एमपी के 40 इंटरसिटी रूटों पर दौड़ेंगी सरकारी बसें, मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं

Aman Vaishnav | Jul 09, 2026, 10:07 IST
Share
एमपी में चलेगी सरकारी बसें
एमपी में चलेगी सरकारी बसें

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में सरकारी बसों का संचालन फिर से शुरू करने जा रही है। सरकार ने 40 लंबे बस रूट तय किए हैं और आम जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी बसों के लिए 40 लंबे रूट तय कर दिए हैं।
  • परिवहन विभाग ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।
  • आम लोगों से 30 दिन में आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।
  • इसके बाद बसों के संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • बसों में ई-टिकट, लाइव लोकेशन और सुरक्षा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
राज्य सड़क परिवहन स्कीम के तहत यह बदलाव किया जा रहा है। सरकार का मकसद बस सेवा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है। यात्रियों को समय पर बस मिले, यह भी इस योजना का हिस्सा है।

रूट में कौन-कौन से जिले

इस योजना से मध्य प्रदेश के कई बड़े जिले जुड़ेंगे। इनमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर शामिल हैं। इसके अलावा रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, खंडवा और खरगोन भी इस सूची में हैं।

बड़वानी, रतलाम, धार, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, देवास, सीहोर और नरसिंहपुर जैसे जिले भी जुड़ेंगे। कुल मिलाकर 40 प्रमुख इंटरसिटी मार्ग नोटिफाई किए गए हैं। इन रूटों पर अब सरकारी और निजी दोनों तरह की बसें चलेंगी। सरकारी बस सेवाएं

mp-government-bus-service-new-routes
mp-government-bus-service-new-routes


सबसे लंबे और छोटे रूट

इन 40 रूटों में सबसे लंबा रूट इंदौर से सिंगरौली तक है। इसकी दूरी 889 किलोमीटर है। दूसरा सबसे लंबा रूट इंदौर से शहडोल तक है, जो 791 किलोमीटर का है।

तीसरे नंबर पर इंदौर से मऊगंज रूट है, जिसकी दूरी 780 किलोमीटर है। चौथे नंबर पर इंदौर से अनूपपुर तक का रूट है, जो 760 किलोमीटर लंबा है। वहीं सबसे छोटा रूट खरगोन से आगर मालवा तक है, जिसकी दूरी सिर्फ 258 किलोमीटर है।

mp-government-bus-service-new-routes
mp-government-bus-service-new-routes


इंदौर से चलेंगी 22 बसें

रूट चार्ट के अनुसार इंदौर से कुल 22 बसें चलेंगी। ये बसें इंदौर से अनूपपुर, भिंड, दतिया, गुना, मैहर, मऊगंज, मुलताई, निवाड़ी, रीवा, श्योपुर और सिंगरौली तक जाएंगी।

इसके अलावा इंदौर से बंडा, बीना, डिंडोरी, ग्वालियर, मनासा, मुरैना, नरसिंहपुर, पिपरिया, शहडोल, शिवपुरी और उमरिया तक भी बस सेवा मिलेगी।

बाकी जिलों के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। जैसे अलीराजपुर से आगर मालवा, मंदसौर और शाजापुर तक की बसें चलेंगी। बड़वानी, बुरहानपुर, धार और खंडवा से भी कई शहरों के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।

mp-government-bus-service-new-routes
mp-government-bus-service-new-routes


कितनी होंगी बस की सीटें

सामान्य मार्गों पर मिडी बस चलेंगी, जिनमें 23 से 34 सीटें होंगी। ये साधारण, सेमी डीलक्स और डीलक्स श्रेणी की होंगी।

वहीं इंटरसिटी मार्गों पर बड़ी बसें चलेंगी। इनमें 35 से 70 सीटें होंगी। ये एसी डीलक्स, एसी लग्जरी और एसी सुपर लग्जरी कैटेगरी की होंगी।

mp-government-bus-service-new-routes
mp-government-bus-service-new-routes


यात्रियों को क्या सुविधा मिलेगी

सभी बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाएगी। यह हर 5 से 10 सेकेंड में बस की लोकेशन और स्पीड की जानकारी भेजेगी। यह जानकारी राज्य और क्षेत्रीय कमांड सेंटर तक पहुंचेगी।

यात्री मोबाइल ऐप के जरिए बस की लाइव लोकेशन देख सकेंगे। साथ ही बस के पहुंचने का अनुमानित समय भी पता चलेगा। बसों की समय-सारिणी भी मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी। यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की संख्या तय की जाएगी।

इसले अलावा टिकट अब पूरी तरह डिजिटल होंगे। इसके लिए ई-टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। शिकायत के लिए हेल्पलाइन, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन सिस्टम भी मिलेगा।

बसों में सुरक्षा, स्वच्छता और फिटनेस मानकों का पालन जरूरी होगा। तेज गति या नियम तोड़ने पर चालक और परिचालक पर कार्रवाई होगी।

mp-government-bus-service-new-routes
mp-government-bus-service-new-routes


mp-government-bus-service-new-routes
mp-government-bus-service-new-routes


कब से शुरू होगा संचालन

परिवहन विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश यात्री बस परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नोटिफाई किए गए रूटों पर बसें चलाएगा। राज्य परिवहन उपक्रम के नाम पर परमिट जारी होंगे।

निजी बस संचालकों के साथ भी सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP – Public Private Partnership) मॉडल के तहत एग्रीमेंट किया जाएगा। योजना लागू होने के सात दिन बाद बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल में 15 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बसें, 2 रुपए में तय होगा 1.5 KM का सफर

एमपी में शुरु होगी पीएम ई-बस सेवा, यात्रियों को सस्ते में मिलेगी लग्जरी सुविधाएं

दूसरे राज्यों से भी सस्ता होगा एमपी सुगम बस सेवा का सफर, 400 रुपए तक की होगी बचत

एमपी में चलेंगी 5 हजार से ज्यादा बसें, जुलाई से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना

Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • परिवहन विभाग
  • मोबाइल ऐप
  • इलेक्ट्रिक बस
  • सरकारी बस सेवाएं
  • मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा