देवास में पूर्व महापौर जयसिंह के बेटे ने की जालसाजी, महिला से की 25.51 लाख की धोखाधड़ी

Rahul Dave | Published:
Share
dewas-jaisingh-son-fraud-25-lakh-colony-plot
dewas-jaisingh-son-fraud-25-lakh-colony-plot

देवास के पूर्व महापौर जयसिंह के बेटे दिग्विजय सिंह पर 25.51 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने महिला से प्लॉट के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी की है।

DEWAS. देवास के पूर्व महापौर जयसिंह उर्फ दरबार के बेटे दिग्विजय सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

देवास की सीमा शर्मा ने इस मामले की शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने एक वृद्ध महिला को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाकर 25 लाख 51 हजार रुपए ले लिए। ये रकम प्लॉट के नाम पर ली गई।

रकम चार सालों तक अलग-अलग किश्तों में ली गई हैं। इसके बावजूद, महिला के प्लॉट की वैध रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। बता दें कि जयसिंह 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ऐसे रची गई धोखाधड़ी

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने कस्तूरी विहार कॉलोनी बनाने का झांसा देकर महिला को प्लॉट बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने खुद को कॉलोनी का मालिक बताते हुए यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही रजिस्ट्री करवा दी जाएगी। इस भरोसे में आकर महिला ने चेक और बैंक ट्रांसफर के जरिए बड़ी रकम आरोपियों को दे दी। आरोप है कि मार्च 2024 में भी कहा गया कि अब आखिरी प्रक्रिया है और रजिस्ट्री हो रही है, इस बहाने से 5 लाख और ले लिए गए। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह की शादी से कुछ महीने पहले भी पीड़िता से रकम वसूली गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...देवास के कपल का अनोखा फैसला, शादी के 10 दिन बाद हनीमून के बजाय ऐसे मनाया शादी का जश्न

व्हाट्सएप चैट बनी अहम साक्ष्य

मामले में दिग्विजय सिंह की व्हाट्सएप चैटिंग भी सामने आई है। इसमें वह लगातार निवेदन कर महिला से पैसे मांगते नजर आ रहे हैं। इन्हीं चैट्स और बैंक लेन-देन के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़िए...देवास न्यूज | सस्पेंड हुई देवास सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित को पकड़ने हो रही थी लोकायुक्त कार्रवाई, ऐसे बची

प्लॉट रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी की खबर

  • देवास के पूर्व महापौर जयसिंह के बेटे दिग्विजय सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज किया।
  • सीमा शर्मा नामक महिला ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने कस्तूरी विहार कॉलोनी में प्लॉट के नाम पर 25.51 लाख रुपए धोखाधड़ी से लिए।
  • आरोप है कि चार सालों में किश्तों में रकम ली गई, लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।
  • व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजैक्शंस से धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
  • अन्य दो प्लॉट धारकों के भी धोखाधड़ी के शिकार होने की आशंका, पुलिस जांच जारी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: टाइगर रिजर्व के लिए नया जोनल मास्टर प्लान, विकास और संरक्षण में साधा जाएगा संतुलन

अन्य पीड़ित भी आ सकते हैं सामने

इसी कॉलोनी से जुड़े अन्य दो प्लॉट धारकों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर के शराब ठेकेदार सुसाइड केस में देवास की आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी पर रिश्वत के आरोप

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कोतवाली थाना देवास पुलिस का कहना है कि शिकायत, बैंक रिकॉर्ड, चैटिंग और दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • देवास न्यूज
  • कोतवाली थाना
  • देवास पुलिस
  • दरबार
  • पूर्व महापौर जयसिंह
  • कस्तूरी विहार कॉलोनी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर