एमपी कांग्रेस के नेताओं के साथ खरगे-राहुल की बैठक आज, क्या संगठन में हो रहा बदलाव?

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp congress meeting delhi 28 january
mp congress meeting delhi 28 january

आज, 28 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एमपी कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एमपी कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

एमपी कांग्रेस की अहम बैठक

आज, 28 जनवरी को एमपी कांग्रेस की एक अहम बैठक होने जा रही है। ये बैठक दोपहर तीन बजे से होगी। इस बैठक में मनरेगा का नाम बदलने, एसआईआर में वोटर्स के नाम गलत तरीके से हटाने जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी। साथ ही एमपी कांग्रेस के संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

6acbddba-6e3
6acbddba-6e3


राहुल गांधी बताएंगे ये बातें...

पांच महीने पहले, अगस्त में, मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत 71 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन ये अध्यक्ष अब तक बिना किसी कार्यकारिणी के काम कर रहे हैं।

अब इस बात पर चर्चा होगी कि जिला कांग्रेस में नई कार्यकारिणी कैसे बनाई जाए और संगठन में नई नियुक्तियां कैसे की जाएं।

राहुल बताएंगे कि संगठन में किसी को किसी पद पर बैठाया गया है, तो उससे काम कैसे लिया जाए। इसके अलावा, वो ये भी बताएंगे कि उनका काम किस तरह से मॉनिटर किया जाएगा।

5965b1f6-c0b
5965b1f6-c0b


बैठक में एमपी के ये नेता होंगे मौजूद

बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे। इनके साथ ही सीईसी मेंबर ओंकार सिंह मरकाम और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया भी हिस्सा लेंगे।

86b1b47a-760
86b1b47a-760


क्या है मौजूदा मनरेगा योजना?

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट) योजना साल 2005 में देशभर में लागू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को 100 दिन का रोजगार देना है। 18 साल से ऊपर का कोई भी ग्रामीण व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है। काम न मिलने पर 15 दिन में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।

नए बिल VB-G-RAM-G 2025 की खास बातें

सरकार द्वारा लाए गए नए बिल में तीन मुख्य बदलाव किए गए हैं..

  • रोजगार की गारंटी अब 100 दिन के बजाय 125 दिन की होगी।
  • पहले पूरा खर्च केंद्र उठाता था, अब राज्यों को 10 से 40% पैसा देना होगा।
  • बोवाई और कटाई के समय 60 दिन तक रोजगार नहीं दिया जाएगा।
  • यह रोक इसलिए है ताकि खेती के लिए मजदूर उपलब्ध रह सकें।

अब तक की स्थिति

2022-23 तक MGNREGA के तहत 15.4 करोड़ सक्रिय श्रमिक हैं। यह योजना खासतौर पर महिलाओं और गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। यह योजना पंचायती राज संस्थाओं के साथ मिलकर काम करती है और ग्रामीणों को सशक्त बनाने का प्रयास करती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

टैलेंट हंट से पहले ही एमपी कांग्रेस का प्रोग्राम हंट! अंदरूनी खींचतान उजागर

दिग्विजय सिंह को देख मुस्कराए राहुल गांधी, पटवारी की शिकायत, उमंग का दाव, बरैया का दाग, BJP का विरोध

जीतू पटवारी के आरोप- सीएम और सीएस भी मान रहे डीएम भ्रष्ट हैं, क्योंकि पैसों से पोस्टिंग हो रही

भोजशाला विवाद: दिग्विजय सिंह ने ASI आदेश लागू करने की अपील

Tags:
  • राहुल गांधी
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • विक्रांत भूरिया
  • मनरेगा
  • संगठन सृजन अभियान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर