MP के युवाओं को बड़ा झटका, 2025 में नहीं होंगी ESB की चार बड़ी भर्ती परीक्षाएं, जानें वजह

Anjali Dwivedi | Nov 24, 2025, 11:41 IST
Share
esb
esb

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की चार बड़ी भर्ती परीक्षाएं इस साल नहीं हो पाएंगी। इनमें शिक्षक पात्रता, वनरक्षक, उपयंत्री और ITI अधिकारी परीक्षा शामिल हैं। ये सभी परीक्षाएं 2026 के शेड्यूल में होंगी। ESB ने पहले गैर-शेड्यूल परीक्षाओं को प्राथमिकता दी थी।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद निराशा जनक खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) ने बड़ा फैसला लिया है। ESB की चार बड़ी परीक्षाएं इस साल नहीं हो सकेंगी। ये सभी परीक्षाएं 2025 के शेड्यूल में शामिल थीं। पर अब ये सभी परीक्षाएं आगे टल गई हैं।

कौन-कौन सी परीक्षाए टलीं

इनमें कई जरूरी परीक्षाएं शामिल हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी MPTET वर्ग 1 टल गई है। वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा भी टली है। ग्रुप-3 उपयंत्री परीक्षा भी नहीं होगी। ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा भी टाल दी गई है।

हालांकि ESB ने अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं दिया है। इन भर्तियों की रूलबुक भी जारी नहीं हुई है। पिछली बार इन परीक्षाओं में 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। ये ऐसी परिक्षाएं हैं जिनका इतंजार लाखों युवा करते हैं। अब ये सभी परीक्षाएं अगले साल होंगी। ये परीक्षाएं 2026 के शेड्यूल में शामिल होंगी। इससे लाखों युवाओं की परेशानी बढ़ गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, 27 नवंबर से पहले करें आवेदन

MP Sarkari Naukri: MP बिजली विभाग भर्ती 2025, अपरेंटिस पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज

परीक्षाएं क्यों नहीं हो पाईं

इस देरी के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। ESB ने पहले कुछ और परीक्षाओं को प्राथमिकता दी थी। ये परीक्षाएं मूल 2025 शेड्यूल का हिस्सा नहीं थीं। जैसे आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा को पहले कराया गया। पुलिस आरक्षक और SI/ASI की परीक्षाएं भी पहले हुईं। ESB ने इन परीक्षाओं को पहले पूरा किया। इस कारण बड़ी भर्ती परीक्षाएं टल गईं।

इसका सबसे बड़ा कारण परीक्षा केंद्रों की कमी भी बताई जा रही है। ESB पूरे मध्य प्रदेश में परीक्षा कराता है। ESB के पास 50 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हैं। इन केंद्रों पर रोजाना 25-30 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं। कुछ परीक्षा केंद्र जरूरी मानकों को पूरा नहीं करते।

ज्यादा आवेदन होने पर परीक्षा कराना मुश्किल होता है। पिछली बार 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। इसीलिए यह परीक्षा अब 2026 में होगी।

पिछली बार इतने आवेदन आए थे

वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा 2022 में हुई थी। इसमें 10 लाख 13 हजार 529 आवेदन आए थे, जिनमें पदों की संख्या 2 हजार 285 थी।

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में हुई थी, इसमें 1 लाख 85 हजार 118 आवेदन आए थे।

ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 में होनी थी। इसमें 1 लाख 21 हजार 923 आवेदन आए थे इसमें पदों की संख्या 326 थी।

समूह-03 उपयंत्री भर्ती परीक्षा 2024 में होनी थी इसमें 32 हजार 606 आवेदन आए थे। पदों की संख्या 243 थी।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अब एक और साल इंतजार करना पड़ेगा। यह उनके लिए बेहद चिंता की बात है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP में सरकारी नौकरी, RRCAT Vacancy में करें अप्लाई, 26 नंवबर है लास्ट डेट

सरकारी नौकरी: BSSC इंटर लेवल में 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • MP
  • सरकारी नौकरी
  • MPTET
  • वनरक्षक
  • ESB
  • कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )
  • जेल प्रहरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच