भागीरथपुरा कांड के बाद प्रशासन सख्त, रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp government amrut rekha portal robotic water supply
mp government amrut rekha portal robotic water supply

इंदौर में गंदे पानी से हुई 24 लोगों की मौत ने पूरी जल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस घटना के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार जल व्यवस्था की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। कैसे क्या होगा...चलिए बताते हैं।

News In Short

  • इंदौर की घटना के बाद नगरीय प्रशासन विभाग अलर्ट हुआ।
  • इसके लिए AMRUT REKHA पोर्टल और मोबाइल ऐप किया तैयार किया गया है।।
  • 413 निकायों की वाटर-सीवर लाइन की डिजिटल मैपिंग होगी।
  • इंटरसेक्शन पॉइंट्स पर रोबोटिक सिस्टम से जांच होगी।
  • ओवरहेड टैंक की सफाई का वीडियो पोर्टल पर होगा।

News In Detail

इंदौर में दूषित पानी ने अब तक 24 जानें ले ली हैं। सरकार ने इस घटना को देखते हुए कड़ा रुख अपनाया है। नगरीय प्रशासन विभाग अब बड़ा कदम उठा रहा है। प्रदेश की जल व्यवस्था को अब पूरी तरह बदला जाएगा।

ba65a3b5-436
ba65a3b5-436


413 निकायों की डिजिटल मैपिंग

जीआईएस एक्सपर्ट देवराज त्रिपाठी ने बताया कि अब 413 नगरीय निकायों का डेटा ऑनलाइन होगा। इसमें नगर निगम (Municipal Council) और नगर पालिकाएं शामिल होंगी। वाटर सप्लाई का पूरा रूट-मैप पोर्टल पर अपलोड होगा। डिजिटल मैप से नेटवर्क की निगरानी आसान होगी।

1256d5c0-20b
1256d5c0-20b


अमृत रेखा पोर्टल की शुरुआत

विभाग ने AMRUT REKHA पोर्टल तैयार किया है। इसके साथ ही एक मोबाइल ऐप भी बनाया गया है। इसमें सीवेज लाइन की मैपिंग की जा रही है। फील्ड इंजीनियर अब डिजिटल निगरानी करेंगे। डेटा के आधार पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

3f1cd3ab-487
3f1cd3ab-487


रोबोट करेंगे लीकेज की जांच

जहां पाइप लाइनें आपस में मिलती हैं, वहां खतरा होता है। इन पॉइंट्स को पोर्टल पर येलो मार्क मिलेगा। यहां रोबोटिक सिस्टम से लीकेज चेक होगा। बिना खुदाई के ही खराबी का पता चल सकेगा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

5c6f4f21-bab
5c6f4f21-bab


टैंकों की सफाई की मॉनिटरिंग

अब ओवरहेड टैंक की निगरानी और भी सख्त होगी। सफाई के पैरामीटर्स का पालन करना अनिवार्य है। सफाई का वीडियो पोर्टल पर डालना पड़ेगा। फील्ड इंजीनियर ग्राउंड पर वेरिफिकेशन भी करेंगे।

e5ee0ed8-72e
e5ee0ed8-72e


दो हिस्सों में काम करेगा सिस्टम

वेब पोर्टल पर नेटवर्क का पूरा डेटा रहेगा। अधिकारियों के लिए यह पोर्टल बहुत उपयोगी है। मोबाइल ऐप से फील्ड की मॉनिटरिंग होगी। लीकेज मिलते ही तुरंत मरम्मत कराई जाएगी। यह तकनीक जल संकट को रोकने में सहायक है।

c494f610-7e5
c494f610-7e5


राहुल गांधी के सामने रहवासियों ने लगाए ये आरोप

रहवासियों ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कहा कि भागीरथपुरा शमशान बन गया है। लोग 22 दिसंबर से ही बीमार होने लगे थे। पानी की शिकायतें तो पिछले 6 महीनों से हो रही थीं। वहीं, जब 200 से 250 लोग अस्पतालों में पहुंचे, तब जाकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि मौतें छिपाई जा रही हैं। साथ ही, 50 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। लाशों को उनके गांव चुपचाप पहुंचा दिया गया है। शमशान घाट का रजिस्टर 28 दिसंबर को ही गायब कर दिया गया, ताकि मौतों का सही आंकड़ा सामने न आ सके। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें सिर्फ साफ पानी चाहिए

भागीरथपुरा कांड से जुड़ी खबरें पढ़िए...

भागीरथपुरा रहवासियों का आरोप: 50 से ज्यादा मौतें, शमशान का रजिस्टर छिपाया, मुआवजा अभी भी तय नहीं

Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • Municipal Council
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा कांड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर