11 साल पुराने मामले में MP के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी को SC से राहत
Raj Singh | Oct 27, 2024, 14:11 IST
rahavJi_utpidan
मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। उन्हें 11 साल बाद यह राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद राघव जी के समर्थकों में खुशी की लहर है।
मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें 11 साल पहले यौन उत्पीड़न के एक मामले में यह राहत मिली है। राघवजी के खिलाफ दर्ज शिकायत को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने एमपी सरकार की अपील को खारिज करते हुए उसे फटकार भी लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राघव जी के समर्थकों में खुशी की लहर है। समर्थकों और समाजसेवियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद राघव जी के परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कोर्ट के फैसले पर राघव जी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया जिसमें उन्हें फंसाने की कोशिश की गई।
राघव जी ने कहा कि मुझे विश्वास था कि भारत का कानून सत्य के पक्ष में खड़ा होगा। मेरे खिलाफ साजिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसका मेरे सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर गहरा असर पड़ा। आज सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेरी 60 साल की राजनीतिक सेवा बेदाग है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
भोपाल में फिर हुई मासूम के साथ गंदी हरकत, ट्यूशन टीचर के बेटे पर आरोप
राघव का यह भी कहना है कि अगर इस दौरान उनकी मौत हो जाती तो उनके ऊपर लगा कलंक कभी नहीं मिटता, लोग उन्हें ही दोषी मानते। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से उन्हें और अपने परिवार के लिए न्याय पाने में सफलता मिली है।
रतलाम में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़, परिजनों ने स्कूल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, पांच दिन के लिए बंद
दरअसल, एक दशक पहले पूर्व वित्त मंत्री राघव जी के कर्मचारी ने उनके खिलाफ हबीबगंज थाने में अप्राकृतिक कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद राघव जी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उस समय राघव जी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया था।
सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं: राघव जी
राघव जी ने कहा कि मुझे विश्वास था कि भारत का कानून सत्य के पक्ष में खड़ा होगा। मेरे खिलाफ साजिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसका मेरे सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर गहरा असर पड़ा। आज सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेरी 60 साल की राजनीतिक सेवा बेदाग है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
भोपाल में फिर हुई मासूम के साथ गंदी हरकत, ट्यूशन टीचर के बेटे पर आरोप
मौत हो जाती तो...
रतलाम में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़, परिजनों ने स्कूल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, पांच दिन के लिए बंद
क्या है मामला?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari