बिजली कर्मचारी 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का उठा सकेंगे लाभ
Ravi Singh | Nov 17, 2024, 23:22 IST
MP Electricity Employee Health Facility
मध्य प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारियों को 5 से 25 लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस योजना से करीब 90 हजार परिवारों को फायदा होगा।
मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब बिजली कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राज्य के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बिजली कर्मचारी 5 से 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इसकी घोषणा करते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिए "मध्यप्रदेश पावर कंपनी- कैशलेस स्वास्थ्य योजना" के रूप में एक नई पहल शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाई गई है।
अब सभी बिजली कर्मचारी 5 से 25 लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना से करीब 90 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि प्रदेश की जनता को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने वाले सभी बिजली कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न बिजली कर्मचारी संगठनों द्वारा इस योजना की लगातार मांग की जा रही थी।
यह बीमा योजना अंशदायी और वैकल्पिक है। योजना में नामांकन निर्धारित अवधि के अंदर कराना होगा। योजना में तीन फैमिली फ्लोटर विकल्प हैं। पहले विकल्प में 5 लाख रुपए तक के बीमा कवरेज के लिए 500 रुपए प्रति माह, 10 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 1 हजार रुपए और 25 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 2 हजार रुपए प्रति माह देने होंगे। बिजली कर्मचारी इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए वर्तमान व्यवस्था भी जारी रहेगी।
कैशलेस स्वास्थ्य योजना
यह योजना बिजली कंपनियों के नियमित, संविदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
90 हजार परिवार को मिलेगा लाभ
निर्धारित अवधि में करना होगा नामांकन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA