AI के दौर में टेक्निकल कोर्सेज से दूरी! MP में सीट ऑक्यूपेंसी 12% तक गिरी
Aman Vaishnav | Sept 01, 2026, 12:22 IST
MP में सीट ऑक्यूपेंसी 12% तक गिरी
मध्य प्रदेश के टेक्निकल कॉलेजों में एडमिशन 50% से नीचे गिर गए हैं। फार्मेसी और M.Pharm जैसे कोर्सेज में एडमिशन की स्थिति सबसे ज्यादा खराब दर्ज हुई है। वहीं आर्किटेक्चर और कुछ स्पेशल डिप्लोमा कोर्सेज में छात्रों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में तकनीकी कोर्सेज में एडमिशन इस साल तेजी से घटे हैं।
- कुल सीट ऑक्यूपेंसी 61.61% से गिरकर 49.76% रह गई है।
- सबसे ज्यादा गिरावट फार्मेसी कोर्सेज में देखी गई है।
- इसके उलट आर्किटेक्चर और कुछ डिप्लोमा प्रोग्राम में बेहतर दाखिले हुए हैं।
- अधिकारियों का कहना है कि काउंसलिंग अभी जारी है, इसलिए आंकड़े बदल सकते हैं।
mp-engineering-colleges-seat-occupancy-drop
सीट ऑक्यूपेंसी में बड़ी गिरावट
पिछले साल यानी 2025 में स्थिति काफी बेहतर थी। तब 3 लाख 10 हजार 301 सीटों में से 1 लाख 91 हजार 190 सीटें भरी गई थीं। ऑक्यूपेंसी 61.61% रही थी। इस तरह एक साल में 11.85 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है।
हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि ये आंकड़े अभी अस्थायी हैं। कई रेगुलेटरी संस्थाओं की काउंसलिंग अभी चल रही है। सीट अलॉटमेंट के कई राउंड बाकी हैं।
DTE के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग अभी जारी है। उन्होंने बताया कि AICTE की काउंसलिंग कई कोर्स में 14 सितंबर तक पूरी होगी। इसलिए अंतिम तस्वीर बाद में साफ होगी।
mp-engineering-colleges-seat-occupancy-drop
आर्किटेक्चर कोर्स में बेहतर स्थिति
कई डिप्लोमा और बिजनेस प्रोग्राम में भी अच्छी मांग रही। राज्य के IIMBA प्रोग्राम में 69.47% सीटें भरीं। यह टॉप-5 बेहतर प्रदर्शन करने वाले कोर्सेज में शामिल रहा।
कुछ स्पेशलाइज्ड कोर्सेज में भी अच्छे नतीजे मिले। Ambedkar Eklavya Diploma में 87.99% सीटें भरीं। Indira Institute के IIMCA प्रोग्राम में यह आंकड़ा 88.67% रहा।
mp-engineering-colleges-seat-occupancy-drop
फार्मेसी कोर्स में सबसे ज्यादा चिंता
M.Pharm (Master of Pharmacy) में 2025 में 90.99% सीटें भरी थीं। लेकिन इस साल 1,849 सीटों में सिर्फ 13 एडमिशन हुए। यह मात्र 0.70% ऑक्यूपेंसी है।
PCI (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) से रेगुलेटेड कई कोर्सेज में अभी एक भी एडमिशन दर्ज नहीं हुआ है। PHARMD PB की 20 सीटों पर इस बार कोई दाखिला नहीं हुआ। पिछले साल यह कोर्स पूरी तरह भर गया था।
इसी तरह Lateral Entry Pharmacy, D.Pharm (Diploma in Pharmacy) और B.Pharm (Bachelor of Pharmacy) में भीहजारों सीटें खालीहैं। अधिकारियों काकहना है कि PCI कीकाउंसलिंग पूरी होनेके बाद इन आंकड़ों मेंसुधार हो सकता है।
कम मांग वाले अन्य कोर्स
BHMCTमें 23.33% और BE(WorkingProfessional) में27.69% सीटें भरी गईं।ये सभी कोर्स कमडिमांड वाली सूची मेंशामिल हैं।
mp-engineering-colleges-seat-occupancy-drop
MBA और इंजीनियरिंग में भी गिरावट
ME (Master ofEngineering) औरM.Tech (Master ofTechnology) में भीहल्की गिरावट आई।ऑक्यूपेंसी 47.36% सेघटकर 44.65% हुई।
वहीं BEऔरB.Techमेंस्थिति लगभग स्थिररही। 2025 में 63.05%के मुकाबले इस साल61.42% सीटें भरीं। इसदौरान उपलब्ध सीटों कीसंख्या भी 74 हजार 722 सेबढ़कर 76 हजार 862 हो गई।
अधिकारियों ने इनआंकड़ों को सावधानी सेसमझने की सलाह दी है।उनका कहना है कि सभीकाउंसलिंग राउंड पूरेहोने के बाद ही असलीतस्वीर सामने आएगी।
DTE के प्रवक्ता नेकहा कि तस्वीर अभी बदलसकती है। अधिकारीएडमिशन ट्रेंड पर नजरबनाए हुए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
Gen-Z और Gen-Alpha के अभियान का असर, बजट बचाकर स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार
एमपी बोर्ड सिक्योरिटी प्लान: पेपर लीक हुआ तो डाइस कोड खोलेगा स्कूल की पहचान
एमपी के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar