ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना से जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेट सहित शानदार ईनाम

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक शानदार मौका है। अगर आप भी ट्रैक्टर, बुलेट, ई-स्कूटी और साढ़े छह करोड़ रुपए के ईनाम जीतना चाहते हैं तो ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें।

author-image
Manya Jain
New Update
mp-e-krishi-yantra-anudaan-yojana-subsidy

मध्यप्रदेश सरकार किसानों की मदद कर रही है। अब किसानों को नई तकनीक से जोड़ा जाएगा। उनकी कमाई बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कृषि विभाग ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना चलाती है। किसान अब सस्ते में आधुनिक मशीनें खरीद सकते हैं। इससे खेती में लगने वाला पैसा की बचत होती है। साथ ही काम करने में समय की बचत होगी। कृषि यंत्रों पर सरकार भारी छूट दे रही है। खेती को आसान बनाने की यह बड़ी पहल है। एमपी के किसानों को इस सरकारी योजना (MP Sarkari Yojana) से काफी मदद मिलती है।

क्या आप भी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको ये खबर आपको बढ़े ईनाम दिला सकती है, इसलिए इस खबर को आखिर तक पढ़ें।

मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास के तहत किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज़ शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।

इनाम में क्या- क्या मिलेगा...

  • 55 ट्रेक्टर
  • 55 बुलेट मोटर साइकल
  • 55 ई-स्कूटी

और इसके अलावा हर जिले के लिए 11-11 हजार के पुरस्कार भी अलग से मिलेंगे। 

👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793

👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...

kisan quiz (2)

कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की दरें

योजना के तहत सब्सिडी (Subsidy) का वितरण किसान की श्रेणी और यंत्र के प्रकार के आधार पर किया जाता है। 

  • छोटे और सीमांत किसान: अगर आप छोटे किसान हैं, तो आपको मशीन की कुल कीमत पर 40% से 50% तक की छूट मिलेगी। यानी आधी कीमत सरकार भरेगी।

  • अन्य किसान: बड़े या सामान्य वर्ग के किसानों को मशीन की कीमत पर 30% से 40% तक की छूट दी जाएगी।

किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल पर सब्सिडी कैलकुलेटर (Subsidy Calculator) भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे घर बैठे मिलने वाली सहायता राशि की गणना कर सकते हैं।

ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना किस लिए है?

मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना किसानों को खेती से जुड़ी मशीन खरीदने के लिए सहायता करती है। इसका लक्ष्य किसानों को आधुनिक मशीनें दिलाना है। कृषि यंत्रों पर 30 से 50 परसेंट सब्सिडी मिलेगी। किसान अब सस्ते में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीद सकेंगे। ड्रिप सिंचाई और कल्टीवेटर पर भी भारी छूट है। इससे खेती की लागत में काफी कमी आएगी। फसल की पैदावार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। आवेदन के लिए डीबीटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। चयन के लिए लॉटरी सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और बहुत आसान है।

कैसे मिलेंगे सब्सिडी के पैसे

योजना में पराली प्रबंधन की मशीनें शामिल हैं। बुवाई के लिए भी आधुनिक उपकरण मिलेंगे। किसानों को आवेदन के समय पैसे जमा करने होंगे। यह राशि डिमांड ड्राफ्ट (MP News) के जरिए जमा होगी। इसे धरोहर राशि या सिक्योरिटी डिपॉजिट कहते हैं। सही मशीनें मिलने पर ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे पर्यावरण को भी काफी फायदा होगा। किसान अब आसानी से नई मशीनें ले सकेंगे। सरकारी मदद से खेती का खर्च कम होगा। आवेदन से पहले ड्राफ्ट जरूर बनवा लें।

कृषि यंत्र का नामधरोहर राशि (DD)
बेलर (Baler)15 हजार रुपए
श्रेडर / मल्चर (Shredder/Mulcher)5 हजार 500 रुपए
हे रेक / स्ट्रॉ रेक (Hay Rake)5 हजार रुपए
सुपर/हैप्पी/स्मार्ट सीडर (Super Seeder)4 हजार 500 रुपए
जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल3 हजार रुपए
स्लेशर (Slasher)2 हजार रुपए

आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट 

  1. आधार कार्ड (आधार से लिंक मोबाइल नंबर सहित)

  2. बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी।

  3. खेत के कागजात (खसरा/खतौनी/बी-1)।

  4. डिमांड ड्राफ्ट (DD) - संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम।

  5. जाति प्रमाणपत्र (केवल अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए)।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया सरल है-

  • स्टेप 1: पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले योजना की वेबसाइट farmer.mpdage.org पर जाएं।

  • स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन: अपना आधार नंबर भरें और ओटीपी (OTP) के जरिए इसे वेरिफाई करें।

  • स्टेप 3: जानकारी भरें: अपनी निजी जानकारी, जमीन का ब्यौरा और मशीन का नाम चुनें।

  • स्टेप 4: कागज अपलोड करें: अपने डिमांड ड्राफ्ट (DD) और जरूरी कागजों की फोटो अपलोड करें।

  • स्टेप 5: रसीद संभालें: फॉर्म जमा करने के बाद रसीद और नंबर अपने पास सुरक्षित रखें।

लाभार्थी चयन और लॉटरी प्रक्रिया 

फॉर्म जमा होने के बाद विभाग लॉटरी निकालेगा। जिले के लक्ष्य के हिसाब से नाम चुने जाएंगे। लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम से ही होगा। चयनित किसानों की सूची वेबसाइट पर दिखेगी। इसके बाद मशीनों की भौतिक जांच की जाएगी। जांच पूरी होने पर ही अनुमति मिलेगी। फिर किसान नई मशीनें खरीद सकते हैं। सब्सिडी का पैसा इसके बाद ही मिलेगा। सभी अपडेट के लिए पोर्टल चेक करते रहें। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की इस खबर से आप जीत सकते हैं नई बुलेट

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना से जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेट या ई-बाइक, जानें कैसे

न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में जानतें हैं आप, तो जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेट या ई-बाइक

PM Daksh Yojana से बिना एक पैसा दिए सीखें नए हुनर, हर महीने सरकार देगी पैसा

MP News सरकारी योजना कृषि यंत्र अनुदान योजना MP Sarkari Yojana
Advertisment