MP : अपने ही गढ़ से हारे दिग्विजय सिंह , भाई लक्ष्मण ने दी नसीहत , बोले- क, ख, ग, घ से शुरू करनी पड़ेगी कांग्रेस

Vikram Jain | Jun 05, 2024, 22:15 IST
Share
MP elections Congress defeat Digvijay Singh Laxman Singh
MP elections Congress defeat Digvijay Singh Laxman Singh

मध्‍य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कांग्रेस की करारी हार हुई है। इसके लेकर अब एमपी कांग्रेस के नेताओं ने सवाल उठाने उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे ही दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अरविंद शर्मा@BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अपनी पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट में लिखा कि मप्र में कांग्रेस को क, ख, ग... घ से शुरूआत करनी पड़ेगी। साथ ही सभी देश के मतदाताओं के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने आगे कहा है कि मोदी की योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार का नतीजा उन्होंने भोगा।

कांग्रेस की हार पर भाई ने ली चुटकी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। अपने ही गढ़ में बड़े भाई दिग्विजय सिंह की हार के बाद उन्होंने लिखा कि मतदाताओं के निर्णय का स्वागत है। इसके भी कई मायने कांग्रेस पार्टी निकाल रही है। साथ ही कांग्रेस को दोबारा उन्होंने ABCD से यानी नए सिरे से शुरूआत करने को लेकर नसीहत तक दे डाली। लेकिन उनके ट्वीट के बाद कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें री-ट्वीट कर घेरना शुरू कर दिया है।

गुलफरन खान ने किया पलटवार

इधर, दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता गुलफरन खान ने पलटवार कर लिया। खान ने कहा कि कि आप इतने वरिष्ठ नेता है तो अपने गढ़ में राजा साहब को नहीं जिता पाए आकलन मोदी की योजनाओं का करने चले हैं।

ये खबर भी पढ़ें.. इस महंत के चक्रव्यूह में किस तरह उलझी बीजेपी , हार के दस बड़े कारण

ये खबर भी पढ़ें...MP : द सूत्र से शिवराज सिंह बोले- मोदी-संगठन ही तय करेगा भूमिका

'एक दूसरे की टांग खीचना बंद करो'

खान ने आगे लिखा है कि मोदी जी की योजनाओं में भ्रष्टाचार का नतीजा तो कल जनता ने अयोध्या में दिखा दिया और रही बात किसी को कुछ सीखने की तो आप लोग सीखों एक दूसरे की टांग खींचना बंद करो। इसके जवाब में लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि उस्ताद एक चुनाव लड़कर बताओं। पार्षद का ही सही, फिर बात करो।

वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के समर्थकों ने री-ट्वीट कर लिखा कि हुकुम अब आप जैसे लोगों को आगे आना पड़ेगा। दादा भाई (दिग्विजय सिंह) का जमाना गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की हार गए हैं। राजगढ़ सीट से बीजेपी के रोडमल नागर ने जीत दर्ज की है। रोडमल नागर ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 1 लाख 46 हजार 89 मतों से हराया।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh के विजन डॉक्यूमेंट में GDP दोगुनी करने का टारगेट , उद्योग , पर्यटन और फॉरेस्ट पर फोकस , जानें खास बातें

ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : चुनाव हारने के बाद इस प्रत्याशी की बिगड़ी तबीयत , उठा सीने में दर्द

राजगढ़ लोकसभा सीट, दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह, भोपाल न्यूज, Rajgarh Election Result, Rajgarh Lok Sabha seat

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • दिग्विजय सिंह
  • Rajgarh Lok Sabha seat
  • राजगढ़ लोकसभा सीट
  • कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह
  • Rajgarh Election Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज