रेलवे का यात्रियों को तोहफा! दिवाली-छठ पर एमपी से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
Kaushiki | Published:
diwali-chhat-festival-special-trains-running
दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, इसलिए पश्चिम मध्य रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें रानी कमलापति से...
Festival Special Trains: त्योहारों का सीजन आ गया है ऐसे में घर जाने वालों की भीड़ भी जबरदस्त बढ़ जाती है। खासकर दिवाली और छठ पर्व में ट्रेनों में सीट मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यात्रियों की इसी भीड़ को मैनेज करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने एक शानदार फैसला लिया है।
भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है। ये ट्रेनें रानी कमलापति-दानापुर, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और रीवा-हड़पसर जैसे बिजी रूट्स पर चलेंगी।
इससे लाखों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद है। यह कदम त्योहारी सीजन में सफर को काफी आसान बना देगा।
बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है। रानी कमलापति और दानापुर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन (01667/01668) सप्ताह में दो दिन चलेगी और 1 नवंबर 2025 तक चलती रहेगी।
दीपावली पर रेलवे की विशेष सौगात, छह दिन चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन, त्योहार पर घर पहुंचना होगा आसान
मध्य प्रदेश के रीवा और इंदौर के पास डॉ. अम्बेडकर नगर (Dr. Ambedkar Nagar) के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन (01703/01704) सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह ट्रेन 25 अक्टूबर 2025 तक ही संचालित की जाएगी।
रेलवे का बड़ा कदम : ट्रेन में अब कंबल पर कवर मिलेगा, 65 स्टेशन होंगे सुसज्जित, जयपुर में भी खुलेगा एआई डाटा सेंटर
रीवा और पुणे के पास हड़पसर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन (01751/01752) महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह सेवा सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है।
ये खबर भी पढ़ें...
दीपावली और छठ पूजा पर चलेंगी 44 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, प्लेटफॉर्म टिकट पर अस्थायी रोक, मिलेगी सुविधा
हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का बदल जाएगा मार्ग, ऐसा क्यों हो रहा है जानिए
भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है। ये ट्रेनें रानी कमलापति-दानापुर, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और रीवा-हड़पसर जैसे बिजी रूट्स पर चलेंगी।
इससे लाखों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद है। यह कदम त्योहारी सीजन में सफर को काफी आसान बना देगा।
बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत
- ट्रेन 01667 (रानी कमलापति से): यह हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
- ट्रेन 01668 (दानापुर से): यह हर रविवार और बुधवार को सुबह 11:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
- मुख्य ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और आरा।
दीपावली पर रेलवे की विशेष सौगात, छह दिन चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन, त्योहार पर घर पहुंचना होगा आसान
MP के दो बड़े शहरों का सीधा कनेक्शन
- ट्रेन 01704 (रीवा से): यह हर शनिवार रात 10:20 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:05 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।
- ट्रेन 01703 (डॉ. अम्बेडकर नगर से): यह हर रविवार रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
- ठहराव: सतना, कटनी, जबलपुर, रानी कमलापति, भोपाल, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर।
रेलवे का बड़ा कदम : ट्रेन में अब कंबल पर कवर मिलेगा, 65 स्टेशन होंगे सुसज्जित, जयपुर में भी खुलेगा एआई डाटा सेंटर
पुणे और महाराष्ट्र के लिए खास सेवा
- ट्रेन 01751 (रीवा से): यह 26 अक्टूबर को सुबह 6:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे हड़पसर पहुंचेगी।
- ट्रेन 01752 (हड़पसर से): यह 27 अक्टूबर को सुबह 6:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे रीवा पहुंचेगी।
- मुख्य ठहराव: सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल और अहिल्यानगर जंक्शन।
ये खबर भी पढ़ें...
दीपावली और छठ पूजा पर चलेंगी 44 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, प्लेटफॉर्म टिकट पर अस्थायी रोक, मिलेगी सुविधा
हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का बदल जाएगा मार्ग, ऐसा क्यों हो रहा है जानिए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari