DA Hike : चार लाख से अधिक पेंशनरों को मिलेगा 50 फीसदी महंगाई भत्ता
Ravi Singh | Oct 29, 2024, 23:46 IST
MP DA Hike Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के के चार लाख से ज्यादा पेंशनर्स को अक्टूबर 2024 से 50 फीसदी की दर से महंगाई राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है।
DA Hike : प्रदेश के चार लाख से ज्यादा पेंशनर्स को अक्टूबर 2024 से 50 फीसदी की दर से महंगाई राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। छठा वेतनमान पाने वाले पेंशनर्स की महंगाई राहत 239 फीसदी होगी। वहीं जनवरी से अक्टूबर 2024 तक महंगाई भत्ते का बकाया चार किस्तों में कर्मचारियों को दिया जाएगा। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अक्टूबर से पेंशनरों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है और सहमति मांगी है। राज्य सरकार ने वित्त विभाग को पत्र लिखकर अपनी सहमति जता दी है।
![्]()
पेंशनर कल्याण संघ के संरक्षक गणेश दत्त जोशी का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी पेंशनरों को दोयम दर्जे का नागरिक माना गया है। कर्मचारियों को जनवरी से अक्टूबर 2024 तक महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाएगा, लेकिन पेंशनरों को अक्टूबर का बढ़ा हुआ महंगाई राहत दिया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच बार-बार समझौते की बात हो रही है, लेकिन इसका कोई प्रावधान नहीं है।
कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ अक्टूबर के वेतन से देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन दिवाली के कारण अधिकांश कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को ही वेतन दे दिया गया था, इसलिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नवंबर के वेतन से मिलेगा, जो दिसंबर में मिलेगा। एरियर चार बराबर किस्तों में दिसंबर 2024, जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में दिया जाएगा। एरियर की राशि जनवरी से सितंबर 2024 के बीच मरने वाले कर्मचारियों के नामित सदस्य को एकमुश्त दी जाएगी।
बिजली वितरण कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता देंगी। कंपनियों ने महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसमें सातवें वेतनमान में कर्मचारियों को फिलहाल एक जनवरी 2024 से मूल वेतन पर 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।
4 प्रतिशत बढ़ा DA
्
क्विज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
पेंशनरों को महंगाई राहत
नवंबर के वेतन में मिलेगा लाभ
विद्युत वितरण कंपनियों ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava