मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना से जीत सकते हैं ट्रेक्टर, बुलेट या ई-बाइक, जानें कैसे

Manya Jain | Feb 06, 2026, 18:17 IST
Share
mp-mukhyamantri-solar-pump-yojana
mp-mukhyamantri-solar-pump-yojana

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक शानदार मौका है। अगर आप भी ट्रैक्टर, बुलेट, ई-स्कूटी और साढ़े छह करोड़ रुपए के ईनाम जीतना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें।

एमपी के किसानों के लिए सरकार की मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना से खेती अब बहुत आसान हो गई है। इससे सिंचाई पर होने वाला आपका खर्च काफी कम होता है । अब डीजल पंपों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्यावरण को बचाने के लिए भी यह एक अच्छी पहल है। यह योजना उन खेतों के लिए वरदान साबित हुई है। जहाँ अभी तक बिजली के तार और खंभे नहीं पहुंचे हैं। सोलर पैनल की मदद से अब सिंचाई करना बहुत सस्ता है। एमपी के किसानों को इससे अब बहुत बड़ा फायदा मिला है।

अगर आप भी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लाभार्थी हैं तो आपको ये खबर आपको शानदार ईनाम दिला सकती है, इसलिए इस खबर को आखिर तक पढ़ें।

मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास के तहत किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज़ शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।

इनाम में क्या- क्या मिलेगा...

  • 55 ट्रेक्टर
  • 55 बुलेट मोटर साइकल
  • 55 ई-स्कूटी
और इसके अलावा हर जिले के लिए 11-11 हजार के पुरस्कार भी अलग से मिलेंगे।

👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793

👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...

एमपी सोलर पंप योजना 2026 क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना से किसानों को बड़ा फायदा मिलता है। सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने पर भारी सब्सिडी दी जाती है। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर 90% तक खर्चा उठाया। किसानों को लागत (MP News) का केवल 10% हिस्सा ही देना पड़ा था। इससे खेती में बिजली का खर्च और परेशानी काफी कम हुई।

एमपी सोलर पंप योजना किस लिए है?

एमपी सोलर पंप योजना किसानों को सौर उर्जा से सिंचाई के लिए सब्सिडी पर सोलर पंप उपलब्ध कराती है। जिससे डीजल और बिजली के खर्च से मुक्ति मिलती है। यह योजना उन क्षेत्रों के लिए वरदान है जहाँ बिजली कनेक्शन नहीं है, जिससे खेती की लागत कम और पैदावार बढ़ती है। इसके तहत राज्य सरकार किसानों को 90% तक की भारी छूट देकर पर्यावरण अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करती है।

योजना के मुख्य लाभ

  • पैसों की बचत: अब डीजल और बिजली के भारी बिल से छुटकारा मिलेगा।
  • प्रदूषण मुक्त खेती: सूरज की रोशनी से चलने के कारण पर्यावरण सुरक्षित रहता है।
  • किसान आत्मनिर्भर: बिजली कटने की चिंता खत्म होगी और समय पर सिंचाई होगी।
  • दूर के खेतों को फायदा: बिजली लाइन से दूर वाले खेतों को पहले प्राथमिकता मिलेगी।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ बुनियादी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:

  1. निवासी: आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  2. भूमि: किसान के पास खेती योग्य भूमि के कागजात (खसरा/खतौनी) होने चाहिए।
  3. किसान कार्ड: आवेदक के पास वैध किसान कार्ड होना चाहिए।

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खसरा मैपिंग दस्तावेज़
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना (Mukhyamantri Solar Pump Yojana) के लिए आवेदन प्रक्रिया (सरकारी योजनाएं) पूरी तरह से डिजिटल है। आप घर बैठे आधिकारिक पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

पंजीकरण (Registration)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और 'नवीन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) का सत्यापन करें।
  3. सामान्य जानकारी जैसे नाम, जिला, तहसील और ग्राम का चयन करें।
ई-केवाईसी

  • आधार e-KYC: बायोमेट्रिक या ओटीपी के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करें।
  • बैंक जानकारी: यदि आपका आवेदन स्वीकृत नहीं होता, तो पंजीकरण राशि वापस पाने के लिए बैंक खाता सही-सही भरें।
  • जाति स्वघोषणा: अपनी श्रेणी (SC/ST/OBC/General) का चयन करें।
  • खसरा मैपिंग: अपने आधार से लिंक भूमि का चयन करें। यदि आधार से लिंक नहीं है, तो अन्य खसरे को जोड़ें।

पंप का चयन और भुगतान

अपनी जरूरत के हिसाब से सोलर पंप का प्रकार चुनें। इसके बाद सिस्टम आपके हिस्से के पैसे दिखाएगा। जानकारी सुरक्षित करके ऑनलाइन पेमेंट का बटन दबाएं। पैसे कटते ही आपको एक आवेदन (सरकारी योजना) नंबर मिलेगा। इस नंबर को भविष्य के लिए संभाल कर रखें। यह पूरी प्रक्रिया बहुत आसान और सुरक्षित है।

संपर्क जानकारी

किसी भी समस्या या जानकारी के लिए आप विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

  • पता: ऊर्जा भवन, लिंक रोड नं.-2, शिवाजी नगर, भोपाल (म.प्र.)
  • फोन नंबर: 0755-2575670, 2553595
ये भी पढ़ें...

National Fellowship 2026: PhD करना अब होगा आसान

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की ये खबर आपको दिला सकती है शानदार ईनाम

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की ये खबर आपको दिला सकती है ट्रेक्टर या बुलेट

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: प्रेग्नेंट महिलाओं को मिलते हैं 5 हजार रुपए

Tags:
  • MP News
  • सरकारी योजनाएं
  • सरकारी योजना
  • मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती