पूर्व सीएम उमा भारती के बहू-भतीजे को बम से उड़ाने की धमकी, बंगले पर पहुंचे दो नकाबपोश

Amresh Kushwaha | Feb 24, 2026, 14:44 IST
Share
mp former cm uma bharti family bomb threat
mp former cm uma bharti family bomb threat

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। टीकमगढ़ में रहने वाली उनकी बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया से मिली धमकी

टीकमगढ़:उमा भारती कि बहू उमिता लोधी ने बताया कि 21 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट पर 22 फरवरी रात 10:30 बजे जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा नामक आईडी से धमकी भरा कमेंट आया।

कमेंट में कहा गया था कि हमारे पास हाइड्रोजन बम है। हम बनाना जानते हैं। नेताओं को हम खुद मारेंगे। इसमें उमिता और उनके पति राहुल लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

उमिता ने तुरंत कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। कुछ घंटे बाद, दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर धमकाने पहुंचे थे। बता दें कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

बंगले पर भी आकर दी धमकी

22 फरवरी की रात करीब 11 बजे, जब उमिता लोधी अपने बंगले पर थीं, दो अज्ञात युवक उनके बंगले के सामने आए थे। इन युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उमिता ने उन्हें बालकनी से देखा।

आरोप है कि जैसे ही युवकों ने उन्हें देखा, उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद, दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। उनका चेहरा ढका हुआ था, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। इस घटना के बाद, उमिता ने तुरंत अपने पति राहुल सिंह लोधी को इसकी जानकारी दी।

कमेंट में यह लिखा था...

ब्रिजेंद्र कुशवाह नाम की आईडी से एक कमेंट किया गया था। इसमें लिखा था कि तेरे बेटे को भुगतना है। हमारे पास हाइड्रोजन बम है, हम बनाना जानते हैं। नेताओं को हम खुद मारेंगे, तुम लोगों को मार के लेकर जाएंगे। हाईड्रोजन बम से 30 दिन बाद फोड़ूंगा। हमें ढूंढने से पहले भ्रष्टाचारियों को ढूंढो, वरना हम कुछ भी कर सकते हैं।

खंगाले जा रहे इलाके के सीसीटीवी फुटेज

23 फरवरी को उमिता लोधी ने टीकमगढ़ के देहात थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बंगले और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इससे आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। साइबर पुलिस की टीम भी धमकी देने वाली सोशल मीडिया आईडी की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने खाई सौगंध, केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी !

पूर्व सीएम उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, गाय का मुद्दा बढ़ा तो गोबर का तिलक लगा लेंगे

मध्य प्रदेश बीजेपी में 72 घंटे हलचल : उमा भारती की एंट्री से बदल गई राजनीतिक हवा

पूर्व सीएम उमा भारती ने गंगा-गौ माता की रक्षा के लिए मोदी और मोहन से की ये बड़ी मांग

Tags:
  • MP News
  • उमा भारती
  • पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़
  • सोशल मीडिया
  • हाइड्रोजन बम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच