बालाघाट में 77 लाख के इनामी कबीर सहित 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम यादव के सामने डालेंगे हथियार
Sanjay Dhiman | Dec 07, 2025, 13:09 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 77 लाख के इनामी कबीर समेत महिला-पुरुष नक्सली शामिल हैं। सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में यह नक्सली अपने हथियार डालेंगे।
Poonam Raut@Balaghat.मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल इतिहास में पहली बार एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 77 लाख रुपए के इनामी नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र भी शामिल हैं।
नक्सलियों ने यह सरेंडर शनिवार रात दस बजे आईजी बालाघाट के निवास पर किया। इन नक्सलियों का विधिवत सरेंडर रविवार दोपहर तीन बजे किया जाएगा। यह सरेंडर मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में बालाघाट में होगा।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कबीर और उसके नौ साथी हैं, जिनमें चार महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। कबीर पर एमएमसी जोन में 77 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, सभी सरेंडर नक्सलियों को अब पुलिस लाइन में रखा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों के लगातार सर्च ऑपरेशन और बढ़ते दबाव ने इन नक्सलियों को तोड़ दिया। लांजी के माहिरखुदरा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने यह फैसला लिया। मुठभेड़ में कई साथी मारे गए जिससे उनका हौसला टूट गया।
मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त मध्य प्रदेश बनाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति से भी नक्सली प्रभावित है। इस नीति में नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने पर आर्थिक मदद, मकान निर्माण और रोजगार की गारंटी है। कुछ दिन पहले ही महिला नक्सली सुनीता ने भी इसी नीति के तहत आत्मसमर्पण किया था।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी
एमपी के पांच हजार प्राइमरी टीचर की नौकरी खतरे में, प्लेन बीएड ने डाल दिया पंगा
इन सभी नक्सलियों ने शनिवार की देर रात बालाघाट IG संजय सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया। नक्सलियोंं को विधिवत सरेंडर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर तीन बजे बालाघाट पहुंचकर औपचारिक रूप से इन नक्सलियों के हथियार स्वीकार करेंगे। यह आत्मसमर्पण सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण, पुनर्वास सह राहत नीति 2023 का नतीजा माना जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट ने मंदसौर के पूरे मल्हारगढ़ थाने को बताया संदिग्ध, SP मीणा हाजिर हों, युवक पर फर्जी केस
रोजाना 12 घंटे चलेगी भोपाल मेट्रो, हर 30 मिनट में होगा नया फेरा
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कान्हा भोरमदेव (केबी) डिवीजन प्रमुख कबीर उर्फ महेंद्र शामिल हैं। कबीर पर एमएमसी जोन में 77 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कबीर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और महाराष्ट्र (MMC) जोन में बड़ा इनाम घोषित था। उसके नक्सली कबीर का सरेंडर पूरे नक्सली नेटवर्क को एक बड़ा झटका है।
नक्सलियों ने यह सरेंडर शनिवार रात दस बजे आईजी बालाघाट के निवास पर किया। इन नक्सलियों का विधिवत सरेंडर रविवार दोपहर तीन बजे किया जाएगा। यह सरेंडर मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में बालाघाट में होगा।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कबीर और उसके नौ साथी हैं, जिनमें चार महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। कबीर पर एमएमसी जोन में 77 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, सभी सरेंडर नक्सलियों को अब पुलिस लाइन में रखा गया है।
सुरक्षाबलों के दबाव का असर
मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त मध्य प्रदेश बनाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति से भी नक्सली प्रभावित है। इस नीति में नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने पर आर्थिक मदद, मकान निर्माण और रोजगार की गारंटी है। कुछ दिन पहले ही महिला नक्सली सुनीता ने भी इसी नीति के तहत आत्मसमर्पण किया था।
इन नक्सलियों ने किया सरेंडर-
ed0d7fef-b60
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी
एमपी के पांच हजार प्राइमरी टीचर की नौकरी खतरे में, प्लेन बीएड ने डाल दिया पंगा
मध्यप्रदेश में अब तक के सबसे बडे़ नक्सली सरेंडर को ऐसे समझेंपहली बार 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर-बालाघाट में नक्सल इतिहास में पहली बार एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिसमें 77 लाख के इनामी कबीर भी शामिल हैं।मुख्यमंत्री के सामने होगा विधिवत सरेंडर- नक्सलियों का विधिवत सरेंडर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बालाघाट में होगा, जहां वे हथियार डालेंगे। नक्सलियों का सरेंडर सुरक्षाबलों के दबाव में- सुरक्षाबलों के लगातार सर्च ऑपरेशन और बढ़ते दबाव के कारण नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का फैसला लिया, मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए थे। नक्सल मुक्त मध्य प्रदेश का लक्ष्य- सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश को नक्सल मुक्त करना है, और आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए मदद दी जा रही है। कबीर का सरेंडर नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका- 77 लाख के इनामी कबीर का सरेंडर नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है, कबीर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में इनाम घोषित था। |
सीएम मोहन यादव के सामने डालेंगे हथियार
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट ने मंदसौर के पूरे मल्हारगढ़ थाने को बताया संदिग्ध, SP मीणा हाजिर हों, युवक पर फर्जी केस
रोजाना 12 घंटे चलेगी भोपाल मेट्रो, हर 30 मिनट में होगा नया फेरा
नक्सली कबीर का आत्मसमर्पण बड़ी सफलता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava