मध्य प्रदेश में एक और सहकारी बैंक घोटाला, धार में 165 करोड़ रुपए की हेराफेरी

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
१६५ crore scam in Dhar Cooperative Bank
१६५ crore scam in Dhar Cooperative Bank

मध्य प्रदेश के धार जिले में सहकारी बैंकों में 165 करोड़ के घोटाले सहित कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। दोषी अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

MP News: मध्य प्रदेश में सहकारिता आंदोलन (Cooperative Movement), जिसे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है, अब भ्रष्टाचार की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। धार, खरगोन और झाबुआ जैसे जिलों में सहकारी बैंकों में अरबों की हेराफेरी हो चुकी है, लेकिन जांच अधूरी है और सहकारिता विभाग कीकार्रवाई ठंडी फाइलों में दबी है।

धार में 165 करोड़ का घोटाला

धार जिला सहकारी बैंक में 165 करोड़ रुपये के घोटाले की पुष्टि होने के बावजूद पीएस धनवाल, जो फिलहाल खरगोन बैंक के महाप्रबंधक हैं, पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। उनके कार्यकाल में नालछा, उमरबन और दत्तीगांव शाखाओं में कुल मिलाकर 165 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी सामने आई।
नालछा सोसाइटी: ₹90 लाख की गड़बड़ी उमरबन: ₹45 लाख का फर्जी ऋण वितरण दत्तीगांव: ₹30 लाख से अधिक की वसूली बैंक में जमा नहीं छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही कर मामले को दबा दिया गया, लेकिन उच्च अधिकारी अब भी एक से अधिक जिलों का अतिरिक्त प्रभार संभाले हुए हैं।

किसानों के नाम पर लूट

सहकारिता तंत्र में सबसे बड़ा धोखा उन किसानों के साथ हो रहा है जिनके नाम पर ऋण और सब्सिडी जारी होती है। उदाहरण के तौर पर, धरमपुरी शाखा के प्रभारी भुवन सिंह नर्गेश ने 44.25 करोड़ रुपये किसानों के नाम पर निकालकर समिति प्रबंधक को दे दिए, जो सीधे तौर पर Cooperative Banking Norms का उल्लंघन है। ये भी पढ़ें: बंधन बैंक घोटाला : मैनेजर ने ही दिया 3 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम, ऐसे किया कांड

प्रशासन चुप

झाबुआ बैंक के एमडी केके रायकवार और प्रशासक वर्षा श्रीवास जैसे अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीएस धनवाल फौजदारी मामलों में जमानत पर होने के बावजूद, जिम्मेदार पदों पर बने हुए हैं।

क्या कहता है कानून?

सहकारी बैंकिंग गड़बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी, और आर्थिक अपराध की श्रेणी में आती है। इसके तहत दोषियों पर IPC की धाराओं 409, 420 और 120-B के तहत केस बनते हैं, लेकिन अधिकांश में या तो मामले दर्ज नहीं होते या सिर्फ कागज़ी कार्रवाई होती है। द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • सहकारिता विभाग
  • सहकारिता
  • घोटाला
  • जिला सहकारी बैंक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर