MPEB से संशोधित रिजल्ट जारी, असिस्टेंट ग्रेड में जुड़े नए नाम, कटआफ भी जारी, अंकों का इंतजार

Sanjay Gupta | May 31, 2025, 13:10 IST
Share
 mpeb result out
mpeb result out

मप्र बिजली कंपनी ने मार्च में हुई वर्ग 3 और 4 की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मेरिट लिस्ट में त्रुटि के कारण वापस लिया। असिस्टेंट ग्रेड 3 के उम्मीदवारों के मार्च 20 के अंक जोड़े जाने में चूक हुई थी। सुधार के बाद नया रिजल्ट देर रात जारी हुआ।

मप्र बिजली कंपनी के वर्ग 3 और चार के करीब ढाई हजार पदों के लिए मार्च माह में हुई परीक्षा कें रिजल्ट को लेकर गफलत हो गई थी। इसमें खासकर असिस्टेंट ग्रेड थ्री के पदी मेरिट लिस्ट को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां थी।

मार्च 20 को परीक्षा देने वालों उम्मीदवारों के अंक को इस मेरिट लिस्ट में जोड़ना ही बिजली कंपनी भूल गई थी। इस आपत्तियों के बाद और द सूत्र द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद कंपनी ने रिजल्ट वापस लिया और शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया।

यह रिजल्ट भी 87-13 फीसदी फार्मूल से ही हुआ है। बता दें इस बार करीब सवा लाख उम्मीदवारों ने आवेदन भरे थे।

कई उम्मीदवारों के नाम जुड़ गए, लेकिन पद रिक्त

असिस्टेंट ग्रेड 3 के कुल 818 पद थे जिसमें 13 फीसदी होल्ड करने के बाद 87 फीसदी में 717 पद थे। इसम से कंपनी ने कुल 545 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की है। बाकी पदों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आए हैं।

वहीं उम्मीदवारों ने द सूत्र को बताया कि 20 मार्च की शिफ्ट के जिनके पेपर के अंक इस पद के लिए कंपनी जोड़ना भूल गई थी उससे करीब 20 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

हालांकि उम्मीदवार अभी भी इसमें शिकायत कर रहे हैं और उनका कहना है कि 20 मार्च के पेपर टफ थे, वहीं अभी भी 87 फीसदी कोटे के सभी 717 पदों पर मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।

कटआफ लिस्ट भी हो गई जारी

इसी के साथ भर्ती एजेंसी ने इसमें कटआफ की मांग को पूरा कर दिया है और हर पद के लिए कैटेगरी वाइज यह कटआफ जारी कर दिया गया है। सबसे ज्यादा मांग में रहे आफिस असिस्टेंट ग्रेड 3 के पद में यूआर के लिए 83.77 फीसदी, महिला के लिए 80.34 फीसदी, ओबीसी के लिए 82.81 फीसदी, ओबीसी महिला के लिए 79.24 फीसदी, एसटी के लिए 71.94 फीसदी, एसटी महिला में 67.20 फीसदी, एससी में 77.86 फीसदी, एससी महिला में 71.58 फीसदी और ईडब्ल्यूएस में 82.79 व इसी में महिला में 77.62 फीसदी कटआफ रहा है।

अंकसूची बाद में आएगी

लेकिन अभी इसमें अंकसूची नहीं आई है और ना ही मेरिट में टॉपर कौन है इसे जारी किया गया है। केवल कंपनी ने रोल नंबर के क्रम से ही मेरिट सूची जारी कि है, यानि जिसका मेरिट क्रम में जिसका रोल नंबर पहले उसे चयन सूची में पहले रखा गया है।

यह सूची अंकों के आधार पर नहीं बनी है। यह अंकसूची जारी होने के बाद ही साफ होगा।

यह हुआ था विवाद

इसमें मुख्य तौर पर 20 मार्च को हुए परीक्षा को लेकर मुद्दा था। Office Assistant Grade -III और Store Assistant व अन्य पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने एक साथ फार्म भरा था। इनका पेपर 20/3/2025 को हुआ।

एडमिट कार्ड जारी हुआ था तो कहा गया था कि दोनों पोस्ट के लिए एक ही पेपर होगा और इसी के नंबर दोनों पोस्ट की सूची में रखें जायेंगें। परंतु रिजल्ट में यह नंबर Office Assistant Grade -III की सूची में नहीं रखे गए।

इससे 20 मार्च की शिफ्ट वालों के चयन ही Office Assistant Grade -III में नहीं हुआ। वहीं उम्मीदवारों की आपत्तियां इस पर भी थी कि इसके कटआफ जारी नहीं हुए और ना ही कैटेगरी वाइज रिजल्ट जारी किए गए हैं। इसमें ट्रांसपेंरेंसी नहीं रखी गई।

इधर नेता प्रतिपक्ष ने भी लगाए थे आरोप

वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में विभाग पर आरोप लगाए औऱ कहा कि -बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का नया अध्याय!
MP की तीनों बिजली कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 पदों के लिए परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे MP Online और बिजली कंपनियों की वेबसाइट से हटा लिया गया।

यह कोई तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सरकार की नीयत में खोट है।

70-80 नंबर लाने वाले SC-ST और General अभ्यर्थी बाहर, फिर चयनित कौन हुआ?

मेरिट लिस्ट कहां है? कटऑफ लिस्ट क्यों नहीं जारी की गई? ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी खुद चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दे चुके हैं, तो फिर रिज़ल्ट क्यों हटाया गया? क्या पहले से तय सूची पर मुहर लगाने की कोशिश हो रही थी? भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाएं मज़ाक बन चुकी हैं!

अधिकारी ने द सूत्र से माना था कि चूक हुई है

वहीं कंपनी के अधिकारी ने द सूत्र से माना था कि रिजल्ट बनाने में हमारे अधिकारियों से चूक हुई है और वह पेपर के अंक दूसरे पदों में जोड़ना भूल गए, इसके चलते मेरिट में उनके नाम नहीं जुड़ सके हैं।

कटआफ को लेकर भी आपत्ति थी। इस मामले में एमडी ने फिर से सूची जारी करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद यह संशोधित रिजल्ट जारी हुआ।

यहां देखें परीक्षा का नोटिफिकेशन...

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MPEB | MPESB | MP News | mp result | एमपी बिजली विभाग | Education news | mp education news | top education news

Tags:
  • MP News
  • mp result
  • Education news
  • MPEB
  • बिजली कंपनी
  • top education news
  • MPESB
  • mp education news
  • एमपी बिजली विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती