विधवा महिलाओं की दोबारा शादी पर मिलेंगे इतने रूपए, सीएम मोहन यादव ने कर दी घोषणा
Rohit Sahu | May 01, 2025, 13:22 IST
widow marrige mp news
अक्षय तृतीया पर धार के उमरबन में सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए विधवा महिलाओं के दोबारा शादी करने पर 2 लाख रुपये देने की की बात कही।
अक्षय तृतीया के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार जिले के उमरबन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सामाजिक पहल की। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वे विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधवा महिलाओं के लिए पुनर्विवाह पर प्रोत्साहन राशि दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही हर सामूहिक विवाह में हर जोड़े को 49 हजार देने की बात कही।
धार में आयोजित विवाह सम्मेलन में कुल 2123 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में हर जोड़े को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री द्वारा दी गई। ये राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहन यादव ने वर-वधुओं को आशीर्वाद भी दिया और एक सुखद भविष्य की कामना की। यह राशि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जारी की गई।
मुख्यमंत्री ने इसी अवसर पर संबल योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को भी उनके खातों में राशि ट्रांसफर कराई। यह पूरी प्रक्रिया मंच से डिजिटल माध्यम से की गई, जिससे पारदर्शिता और तात्कालिकता बनी रही।
मुख्यमंत्री मोहन यादव धार के उमरबन कार्यक्रम के अलावा शाजापुर के कालापीपल में भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। यहां भी उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल देश पर राज किया, लेकिन कभी गरीब, किसान, महिला या आदिवासियों की चिंता नहीं की।
यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : छात्राओं के वीडियो पॉर्न साइट को बेचने वाला था फरहान, ऐसे खुला राज
सीएम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं और खून की होली खेली। अब भारतीय सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। पीएम मोदी ने तीनों सेनाध्यक्षों को कार्रवाई की खुली छूट दी है।
यह भी पढ़़ें...मध्य प्रदेश कोर्ट में दो पत्नियों की जंग, बाल खींचकर की मारपीट, वीडियो वायरल
Dhar | Akshaya Tritiya
2123 जोड़ों को दिया 49 हजार का आशीर्वाद
विधवा पुनर्विवाह को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में यह भी घोषणा की कि अब विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह (दोबारा शादी करने) करने पर दो लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। यह पहल “पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत की गई है। मुख्यमंत्री का कहना था कि इससे न केवल विधवाओं को नया जीवनसाथी मिलेगा बल्कि समाज में उनकी स्थिति भी सशक्त होगी।
संबल और किसान सम्मान निधि की भी हुई ट्रांसफर
शाजापुर में भी पहुंचकर दिया नवविवाहितों को आशीर्वाद
यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : छात्राओं के वीडियो पॉर्न साइट को बेचने वाला था फरहान, ऐसे खुला राज
पहलगाम हमले पर दिया सख्त संदेश
यह भी पढ़़ें...मध्य प्रदेश कोर्ट में दो पत्नियों की जंग, बाल खींचकर की मारपीट, वीडियो वायरल
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Dhar | Akshaya Tritiya
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari