National Fellowship 2026: PhD करना अब होगा आसान, सरकार उठाएगी आपके खर्चे

Kaushiki | Feb 03, 2026, 10:55 IST
Share
National Fellowship 2026
National Fellowship 2026

NFSC 2026 के तहत SC छात्रों को M.Phil/Ph.D के लिए 35 हजार रुपए मंथली फेलोशिप मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2026 है। यहां डिटेल से पढ़ें नियम...

National Fellowship 2026: मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट ने अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों के लिए नेशनल फेलोशिप स्कीम 2026 (NFSC) का ऐलान कर दिया है।

ये उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो Sciences, Humanities or Social Sciences में Ph.D या M.Phil करना चाहते हैं। सरकार का टारगेट है कि आर्थिक तंगी किसी भी होनहार छात्र के शोध के रास्ते में बाधा न बने।

फेलोशिप का ऑब्जेक्टिव

इस फेलोशिप प्रोग्रामयोजना (PhD scholars fellowship) का मकसद SC केटेगरी के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए फाइनेंसियल असिस्टेंस देना है। हर साल कुल दो हजार नए छात्रों को इस फेलोशिप के लिए चुना जाता है।

इनमें से 15 सौ स्लॉट मानविकी और सामाजिक विज्ञान (Humanities/Social Sciences) के लिए हैं। बाकी 500 स्लॉट केवल विज्ञान फैकल्टी के छात्रों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • आवेदक का अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से होना बहुत जरूरी है।
  • छात्र को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में नियमित कोर्स में होना चाहिए।
  • छात्र का M.Phil या Ph.D में नॉमिनेटेड होना जरूरी माना गया है।
  • UGC-NET या CSIR-NET (JRF) परीक्षा पास होना सबसे इम्पोर्टेन्ट कंडीशन है।
  • जिन छात्रों ने पहले एडमिशन ले लिया है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • ये फेलोशिप केवल उन छात्रों को मिलेगी जो रेगुलर छात्र हैं।
  • आवेदक के पास सभी एकेडमिक डाक्यूमेंट्स सही और पूरे होने चाहिए।
  • सिलेक्शन प्रोसेस में सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन जरूरी है।

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आवेदक के पास अपना वैलिड जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • पहचान के लिए आधार कार्ड।
  • आपके सभी पुराने Academic Marksheets।
  • NET/GATE का Scorecard इस आवेदन का सबसे मेन डॉक्यूमेंट है।
  • यूनिवर्सिटी से मिला हुआ Admission Letter भी साथ में अटैच करना होगा।
  • अगर आप दिव्यांग (PH) कैटेगरी में हैं, तो उसका सर्टिफिकेट जरूर लगाएं।

फेलोशिप के बेनिफिट

  • Fellowship Programरिसर्च के शुरुआती दो सालों के लिए 31 हजार रुपए प्रति माह फेलोशिप मिलेगी।
  • इन पहले दो वर्षों की राशि को Junior Research Fellowship (JRF) कहा जाता है।
  • दो साल का काम अच्छा होने पर इसे Senior Research Fellowship (SRF) कर देंगे।
  • SRF प्रमोट होने के बाद छात्र को हर महीने 35 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
  • रिसर्च के दौरान होने वाले अन्य खर्चों के लिए एनुअल कंटिंजेंसी फंड भी मिलेगा।
  • छात्रों को शहर के अनुसार रहने के लिए अलग से HRA (House rent allowance) मिलेगा।
  • दिव्यांग छात्रों के लिए अलग से रीडर असिस्टेंस की सुविधा दी जाती है।
  • ये पूरी फाइनेंसियल असिस्टेंस सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।


आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया Online Mode के माध्यम से पूरी होगी।
  • एप्लीकेशन सबमिट करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2026 है।
  • सभी डाक्यूमेंट्स को Scan करके पोर्टल पर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद उसकी Hard Copy अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।
  • ध्यान रहे कि एक छात्र एक समय में केवल एक ही फेलोशिप का लाभ ले सकता है।
  • यदि आप कहीं नौकरी कर रहे हैं, तो आप इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
फेलोशिप की मैक्सिमम पीरियड 5 साल या थीसिस जमा करने तक (जो भी पहले हो) रहेगी। छात्रों को अपने शोध की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर यूनिवर्सिटी के माध्यम से अपडेट करनी होगी।

Contact Details

  • Ministry of Social Justice and Empowerment
  • Government of India
  • Room No. 637, A-Wing, Shastri Bhawan, New Delhi - 110001
  • Source: socialjustice.gov.in
APPLY LINK

ये खबर भी पढ़ें....

भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई

Career Opportunities: डिजिटल में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद

2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज

Career in Sports : खेलकूद या गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर

Tags:
  • PhD scholars fellowship
  • Fellowship Program
  • फेलोशिप प्रोग्राम
  • Junior Research Fellowship
  • PhD
  • fellowship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज