50 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे से बदलेगी MP की तस्वीर: आपस में जुड़ेंगे 4 बड़े शहर!
Amresh Kushwaha | Aug 19, 2026, 08:04 IST
एमपी में बनेगा 50 हजार करोड़ का एक्सप्रेस-वे
द सूत्र की खबर फिर 100 फीसदी सही साबित हुई है। द सूत्र ने 23 दिन पहले ही बता दिया था कि मध्य प्रदेश में चार ग्रीन फील्ड हाईवे बनाए जाएंगे। वहीं, इस खबर पर अब मुहर लग गई है। 50 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट से सफर में डेढ़ से 4 घंटे तक की बचत होगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में सिंहस्थ से पहले 50 हजार करोड़ रुपए के सड़क प्रोजेक्ट शुरू होंगे।
- भोपाल से इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और मंदसौर तक सीधी सड़कें बनेंगी।
- नए ग्रीनफील्ड रूट से सफर में डेढ़ से 4 घंटे तक बचत होगी।
- भोपाल के दोनों तरफ बायपास और भोपाल-विदिशा फोरलेन भी बनेगा।
- ज्यादातर सड़कें हैम मॉडल पर सरकार और निजी कंपनियां मिलकर बनाएंगी।
सिंहस्थ 2028 से पहले नई सड़कें
नीचे फोटो पर क्लिक कर पढ़ें द सूत्र की Exclusive खबर...
चार शहरों को जोड़ेगा रूट
भोपाल-इंदौर रूट पर एनएचएआई (National Highway Authority Of India) यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी 160 किलोमीटर सड़क को सिक्सलेन बनाएगी। इससे दूरी 20 से 25 किलोमीटर कम होगी। सफर का समय भी 1 से डेढ़ घंटे घटेगा।
भोपाल-ग्वालियर की मौजूदा दूरी 400 किलोमीटर है। अभी इसमें करीब साढ़े 6 घंटे लगते हैं। नया रूट सिर्फ 320 किलोमीटर का होगा। इससे 80 किलोमीटर दूरी और करीब 2 घंटे का समय बचेगा।
भोपाल-जबलपुर की दूरी अभी 286 किलोमीटर है। इसमें करीब 5 घंटे लगते हैं। नया प्रस्तावित रूट 239 किलोमीटर का होगा। सफर सिर्फ साढ़े 3 घंटे में पूरा होगा। यानी 47 किलोमीटर दूरी और डेढ़ घंटे बचेंगे।
भोपाल-जबलपुर और भोपाल-ग्वालियर रूट पर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भोपाल-मंदसौर की डीपीआर (Detailed Project Report) अभी बनाई जा रही है। भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू होगा।
636cd00f-e4b
भोपाल में बनेंगे बायपास
पूर्वी भोपाल बायपास करीब 52 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन होगा। इस पर लगभग चार हजार करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। इसका रिवाइज्ड प्रस्ताव फिर से उच्च स्तर पर भेजा गया है।
भोपाल-विदिशा रोड को भी फोरलेन किया जाएगा। यह सड़क स्टेट हाइवे-18 पर बनेगी। इसकी लंबाई 44.83 किलोमीटर होगी। इस पर करीब एक हजार 617 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।
हैम मॉडल से होगा निर्माण
इसी मॉडल पर उज्जैन के आसपास कई सड़कें बन रही हैं। इंदौर-उज्जैन सड़क को स्टेट हाइवे-31 पर सिक्सलेन किया जा रहा है। यह सड़क 45.18 किलोमीटर लंबी है और इस पर एक हजार 692 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इसका करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उज्जैन-जावरा रूट पर भी 103 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनेगा। इस पर करीब पांच हजार 017 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
2c168d0a-a42
डीपीआर और नए प्रोजेक्ट
जबलपुर-नरसिंहपुर के बीच 84.5 किलोमीटर लंबा फोरलेन प्रस्तावित है। इस पर करीब एक हजार 690 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इंदौर-नेमावर के बीच 127 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसकी लागत करीब दो हजार 540 करोड़ रुपए होगी।
इसके अलावा हरदा-आशापुर, राहतगढ़-खुरई-खिमलासा और रतना-मैहर-बरही रूट पर भी नई सड़कें प्रस्तावित हैं। ये सभी सड़कें अलग-अलग स्टेट हाइवे पर बनेंगी। इनसे छोटे शहर भी बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ जाएंगे।
b6ce8c6f-5e3
सागर-सतना कॉरिडोर भी बनेगा
कटनी-सिंगरौली के बीच भी नई सड़क बनेगी। अभी इस रूट की दूरी 299 किलोमीटर है। इसमें करीब सवा 6 घंटे का समय लगता है। नया ग्रीनफील्ड रूट 232 किलोमीटर का प्रस्तावित है। इससे सफर साढ़े 3 घंटे में पूरा होगा।
मुख्य सचिव ने की समीक्षा
ज्यादातर सड़कों का निर्माण मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी एमपीआरडीसी (Madhya Pradesh Road Development Corporationn) करेगी। सिर्फ भोपाल-इंदौर रूट एनएचएआई के जिम्मे रहेगा।
यह खबर क्यों जरूरी है
FAQ
- हैम मॉडल क्या होता है और इससे सड़कें कैसे बनेंगी?
हैम यानी हाइब्रिड एन्युटी मॉडल में सरकार और निजी कंपनी मिलकर सड़क बनाती हैं। कुल लागत का 40 फीसदी हिस्सा सरकार देती है और बाकी 60 फीसदी निजी कंपनी अपनी पूंजी या कर्ज से लगाती है। निर्माण के बाद सरकार टोल वसूल कर निजी कंपनी का पैसा 15 से 20 साल में ब्याज सहित चुकाती है।
भोपाल-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे मंजूर, 15 हजार करोड़ में बनेगा फोरलेन हाईवे
2030 के ग्रीन एनर्जी लक्ष्य में एमपी की बड़ी भूमिका, CM मोहन यादव का दावा
कांग्रेस कचरे की तरह हो रही साफ, ग्रीन फील्ड कॉरिडोर भूमिपूजन में बोले सीएम
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को झटका, मुआवजा नहीं लेने वाले किसान की जमीन लेने पर लगी रोक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman