7 साल बाद बदले नियम: मध्य प्रदेश में अब 5 साल की सेवा वाले संविदा कर्मी भी बनेंगे वनरक्षक

Ravi Awasthi | Nov 15, 2025, 16:30 IST
Share
mp-forest-guards-after-5-years
mp-forest-guards-after-5-years

वन विभाग ने सात साल बाद गैर लिपिकीय सेवा भर्ती नियमों में बदलाव किया है। अब पांच साल की सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मचारी वनरक्षक पद के लिए पात्र होंगे। उन्हें 50 प्रतिशत अंक छूट का लाभ भी मिलेगा।

BHOPAL. वन विभाग ने सात साल बाद गैर लिपिकीय सेवा भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया है। विभाग में पांच साल की सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मचारी अब वनरक्षक पद के लिए पात्र होंगे। पहले वनरक्षक पदों पर संविदा कर्मचारियों को नियुक्ति नहीं मिलती थी। उन्हें 50 प्रतिशत अंकों की छूट का लाभ भी नहीं मिलता था।

50% रिक्त पद संविदा कर्मियों को

संशोधित नियमों के तहत, विभाग ने संविदा कर्मचारियों को वनरक्षक भर्ती में महत्वपूर्ण स्थान दिया है। अब वनरक्षक के रिक्त पदों में 50% पद संविदा कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे।

ये भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव से मिलीं विधायक निर्मला सप्रे, विधायकी पर बोलीं, कोर्ट का फैसला होगा मान्य

महिला कर्मियों को मिलेगी छूट

अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मियों को लाभ मिलेगा। महिला संविदा कर्मियों को भी शासन के नियमानुसार सभी छूटें मिलेंगी। इस संशोधन को विभाग ने मध्यप्रदेश शासन की आदेशों के अनुरूप लागू किया है। इससे लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है।

ये भी पढ़िए...चार मौसियों ने कर डाली 16 दिन के मासूम की क्रूर हत्या, अंधविश्वास के चलते बलि चढ़ाने का अंदेशा

सैकड़ों संविदा कर्मियों को मिलेगा सीधा लाभ: अशोक पांडे

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के अध्यक्ष अशोक पांडे ने इस फैसले पर सरकार और विभाग का आभार जताया है। पांडे ने कहा कि इस संशोधन से वन विभाग में लंबे समय से कार्यरत कई संविदा कर्मियों को नियुक्ति और प्रमोशन का रास्ता मिलेगा। यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा। विभागीय कामकाज में भी सकारात्मक असर लाएगा। उन्होंने कहा कि मप्र वन विभाग में करीब डेढ़ लाख संविदा कर्मी हैं। जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़िए...गुरूचरण सिंह होरा पर अब तक कार्रवाई नहीं, पीड़ित संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जताया विरोध, 16 नवंबर को धरना प्रदर्शन

ये भी पढ़िए...मध्य प्रदेश वन विभाग में लागू होंगे नए नियम, रेंजरों की बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना होगा फायदा

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 वन विभाग ने नियमों में बदलाव किया है। अब पांच साल की सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मचारी वनरक्षक पद के लिए पात्र होंगे। पहले इन्हें वनरक्षक पदों पर नियुक्ति नहीं मिलती थी।

👉 संशोधित नियमों के तहत वनरक्षक पदों की 50% रिक्तियां संविदा कर्मचारियों के लिए आरक्षित की गई हैं। इससे उन्हें भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा।

👉 महिला संविदा कर्मियों को भी शासन के नियमानुसार सभी छूटें दी जाएंगी। अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है। इससे लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

👉 यह संशोधन मध्यप्रदेश सरकार के आदेशों के तहत लागू किया गया है। इससे विभाग में लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • वन विभाग
  • संविदा कर्मी
  • मध्य प्रदेश वन विभाग
  • वनरक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच