मध्य प्रदेश में गारमेंट सेक्टर की महिलाओं के लिए इंसेंटिव की घोषणा

Sandeep Kumar | Mar 13, 2025, 16:36 IST
Share
mp-garment-sector-women
mp-garment-sector-women

मध्‍य प्रदेश सरकार ने गारमेंट सेक्टर में कार्यरत महिलाओं के लिए प्रति माह 5 हजार रुपए का इंसेंटिव घोषित किया है। इससे महिलाओं के रोजगार और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान घोषणा की है कि गारमेंट सेक्टर में कार्यरत महिलाओं इंसेंटिव दिया जाएगा।

रोजगार के नए अवसर

सरकार की योजना के अनुसार, आगामी पांच वर्षों में ढाई लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। जिससे राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इसके अलावा, निजी क्षेत्र में भी 21 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। ​

ये खबर भी पढ़िए... MP Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में बड़ा ऐलान, जानें बढ़ेंगे कौन से भत्ते

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को प्रति माह 1,250 रुपए प्रदान करने का प्रावधान किया है। इस योजना के लिए 18 हजार 669 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

5 पॉइंट में आसानी से समझिए मामला

✅महिलाओं के लिए इंसेंटिव: गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को इंसेंटिव देने की घोषणा की गई, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

✅रोजगार के नए अवसर: राज्य सरकार आगामी पांच वर्षों में ढाई लाख सरकारी पदों और निजी क्षेत्र में 21 लाख रोजगार अवसर उपलब्ध कराएगी।

✅लाड़ली बहना योजना: महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना में 1.27 करोड़ महिलाओं को प्रति माह 1,250 रुपए देने का प्रावधान किया गया है।

✅कौशल विकास कार्यक्रम: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

✅आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए बजट: महिलाओं को रोजगार के नए अवसर देने के लिए आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए 3,729 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... सिंधिया समर्थक 2 मंत्रियों का बजट घटा, महिला मंत्रियों को 10 हजार करोड़ ज्यादा मिले

कौशल विकास और प्रशिक्षण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए 3 हजार 729 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जिससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ​

ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहनों को केंद्र की तीन योजनाओं से जोड़ा जाएगा, मोहन सरकार ने बजट में किया ऐलान

ये खबर भी पढ़िए... होली में मुखौटे पहनकर निकले तो थोबड़ा तोड़ देगी पुलिस, लगा बैन

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • mp hindi news
  • रेडीमेड गारमेंट्स भोपाल
  • गारमेंट्स उद्योग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज