MP कांग्रेस में ऑपरेशन सर्जरी की तैयारी, कई जिलाध्यक्षों पर लटक सकती है तलवार..!
Ramanand Tiwari | Aug 02, 2026, 22:58 IST
मप्र कांग्रेस
एमपी कांग्रेस के संगठन की समीक्षा के लिए 4 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठक होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और सह-प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में जिलाध्यक्षों के कामकाज, संगठन की सक्रियता, चुनावों की रणनीति पर चर्चा की संभावना है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में अब केवल समीक्षा नहीं, बल्कि जवाबदेही का दौर शुरू होता दिखाई दे रहा है। हाल के महीनों में कई राजनीतिक कार्यक्रमों, आंदोलनों और स्थानीय घटनाओं में संगठन की कमजोर पकड़ को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
अब कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश नेतृत्व को दिल्ली तलब किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह बैठक केवल समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कई नेताओं और जिलाध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड भी खुल सकता है।
4 अगस्त को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और सभी सह-प्रभारी संगठन की समीक्षा करेंगे।
बैठक का मकसद केवल रिपोर्ट सुनना नहीं, बल्कि यह तय करना भी माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन को ज्यादा सक्रिय और चुनावी मोड में कैसे लाया जाए।
हाल के महीनों में प्रदेश के कई राजनीतिक घटनाक्रमों में MP कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी चर्चा का विषय बनी। कई जिलों में आंदोलन अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके। कई मौकों पर प्रदेश नेतृत्व को खुद मैदान में उतरना पड़ा। कुछ घटनाओं में स्थानीय संगठन की सक्रियता पर भी सवाल उठे। यही कारण है कि अब आलाकमान जिला स्तर की कार्यशैली का अलग से आकलन करने जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक सभी जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा होगी। जिन जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन कमजोर माना जाएगा या जिन्होंने संगठन को सक्रिय रखने में अपेक्षित भूमिका नहीं निभाई, उनके भविष्य पर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।
राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यदि समीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले तो संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया तेज हो सकती है। बैठक के बाद कुछ जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारियां बदलने, नए चेहरों को मौका मिलने और संगठन में नई कसावट लाने जैसे फैसले सामने आ सकते हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए 4 अगस्त की बैठक सिर्फ एक औपचारिक समीक्षा नहीं, बल्कि संगठन की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव मानी जा रही है। बैठक के फैसले यह तय करेंगे कि पार्टी पुराने ढर्रे पर आगे बढ़ेगी या फिर संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कांग्रेस ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को किया निलंबित
दतिया उपचुनाव: नतीजे से पहले कांग्रेस में घमासान, BJP की चुप्पी, क्या है रणनीति?
जिस CSP नेहा पच्चीसिया से छीने तीन थाने, उन पर हत्या के आरोपी ने लगाए सनसनीखेज आरोप
कांग्रेस के भावी प्रवक्ताओं का इंतजार! MP से उठे सवाल, कब होगी जारी सूची?
अब कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश नेतृत्व को दिल्ली तलब किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह बैठक केवल समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कई नेताओं और जिलाध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड भी खुल सकता है।
दिल्ली की बैठक क्यों मानी जा रही है अहम?
बैठक का मकसद केवल रिपोर्ट सुनना नहीं, बल्कि यह तय करना भी माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन को ज्यादा सक्रिय और चुनावी मोड में कैसे लाया जाए।
आखिर अचानक सख्ती क्यों?
किन पर गिर सकती है गाज?
बैठक में किन मुद्दों पर होगा मंथन?
- संगठन सृजन अभियान की समीक्षा।
- जिलाध्यक्षों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा।
- जिला और ब्लॉक स्तर की सक्रियता का मूल्यांकन।
- सरकार के खिलाफ आंदोलनों की रणनीति।
- आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक रोडमैप।
- प्रदेश संगठन में संभावित बदलाव पर विचार।
क्या बदल सकता है?
अब सबकी नजर दिल्ली पर
ये खबरें भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव: नतीजे से पहले कांग्रेस में घमासान, BJP की चुप्पी, क्या है रणनीति?
जिस CSP नेहा पच्चीसिया से छीने तीन थाने, उन पर हत्या के आरोपी ने लगाए सनसनीखेज आरोप
कांग्रेस के भावी प्रवक्ताओं का इंतजार! MP से उठे सवाल, कब होगी जारी सूची?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman