मध्य प्रदेश में लापरवाही से वाहन चलाने पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस , सरकार ने दिए निर्देश
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 07, 2025, 08:07 IST
The sootr
मध्य प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लापरवाही से वाहन चलाने वालों के लिए कड़ा निर्णय लिया है। अब यदि कोई व्यक्ति सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाएगा, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।
MP News : लापरवाही से वाहन चलाने वालों के लिए यह खबर चेतावनी से भरपूर है। मध्यप्रदेश सरकार ने अब तय किया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा मनमानी से वाहन चलाया जाएगा तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया जाएगा। यह निर्णय सरकार की ओर से सडक़ों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लिया गया है।
प्रदेश सरकार ने सडक़ दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को लेकर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसके तहत उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां पर सडक़ दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, और वहां पर सख्त यातायात नियम लागू किए जाएंगे। यह कदम सडक़ों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस निर्णय को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
खबर यह भी : सरकार का फैसला : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब मध्य प्रदेश के सभी जिलों में रेड स्पॉट और हॉट स्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं। ये वो स्थान होंगे जहां सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा है। रेड स्पॉट वह स्थान होते हैं, जहां पर अन्य स्थानों की तुलना में सडक़ हादसे ज्यादा होते हैं। वहीं, हॉट स्पॉट वह बड़े क्षेत्र होते हैं जहां सडक़ दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होती है, जैसे कि किसी कस्बे या कॉलोनी के इलाके।
खबर यह भी : भाजपा नेताओं से भरी डोंगरगढ़ मंदिर रोपवे की ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त
एमपी में लगातार सडक़ हादसों के कारण हो रही लोगों की मौत के आंकड़ों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। साल 2024 में जहां 14 हजार लोगों की मृत्यु सडक़ दुर्घटना से हुई थी तो वहीं 56 हजार से अधिक लोग घायल भी हो गए थे। ब्लैक स्पॉट वह क्षेत्र होते हैं, जहां पर एक वर्ष में 10 या उससे अधिक लोगों की मौत होती है। प्रदेश में 2021 में 395 ब्लैक स्पॉट थे, जो अब बढक़र 480 हो गए हैं। इन क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की संख्या और बढऩे की आशंका के मद्देनजऱ अब सरकार इन स्थानों पर सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की योजना बना रही है।
रेड स्पॉट - वह स्थान जहां सडक़ दुर्घटनाएं अन्य स्थानों की तुलना में अधिक हो रही हैं।
हॉट स्पॉट - बड़े क्षेत्रों जैसे कस्बे या कॉलोनी में सडक़ दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।
ब्लैक स्पॉट - वह क्षेत्र जहां सडक़ के एक छोटे हिस्से में गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या ज्यादा है और वहां पर मौतें होती हैं।
खबर यह भी : अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी से आए थे चर्चा में
ड्राइविंग
मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को रोड सेफ्टी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई ड्राइवर यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इस सख्त कदम का उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना और सडक़ सुरक्षा को बढ़ाना है।
खबर यह भी : 4 दिसंबर 1951: स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर लालसिंह का दुर्घटना में निधन
नई व्यवस्था के तहत, यदि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है और दुर्घटना करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मानना है कि सडक़ दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर काबू पाना सिर्फ इस तरह की सख्त कार्रवाई से ही संभव है। यही कारण है कि इन नियमों का पालन करवाने के लिए पूरे प्रदेश में एक मजबूत सडक़ सुरक्षा योजना बनाई जा रही है।
दो पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना | वाहन चालकों पर कार्रवाई | ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
सरकार की सख्त कार्रवाई का उद्देश्य
खबर यह भी : सरकार का फैसला : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
रेड स्पॉट और हॉट स्पॉट का चिन्हांकन
खबर यह भी : भाजपा नेताओं से भरी डोंगरगढ़ मंदिर रोपवे की ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त
ब्लैक स्पॉट की स्थिति में वृद्धि
क्या हैं ब्लैक स्पॉट और रेड स्पॉट?
हॉट स्पॉट - बड़े क्षेत्रों जैसे कस्बे या कॉलोनी में सडक़ दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।
ब्लैक स्पॉट - वह क्षेत्र जहां सडक़ के एक छोटे हिस्से में गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या ज्यादा है और वहां पर मौतें होती हैं।
खबर यह भी : अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी से आए थे चर्चा में
ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन
खबर यह भी : 4 दिसंबर 1951: स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर लालसिंह का दुर्घटना में निधन
नए नियमों का उद्देश्य
दो पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना | वाहन चालकों पर कार्रवाई | ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava