ESB के ग्रुप 4 का रिजल्ट कहां पर अटका, कब आएगा, पांच महीने से इंतजार में उम्मीदवार

Sanjay Gupta | Oct 23, 2025, 12:11 IST
Share
MP-esb-group-4-result-latest-update
MP-esb-group-4-result-latest-update

ईएसबी ने ग्रुप-4 के 956 पदों की परीक्षा तो करवाई थी, लेकिन पांच महीने हो गए और रिजल्ट अभी तक आया ही नहीं है। इस पर द सूत्र आपको लिए लेटेस्ट अपडेट लेकर आया है।

कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) भोपाल के ग्रुप 4 सहायक ग्रेड के 956 पदों के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में आ रही ताजा अपडेट भी कोई खुश करने वाली तो बिल्कुल भी नहीं है। यह सरकारी विभागों के ढीले रवैये का एक उदाहरण है।

रिजल्ट को लेकर इस तरह आती रही जानकारी

इसकी परीक्षा मई में हुई थी। कुल 956 पदों के लिए हजारों उम्मीदवार हैं। इस रिजल्ट (ईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट) को लेकर कुछ विभागों की शीट आना कारण बताया गया। फिर सितंबर अंत में बात आई कि एक-दो विभाग की शीट आना बाकी है।

इसे सितंबर माह के अंत तक जारी कर देंगे। फिर खबर दी गई कि एमपी कर्मचारी चयन मंडलने संबंधित विभाग से बात कर शीट मांगी है ताकि रिजल्ट आ सके। इसके बाद खबर आई कि शीट आ गई है और कोशिश है कि दिवाली के पहले रिजल्ट दे दिया जाए।

खबरें ये भी...

ESB मप्र शिक्षक वर्ग टू के 10758 और ग्रुप 4 के 956 पदों के रिजल्ट को लेकर यह अपडेट

ईएसबी शिक्षक वर्ग दो, ग्रुप 4 और ग्रुप 1 के रिजल्ट को लेकर यह कर रहा तैयारी, इंतजार होगा खत्म

अब ताजा हालात यह बताए जा रहे हैं

अब इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि जब अधिकारियों ने दिवाली की छुट्टी के बाद ऑफिस खुलने पर इस रिजल्ट को लेकर जानकारी मांगी कि इसे तैयार किया जाए तो नई बात सामने आई।

परीक्षा विभाग ने बताया कि अभी भी तीन विभागों की शीट ही नहीं आई है। यह सुनकर अधिकारी हैरान रह गए, क्योंकि पहले बताया गया था कि शीट आ चुकी है। इसके बाद फिर आनन-फानन में बुधवार 22 अक्टूबर को सभी विभागों को रिमाइंडर भेजा गया। वैसे यह पहला रिमाइंडर नहीं था, तीसरा-चौथा पत्र भेजा गया।
अब इन विभागों से अभी कोई जानकारी आने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि अधिकांश विभागों में वर्किंग सोमवार यानी 27 अक्टूबर से ही शुरू होगी। तभी इनकी शीट की जानकारी ईएसबी को मिलने की उम्मीद है।

खबरें ये भी...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री, 2025 मेंस, 2023 और असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट पर ये स्थिति, ESB ग्रुप 4 रिजल्ट की तैयारी

ओबीसी आरक्षण केस में सरकार का शपथपत्र, ईएसबी भर्ती में अनारक्षित कोटे के 78 फीसदी पद आरक्षित के पास गए

यानी रिजल्ट फिर कब

इन हालातों को देखा जाए तो अब तो अक्टूबर माह में भी रिजल्ट आना मुश्किल ही लगता है। क्योंकि कब विभागों से शीट आएगी और कब रिजल्ट तैयार होगा।

इसके बाद फिर अधिकारी इसे क्रॉस चेक करेंगे और चेयरमैन से मंजूरी लेकर फिर इसे जारी किया जाएगा। शीट आने के बाद भी कम से कम तीन-चार दिन का काम तो ईएसबी को भी रहेगा। ऐसे में अब यह माह भी इंतजार में ही जाता दिख रहा है।

Tags:
  • ईएसबी
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )
  • ईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि