अब एमपी के हर जिले में होगी दवाइयों की जांच, 211 करोड़ से खोले जाएंगे टेस्टिंग लैब, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Sanjay Dhiman | Oct 22, 2025, 17:55 IST
Share
mp mobile lab
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में दवाओं की जांच के लिए मोबाइल लैब बनाने की योजना है। इस योजना के लिए 211 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। हर जिले में मोबाइल लैब और माइक्रो-लेवल टेस्टिंग की जाएगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप कांड में 26 बच्चों की मौत के बाद मध्यप्रदेश सरकार सिस्टम सुधारने की कोशिश में जुटी है। इस घटना ने एमपी के ड्रग टेस्टिंग सिस्टम (Drug Testing System) की कमजोरियों को उजागर किया था। अब एमपी सरकार ने पूरे सिस्टम को माइक्रो-लेवल पर सुधारने का फैसला लिया है। इसके लिए 211 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। अब प्रदेश के हर जिले में मोबाइल लैब से दवाईयों की जांच की जाएगी। पहले यह जांच केवल कुछ शहरों में ही होती थी।

अब हर जिले में होगा ‘ड्रग इंस्पेक्टर’ का अपना ऑफिस

अब तक दवाओं की जांच और निगरानी का काम सिर्फ बड़े शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर तक ही सीमित था। छोटे जिलों में ड्रग इंस्पेक्टरों के पास न तो ठीक से बैठने की जगह होती थी और न ही जरूरी संसाधन। लेकिन, अब सरकार ने इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। नए प्रस्ताव के तहत दवाओं की जांच का पूरा ढांचा (Infrastructure) अब हर जिले में मजबूत किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

जहरीला कफ सिरप बना काल: छिंदवाड़ा की एक और मासूम बच्ची की मौत, आंकड़ा 26 पर पहुंचा

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत : श्रीसन फार्मा कंपनी बंद, लाइसेंस किया रद्द

110 करोड़ रुपए से बनेंगे मॉडर्न ऑफिस

इस योजना के तहत हर जिले में ड्रग इंस्पेक्टर का अपना, पूरी तरह सुसज्जित दफ्तर बनाया जाएगा। इस पूरी कवायद में करीब 110 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन नए ऑफिसों में आधुनिक आईटी सिस्टम, सर्वर, कंप्यूटर, और ट्रेनिंग हॉल जैसी सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। इससे न सिर्फ ड्रग इंस्पेक्टरों को काम करने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा, बल्कि जांच और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी।
अब दवाओं की सैंपलिंग (Sampling), मॉनिटरिंग (Monitoring) और जांच (Testing) की रफ्तार पहले से कहीं ज्यादा तेज होगी। इसका सीधा असर दवाओं की पूरी सप्लाई चेन (Drug Supply Chain) पर पड़ेगा, जिससे निगरानी और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी।
इसके साथ ही, सरकार नए ड्रग इंस्पेक्टर्स की भर्ती भी करेगी ताकि काम का बोझ कम हो और हर जिले में इंस्पेक्शन का काम तेजी से हो सके।

images-33_1761099520-526693
images-33_1761099520-526693


मोबाइल ड्रग टेस्टिंग लैब: अब मौके पर ही दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता जांचने में लैब का सबसे बड़ा रोल होता है। इसे ध्यान में रखकर ही सरकार अब राज्य की मौजूदा लैबों को बेहतर बनाने और उन्हें नई तकनीक से जोड़ने पर खास जोर दे रही है। प्रदेश सरकार मोबाइल लैब खरीदेगी जिससे मौके पर ही दवाइयों की जांच हो सकेगी।

50 करोड़ रुपए में अपग्रेड होंगे लैब

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की चारों स्टेट ड्रग लैब को अपग्रेड करने के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन लैबों में अब माइक्रोबायोलॉजी यूनिट और स्टेरिलिटी टेस्टिंग यूनिट भी शुरू की जाएगी। इनके जरिए यह जांच हो सकेगी कि किसी दवा में फंगस, बैक्टीरिया या कोई रासायनिक मिलावट तो नहीं है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा: इंदौर-सागर में AQI 340+ पार, सांस लेना मुश्किल!

कफ सिरप के घातक असर के बाद एमपी सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के होंगे लैब

इन लैबों को NABL मान्यता दिलाने की भी तैयारी की जा रही है। यह मान्यता यह साबित करती है कि लैब के नतीजे भरोसेमंद और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हैं।

मोबाइल लैब और हैंडहेल्ड डिवाइस से तुरंत जांच

इसके अलावा सरकार 4 करोड़ रुपए खर्च कर हैंडहेल्ड डिवाइस और मोबाइल लैब भी खरीदेगी। इनकी मदद से ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर ही दवा का शुरुआती टेस्ट कर पाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही लोगों तक खराब दवा पहुंचने से पहले ही रोक लगाई जा सकेगी।

नई भर्ती से दूर होगी स्पेशलिस्ट की कमी

राज्य सरकार अब नई भर्ती और ट्रेनिंग पर भी ध्यान दे रही है ताकि दवाओं की जांच प्रणाली मजबूत हो सके। इसके लिए 2 करोड़ रुपए से एक मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने की योजना है। इस सेंटर में ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों को नई तकनीकों और जांच के आधुनिक तरीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

36 करोड़ रुपए से नई भर्ती

इसके अलावा, सरकार 36 करोड़ रुपए से नए ड्रग इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट, केमिस्ट और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती भी करेगी। इससे दवाओं की जांच और निगरानी का काम तेजी से हो सकेगा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • ड्रग इंस्पेक्टर
  • कफ सिरप
  • कफ सिरप कांड
  • ड्रग टेस्टिंग सिस्टम
  • मोबाइल ड्रग टेस्टिंग लैब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा