ESB की SI, सूबेदार व एसआई भर्ती रिजल्ट में उम्मीदवारों को 87 से 13 फीसदी में शिफ्ट किया
Sanjay Gupta | May 19, 2026, 14:18 IST
mp esb si subedar recruitment result shift controversy
मध्यप्रदेश में सात साल बाद हुई सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के मेंस रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इसका रिजल्ट ईएसबी ने सोमवार रात को ही जारी किया था। इसमें कई उम्मीदवारों के रिजल्ट की कैटेगरी बदल गई है।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा एसआई, सूबेदार भर्ती के मेंस रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें कई उम्मीदवारों के रिजल्ट की कैटेगरी बदल गई है। इन्हें मूल रिजल्ट यानी 87 फीसदी कैटेगरी से बदलकर 13 फीसदी यानी प्रोविजनल रिजल्ट कैटेगरी में शिफ्ट किया गया है।
ऐसे दर्जन भर उम्मीदवारों की अंकसूचियां और रिजल्ट हमारे पास मौजूद हैं। जीएडी के सितंबर 2022 के सर्कुलर के मुताबिक अंतिम चयन तक रिजल्ट में शिफ्टिंग नहीं होती है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस फॉर्मूले को मान्य किया हुआ है।
![d08edcc1-a33]()
![02bdde6e-421]()
एसआई भर्ती 2025 के 500 पदों के लिए प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में आया था और फिर अप्रैल में मेंस हुई। प्री में करीब 5700 पास हुए थे और मेंस रिजल्ट में 1692 को पास घोषित किया है जो फिजिकल टेस्ट देंगे।
इसमें 1308 उम्मीदवार मूल 87 फीसदी कैटेगरी में हैं और 13 फीसदी अनारक्षित कैटेगरी में 192 व 13 फीसदी ओबीसी कैटेगरी में भी 192 को चयनित किया गया है। वहीं कैटेगरी शिफ्टिंग के कारण प्री में चयनित उम्मीदवार 13 फीसदी में चले गए हैं।
वहीं जो पहले से 13 फीसदी में चयनित थे, इसमें से कई इस कारण से भी बाहर हो गए क्योंकि उम्मीदवार दूसरी कैटेगरी से शिफ्ट होकर आ गए। ऐसे में दोनों का नुकसान हुआ।
![ff7d8883-711]()
द सूत्र के पास दर्जन भर उम्मीदवारों के रोल नंबर और मार्कशीट की कॉपी है। वहीं, पहचान गोपनीय रखने के लिए हम रोल नंबर और पूरा नाम नहीं दे रहे हैं।
वहीं एक उम्मीदवार वी. पुरी हैं। यह पहले 87 फीसदी में थे। अब इन्हें 13 फीसदी की दोनों कैटेगरियों ओबीसी और अनारक्षित में रखा गया है। इनकी अंकसूची में दोनों कैटेगरी लिखी हैं।
वहीं ईएसबी डायरेक्टर (आईएएस अजय कटेसरिया) ने कहा कि आपके माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। इसका हम परीक्षण कराते हैं। (द सूत्र से उन्होंने रिजल्ट को लेकर डिटेल मांगी थी, जो उन्हें उपलब्ध करा दी गई है)।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी SI भर्ती 2025 रिजल्ट घोषित: 1166 पुरुष, 473 महिला कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सिलेक्ट
आ गया MP SI भर्ती 2025 का रिजल्ट, अब ऐसे करें फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू की तैयारी
MP News: हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में बदले नियम, ASI ने बदले सभी बोर्ड
एमपी में 8 बड़ी भर्ती परीक्षाएं टलीं, जानें कब होंगे एग्जाम, देखें MP ESB Exam Calendar
ऐसे दर्जन भर उम्मीदवारों की अंकसूचियां और रिजल्ट हमारे पास मौजूद हैं। जीएडी के सितंबर 2022 के सर्कुलर के मुताबिक अंतिम चयन तक रिजल्ट में शिफ्टिंग नहीं होती है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस फॉर्मूले को मान्य किया हुआ है।
d08edcc1-a33
क्या है 87-13 फीसदी रिजल्ट का नियम
- सितंबर 2022 में मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी विवाद के बाद 87-13-13 फीसदी रिजल्ट का फॉर्मूला जारी किया था।
- इसके तहत 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण रखते हुए एक मूल रिजल्ट कैटेगरी 87 फीसदी की बनाई गई थी।
- बाकी 13 फीसदी पदों को प्रोविजनल रिजल्ट कैटेगरी में डाला गया था। इसमें 13 फीसदी ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को और 13 फीसदी ही अनारक्षित उम्मीदवारों को चुना गया।
- शासन का तर्क था कि यदि ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मान्य हुआ तो फिर यह होल्ड 13 फीसदी पद ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवारों को जाएंगे, नहीं तो फिर यह अनारक्षित कैटेगरी के 13 फीसदी उम्मीदवारों को जाएंगे। इसलिए होल्ड 13 फीसदी पदों पर 13 फीसदी ओबीसी और 13 फीसदी अनारक्षित दोनों को चुना गया।
- वहीं इसमें एक अहम शर्त थी कि एक बार जो उम्मीदवार मेरिट से जिस कैटेगरी में चुना गया वह उसी में रहेगा। यानी यदि कोई प्री में 87 फीसदी में चुना गया तो वह भले ही फिर मेंस में कम नंबर लाए लेकिन वह रहेगा 87 फीसदी में ही। इसी तरह जो 13 फीसदी कैटेगरी में चुना गया वह भले ही मेंस में फिर ज्यादा नंबर ले आए, वह हमेशा उसी कैटेगरी में रहेगा। यानी कैटेगरी से शिफ्टिंग नहीं होगी।
- 13 फीसदी कैटेगरी में आना सबसे बड़ी परेशानी है, क्योंकि यह रिजल्ट कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद ही आएगा। साल 2019 की पीएससी व ईएसबी की विविध परीक्षाओं के हजारों पद इसी कैटेगरी के कारण होल्ड पर हैं और रिजल्ट लिफाफे में बंद हैं।
02bdde6e-421
अब एसआई, सूबेदार रिजल्ट में क्या हुआ
इसमें 1308 उम्मीदवार मूल 87 फीसदी कैटेगरी में हैं और 13 फीसदी अनारक्षित कैटेगरी में 192 व 13 फीसदी ओबीसी कैटेगरी में भी 192 को चयनित किया गया है। वहीं कैटेगरी शिफ्टिंग के कारण प्री में चयनित उम्मीदवार 13 फीसदी में चले गए हैं।
वहीं जो पहले से 13 फीसदी में चयनित थे, इसमें से कई इस कारण से भी बाहर हो गए क्योंकि उम्मीदवार दूसरी कैटेगरी से शिफ्ट होकर आ गए। ऐसे में दोनों का नुकसान हुआ।
ff7d8883-711
यह देखिए रिजल्ट के उदाहरण
- ए. सिंह ओबीसी में थे, 87 फीसदी में 99.99 पर्सेंटाइल से प्री में चयन हुआ था। अब 13 फीसदी ओबीसी कैटेगरी में रख दिया।
- पीडब्ल्यूडी गुर्जर (या पी. गुर्जर) 99.063 पर्सेंटाइल से 87 फीसदी में प्री में हुआ था। अब ओबीसी में 13 फीसदी में शिफ्ट किया।
- ए. मीणा, 98.37 फीसदी पर्सेंटाइल से 87 फीसदी में थे, अब 13 फीसदी में आ गए।
- एम. द्विवेदी, पहले 99.77 पर्सेंटाइल से 87 में थे, अब यूआर के 13 फीसदी कैटेगरी में।
- ए. राठौर पहले 99.41 पर्सेंटाइल के साथ 87 फीसदी में थे, अब 13 फीसदी में।
a09ee756-2f7
2902401f-d2c
6142ad52-265
51f7c349-9a8
9ef9749e-d37
60b36903-da6
72a9af9e-093
d7180973-8fc
c2b9c4da-a7d
63817678-327
इन्हें तो 13 फीसदी के दोनों में रख दिया
रिजल्ट की पीडीएफ-
क्या बोल रहा ईएसबी
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी SI भर्ती 2025 रिजल्ट घोषित: 1166 पुरुष, 473 महिला कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सिलेक्ट
आ गया MP SI भर्ती 2025 का रिजल्ट, अब ऐसे करें फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू की तैयारी
MP News: हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में बदले नियम, ASI ने बदले सभी बोर्ड
एमपी में 8 बड़ी भर्ती परीक्षाएं टलीं, जानें कब होंगे एग्जाम, देखें MP ESB Exam Calendar
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava