एमपी को मिली दिवाली की सौगात : खजुराहो से वाराणसी के बीच चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस

Sandeep Kumar | Published:
Share
mp-diwali-gift-khajuraho
mp-diwali-gift-khajuraho

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल को इस दिवाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। खजुराहो से वाराणसी तक यह ट्रेन न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

KHAJURAHO. मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के लिए इस दिवाली का तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने खजुराहो से वाराणसी के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय खजुराहो के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच हुई फोन पर हुई बातचीत के बाद लिया गया।

खजुराहो से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है। खजुराहो, जो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, अब भारत और विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ होगा। इसके अलावा, वाराणसी से खजुराहो के बीच की यात्रा अब सुगम और तेज होगी, जो धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ये भी पढ़ें...वंदे भारत एक्सप्रेस में नए बदलाव कर रहा रेलवे, अब आएगा वोल्वो वाला मजा, लाखों यात्रियों को होगा फायदा

क्या बोले सांसद विष्णुदत्त शर्मा ?

सांसद वीडी शर्मा ने इस ट्रेन की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयास किए थे। कुछ महीने पहले उन्होंने रेल मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की थी और इस विषय पर पत्र सौंपा था। शर्मा के आग्रह पर रेल मंत्री ने इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की सहमति दी थी। मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत में रेल मंत्री ने उन्हें इस ट्रेन के शुरू होने की जानकारी दी, और कहा कि जल्द ही इसके आदेश जारी किए जाएंगे।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा। खजुराहो से वाराणसी को जोड़ने वाली इस ट्रेन से बुंदेलखंड के व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इसके अलावा, स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा और कनेक्टिविटी की स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें...भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 कोच होंगे, यात्रियों का सफर होगा आरामदायक

मध्यप्रदेश की बढ़ती कनेक्टिविटी

सांसद शर्मा ने इस निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का "दीवाली गिफ्ट" बताया। उनका कहना है कि यह कदम प्रधानमंत्री के "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने इसे केवल एक ट्रेन सेवा नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के विकास की नई रफ्तार बताया।

ये भी पढ़ें...दिवाली और छठ के दौरान एमपी के इस शहर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देंखे पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें...भोपाल-निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस में बढ़ेगी सीटों की संख्या, यात्रियों को मिलेगी राहत

लोगों में खुशी का माहौल

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस घोषणा पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से मध्यप्रदेश का गौरवशाली पर्यटन नक्शे पर और अधिक चमकेगा।

f8181f0a-4b1
f8181f0a-4b1


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्र सरकार
  • वीडी शर्मा
  • बुंदेलखंड
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • वाराणसी
  • वंदेभारत एक्सप्रेस
  • खजुराहो से वाराणसी के बीच वंदेभारत ट्रेन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर