इंदौर में मिला MP का पहला J.N.1 वेरिएंट कोरोना वायरस का मरीज, जीनोम रिपोर्ट में आया, लेकिन मरीज ठीक, संक्रमण भी नहीं फैला

Rahul Garhwal | Published:
Share
इंदौर में मिला MP का पहला J.N.1 वेरिएंट कोरोना वायरस का मरीज, जीनोम रिपोर्ट में आया, लेकिन मरीज ठीक, संक्रमण भी नहीं फैला
इंदौर में मिला MP का पहला J.N.1 वेरिएंट कोरोना वायरस का मरीज, जीनोम रिपोर्ट में आया, लेकिन मरीज ठीक, संक्रमण भी नहीं फैला

इंदौर में मध्यप्रदेश का पहला J.N.1 वेरिएंट कोरोना वायरस का मरीज मिल गया। जीनोम रिपोर्ट में आया है, लेकिन मरीज ठीक है।

संजय गुप्ता, INDORE. कोरोना का नया सब वेर‍िएंट जेएन.1 अब तक 12 राज्‍यों को अपनी चपेट में ले चुका है और अब इसमें मप्र का भी नाम जुड़ गया है। इस वेरिएंट का मरीज इंदौर में मिला है। इस मरीज की कोविड रिपोर्ट 13 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। जहां से अब इसकी रिपोर्ट में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई है, लेकिन ये मरीज स्वस्थ हो चुका है और वापस मुंबई जा चुका है। ये महिला मरीज थी, जिसकी उम्र 33 साल थी। राहत की बात ये है कि ये मरीज भी 7 दिन होम आइसोलेशन में ही रहकर ठीक हुई थी और कोई गंभीर लक्षण नहीं थे।

WHO ने भले ही चेताया, लेकिन वायरस का कोई असर नहीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसके तीव्र प्रसार को देखते हुए जेएन.1 को एक अलग वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया हुआ है। यानी ऐसा वेरिएंट जो फैल सकता है और जिस पर नजर रखी जानी चाहिए। अभी तक इस वायरस का कोई असर पूरे देश में नहीं है। मध्यप्रदेश में भी ये पहला ही मामला है। इस बात से भी समझा जा सकता है कि महिला से इसके करीबी परिजन भी संक्रमित नहीं हुए और खुद महिला मरीज भी होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गई।

अभी तक देश में इन राज्यों में इसके मरीज आए

सोमवार तक कोविड-19 के जेएन.1 सब-व‍ेरि‍एंट के मामले 12 राज्यों में आ चुके हैं। इसमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, आंध्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, ओडिसा और हरियाणा शामिल हैं। अब मप्र में पहला केस आया है।

ज्‍यादातर मरीजों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज

नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि जेएन.1 का मामला भले ही सामने आया हो, लेकिन तत्काल चिंता करने का कोई कारण नहीं है। संक्रमितों में से ज्यादातर होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं, जो हल्की बीमारी का संकेत है।

इसके पहले पुराने वेरिएंट B.2.86 का भी केस आया इंदौर में

इंदौर में पहली बार कोविड के पुराने वेरिएंट B.2.86 का भी एक पॉजिटिव केस सामने आया है। इस केस में संबंधित मरीज के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग अरबिंदो हॉस्पिटल में की गई थी। रिपोर्ट आने पर इसमें इस वेरिएंट से पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अभी इंदौर में 8 एक्टिव मरीज हैं। ये मरीज बीएसएफ रोड इंदौर निवासी 52 वर्षीय है जिसे होम आइसोलेट किया गया है।

कोरोना के 4 नए पॉजिटिव, एक की दुबई की ट्रेवल हिस्ट्री

उधर, बुधवार को इंदौर में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें एक 42 वर्षीय व्यक्ति है जो एयरपोर्ट क्षेत्र का है। उसकी दुबई की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। कैट कॉलोनीकी 55 वर्षीय महिला, बीएसएफ रोड का एक 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है जिन्हें होम आइसोलेट किया है। इन दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। एक अन्य 22 ‌‌‌वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इन चारों मरीजों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। बुधवार को 3 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है और अब 8 एक्टिव केस हैं। इस बार दिसम्बर और जनवरी के 10 दिनों में अब तक 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Tags:
  • Corona in Madhya Pradesh
  • JN-1 Corona variant in Indore
  • Corona positive patient in Indore
  • मध्यप्रदेश में कोरोना
  • इंदौर में जेएन-1 कोरोना वेरिएंट
  • इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर