नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी! जानें क्या बोले DGP सक्सेना
Raj Singh | Nov 19, 2024, 08:08 IST
SUDHIR DGP
एमपी में नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए खास प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि राज्य से नक्सलियों का सफाया किया जा सके। इस संबंध में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बड़ी बात कही है।
मध्य प्रदेश में मौजूद नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए खास प्लान तैयार किया जा रहा है। सोमवार को राज्य के डीजीपी सुधीर सक्सेना अचानक बालाघाट पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बता दें कि पिछले रविवार को हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें हॉक फोर्स के जवान शिवकुमार के सिर में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका गोंदिया में इलाज चल रहा है, जिन्हें देखने के लिए डीजीपी पहुंचे थे।
News Strike : बालाघाट के पास इन जंगलों पर टिकी नक्सलियों की नजर ! इंटेल के बाद सुरक्षा बल लेंगे एक्शन ?
घायल जवान से मिलने से पहले पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने आईजी, पुलिस अधीक्षक और नक्सल ऑपरेशन से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे गोंदिया गए, जहां हॉक फोर्स के जवान शिवकुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनका हालचाल जाना। इसके पहले राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए गोली लगने से घायल जवान के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से फोन पर बात की थी।
नक्सलवाद को लेकर बोले सीएम मोहन, कहा-वामपंथी नक्सलवाद को नेस्तनाबूत करेंगे
'प्रदेश से जल्द खत्म होगा
News Strike : बालाघाट के पास इन जंगलों पर टिकी नक्सलियों की नजर ! इंटेल के बाद सुरक्षा बल लेंगे एक्शन ?
सीएम ने दिए थे बेहतर इलाज के निर्देश
नक्सलवाद को लेकर बोले सीएम मोहन, कहा-वामपंथी नक्सलवाद को नेस्तनाबूत करेंगे
'प्रदेश से जल्द खत्म होगा नक्सलवाद '
डीजीपी सुधीर सक्सेना ने इस पूरे मामले पर मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का मनोबल ऊंचा है, क्योंकि नक्सलियों के खिलाफ जो सफलता पिछले 30 सालों में नहीं मिली, वह इन 5 सालों में पुलिस ने हासिल की है। पिछले पांच सालों में लाखों रुपए के इनामी नक्सलियों को एरिया कमेटी रैंक से लेकर डिवीजनल कमेटी रैंक तक गिरफ्तार किया गया है या मार गिराया गया है। सक्सेना ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए हैं, जिसका मप्र सरकार पालन कर रही है। जल्द ही पुलिस मध्य प्रदेश को नक्सल मुक्त राज्य बनाने में सफल होगी।
FAQ
- डीजीपी सुधीर सक्सेना बालाघाट क्यों पहुंचे?
डीजीपी सुधीर सक्सेना बालाघाट नक्सली मुठभेड़ में घायल हॉक फोर्स के जवान शिवकुमार से मिलने और नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। - मुख्यमंत्री ने घायल जवान के इलाज के लिए क्या कदम उठाए?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घायल जवान शिवकुमार के इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से फोन पर बात की और उन्हें बेहतर इलाज की दिशा में निर्देश दिए। - मध्य प्रदेश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग की ओर से नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार या मार गिराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर राज्य नक्सल मुक्त बनने की दिशा में काम कर रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari