दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद आदेश जारी

Deeksha Nandini Mehra | Jun 24, 2024, 10:35 IST
Share
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वेतनवृद्धि
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वेतनवृद्धि

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अप्रैल में दी गई वेतनवृद्धि अब नहीं दी जाएगी। हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश जारी किया...

मध्य प्रदेश के कारखानों, निजी और सरकारी संस्थानों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अप्रैल में दी गई वेतनवृद्धि अब नहीं मिलेगी। हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद इस संबंध में श्रम आयुक्त (Labor Commissioner) ने आदेश जारी कर दिया है।

भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठन मध्य प्रदेश टैक्सटाइल मिल एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने सुनवाई की।

ये खबर पढ़िए ...फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट देकर 157 ने ली नौकरी, सभी होंगे बर्खास्त

इतना हुआ वेतन कम

हर साल की तरह इस बार भी अप्रैल में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया था। जिसे मई महीने में कम कर दिया गया है। इसमें चार श्रेणी अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल के कर्मचारी शामिल हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक 24 मई को जारी आदेश के बाद चारों श्रेणियों में अब हर महीने 1625 रुपए से 2434 रुपए तक कम मिलेंगे।

ये खबर पढ़िए ...बैतूल में बीमार सास- ससुर को बहू ने घर में दीवार बनाकर किया कैद

इतना बढ़ाया था वेतन

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का अप्रैल महीने में क्रमश अकुशल कर्मचारियों का वेतन पहले 9575 रुपए था, जिसे अप्रैल में बढ़ाकर 11800 रुपए किया गया था। अर्द्धकुशल कर्मचारियों का वेतन पहले 10571 रुपए था, जिसे बढ़ाकर 12796 रुपए किया गया था।

इसी प्रकार कुशल कर्मचारियों का वेतन 12294 रुपए से बढ़ाकर 14519 और उच्च कुशल कर्मचारियों का वेतन 13919 से बढ़ाकर 16144 रुपए किया गया था।

ये खबर पढ़िए ...MP monsoon update : आधे मध्य प्रदेश को मानसून ने किया कवर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी | दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नहीं मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन | MP Daily wage employees

Tags:
  • दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी
  • श्रम आयुक्त
  • मध्य प्रदेश टैक्सटाइल मिल एसोसिएशन
  • दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नहीं मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
  • MP Daily wage employees
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा