सांसद दर्शन सिंह के नाम से वायरल पत्र से गरमाई सियासत, नरेंद्र शिवाजी पटेल पर लगाए ये आरोप

Rohit Sahu | Published:
Share
mp news
mp news

रायसेन में भाजपा सांसद के बीच तनातनी को लेकर एक कथित पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र में सांसद ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर उपेक्षा का आरोप लगाए गए हैं।

MP News:मध्य प्रदेश के रायसेन में एक नया राजनीतिक विवाद तूल पकड़ रहा है। उदयपुरा से विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर उन्हीं की पार्टी के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उपेक्षा का आरोप लगाया है।

एक समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, यह आरोप एक वायरल पत्र के जरिए सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पत्र दर्शन सिंह चौधरी ने लिखा है, जिसमें राज्यमंत्री पर उपेक्षा के आरोप लगाए गए हैं।

सांसद ने दी सफाई– पत्र से नहीं है मेरा कोई लेना-देना

वायरल हो रहे पत्र में कथित रूप से लिखा गया है कि सांसद को जिले में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया जा रहा। पत्र मुख्य सचिव विवेक जैन के नाम लिखा गया है, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का नाम अनुराग जैन है। इससे पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठे हैं। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मैंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा। यह हो सकता है कि मेरे लेटरपैड का दुरुपयोग किया गया हो।

बरेली एसडीएम बोले– हमें ऐसे किसी पत्र की जानकारी नहीं

पत्र के वायरल होने के बाद जब बरेली एसडीएम संतोष मुदगल ने कहा हमें सांसद के किसी पत्र की कोई जानकारी नहीं है। प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें हर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है और सम्मान भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें...शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी बेटी का सरकारी स्कूल में कराया एडमिशन

सांसद-विधायक के बीच पहले भी दिख चुका है टकराव

सांसद दर्शन सिंह चौधरी का रायसेन जिले के भाजपा नेताओं से अक्सर टकराव की खबरें सामने आती रही हैं।

इससे पहले भी कार्यक्रमों में अनदेखी या आमंत्रण न मिलने को लेकर वह नाराजगी जता चुके हैं। बरेली विधानसभा क्षेत्र इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, इसलिए यह ताजा मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है।

यह भी पढ़ें...मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर मारपीट का आरोप, रेस्टोरेंट में बवाल, संचालक ने किया ये दावा

फर्जी पत्र या राजनीतिक चाल?

वायरल हो रहे पत्र पर सांसद के दस्तखत और लेटरहेड दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सांसद खुद इससे इनकार कर रहे हैं। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि मामला किसी ने जानबूझकर खड़ा किया हो। अब देखना होगा कि भाजपा संगठन इस पर क्या रुख अपनाता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Mp Politics

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Mp Politics
  • रायसेन
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल
  • सांसद दर्शन सिंह चौधरी
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?