मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख

Ramanand Tiwari | Oct 28, 2026, 22:37 IST
Share
MP विद्युत नियामक आयोग को अब तक नहीं मिल पाया नया अध्यक्ष।
MP विद्युत नियामक आयोग को अब तक नहीं मिल पाया नया अध्यक्ष।

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को करीब 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। जनवरी 2025 से अध्यक्ष का पद खाली है। सरकार ने पहले पुराना विज्ञापन रद्द कर दिया थे। इसके बाद नए सिरे से आवेदन मांगे गए, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। नई भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की तारीख चार बार बढ़ाई जा चुकी है।

अब उम्मीदवार 8 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल आयोग का काम कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे चल रहा है।

जनवरी 2025 से खाली है अध्यक्ष की कुर्सी

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसपीएस परिहार का कार्यकाल 2 जनवरी 2025 को खत्म हो गया था। इसके बाद 3 जनवरी से अध्यक्ष का पद खाली है। राज्य सरकार भी विधानसभा में इसकी पुष्टि कर चुकी है। अक्टूबर 2026 के अंत तक करीब 22 महीने बीत चुके हैं, लेकिन आयोग को नया स्थायी अध्यक्ष नहीं मिला है।

गोपाल श्रीवास्तव संभाल रहे अध्यक्ष की जिम्मेदारी

स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण सरकार ने गोपाल श्रीवास्तव को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने 28 अप्रैल 2025 से यह जिम्मेदारी संभाली। आयोग की वेबसाइट पर भी उनका नाम कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में दर्ज है। यानी फिलहाल आयोग का काम स्थायी अध्यक्ष के बजाय कार्यवाहक अध्यक्ष देख रहे हैं।

मध्य प्रदेश को 1 दिसंबर को मिलेगा नया DGP, कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर | Madhya Pradesh to get new DGP on December 1, Kailash Makwana to retire on November 30
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
28 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा के रिटायरमेंट की तारीख तय हो गई है। वे 30 नवंबर 2026 को रिटायर होंगे। गृह विभाग ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले उनके रिटायरमेंट की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ था। दरअसल, मकवाणा ने 2 दिसंबर 2024 को डीजीपी का पद संभाला था।

सरकार ने पहले पुराना विज्ञापन किया रद्द

ऊर्जा विभाग ने अगस्त 2024 में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके जरिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन इस प्रक्रिया से किसी की नियुक्ति नहीं हुई। इसके बाद विभाग ने 13 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर पुराना विज्ञापन रद्द कर दिया था। सरकार ने नए अध्यक्ष के चयन के लिए दोबारा आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू की है।

चार बार बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

नई प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शुरुआत में जून 2026 तक आवेदन करने का समय दिया गया था। इसके बाद लगातार आवेदन की अंतिम तारीख (Last Date) बढ़ती रही।

पहली बार 19 जून को आवेदन की तारीख बढ़ाकर 21 जुलाई कर दी गई थी।

दूसरी बार 21 जुलाई को नया नोटिस जारी हुआ। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर तय की गई थी।

तीसरी बार 2 सितंबर को आवेदन की समयसीमा बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दी गई थी।

चौथी बार 8 अक्टूबर को तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया था। अब आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2026 है।

इस तरह नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए शुरू की गई प्रक्रिया में चार बार समय बढ़ाया जा चुका है।

मध्य प्रदेश: 8 करोड़ का पुल अधूरा, 40 गांवों को नहीं मिल रहा लाभ | Madhya Pradesh: 8 Crore Bridge Incomplete, 40 Villages Not Benefiting
अजब एमपी का गजब पुल: 9 करोड़ रुपए की लागत से पुल तैयार, लेकिन पहुंचने वाली सड़क ही है गायब, जानिए क्या है मामला
28 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 8 करोड़ 86 लाख रुपए खर्च करके पुल बनाया गया। हैरनी की बात ये है कि जिम्मेदार उस तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क बनाना ही भूल गए। ये नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी के उमरोध गांव का है। यहां दूधी नदी पर 308 मीटर लंबा पुल दो जिलों को जोड़ने के लिए बनाया गया है।

अध्यक्ष बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद के लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए इंजीनियरिंग, वित्त, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कानून या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अनुभव होना जरूरी है। पात्र उम्मीदवार 8 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयन प्रक्रिया (Selection Process) आगे बढ़ेगी।

अध्यक्ष पद के लिए 50 से ज्यादा आवेदन

सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर 2026 तक अध्यक्ष पद के लिए 50 से ज्यादा आवेदन पहुंच चुके थे। इनमें अजीत केसरी, विनोद कुमार, आशीष श्रीवास्तव और आरके सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं।

हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आयोग की वेबसाइट पर भी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में अभी यह साफ नहीं है कि चयन प्रक्रिया में किन उम्मीदवारों के नाम आगे बढ़ेंगे।

नए अध्यक्ष के चयन के लिए समिति भी बनी

सरकार ने अगस्त 2026 में अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने के लिए चयन समिति बनाई थी। इस समिति की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रुपेश चंद्र वार्ष्णेय को सौंपी गई है। समिति में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है। यह समिति उम्मीदवारों के नामों पर विचार करेगी और चयन के लिए पैनल तैयार करेगी।

एमपी की 30 सरकारी वेबसाइट्स पर हैकिंग का खतरा: बिना आईडी-पासवर्ड सर्वर पर हमला संभव | MP's 30 Government Websites at Risk of Hacking: Attack Possible on Servers Without ID-Password
एमपी की 30 सरकारी वेबसाइट्स पर मंडराया हैकिंग का खतरा, बिना आईडी-पासवर्ड सरकारी सर्वर पर हमला कर सकते हैं हैकर्स
28 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश सरकार की साइबर विंग MP-CERT ने सरकारी वेबसाइट्स के लिए जरूरी सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। दुनिया की करीब 70 फीसदी वेबसाइट्स में चलने वाले PHP सॉफ्टवेयर के इंजन में दो बड़ी खामियां मिली हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स बिना आईडी-पासवर्ड डाले ही सरकारी सर्वर पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।

अब दिसंबर के बाद नियुक्ति पर नजर

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। पहले पुराना विज्ञापन रद्द हुआ। फिर नए आवेदन मांगे गए और चार बार तारीख बढ़ाई गई। अब आवेदन की अंतिम तारीख 8 दिसंबर तय की गई है। हालांकि, नए अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, इसकी कोई तारीख सामने नहीं आई है।

फिलहाल आयोग की वेबसाइट पर गोपाल श्रीवास्तव ही कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में दर्ज हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि आवेदन की समयसीमा खत्म होने के बाद सरकार स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक करती है।
Tags:
  • मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग
  • ऊर्जा विभाग
  • विद्युत नियामक आयोग
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग
  • मध्य प्रदेश
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

By Sanjay Gupta

RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत