RAUs कोचिंग हादसे के बाद एमपी सरकार सख्त, इन बड़ी कोचिंग पर जड़े ताले
Amresh Kushwaha | Jul 30, 2024, 12:52 IST
भोपाल के दो कोचिंक सेंटर किए गए बंद
RAUs कोचिंग हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने कोचिंग सेंटर्स को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। सीएम ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
RAUs कोचिंग हादसे के बाद मध्य प्रदेश भी अलर्ट मोड में है। एमपी सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया था। इस घटना के प्रकाश में मध्य प्रदेश के बेसमेंट में संचालित कोचिंग केंद्रों के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में निर्देश का पालन करते हुए भोपाल के जिला प्रशासन ने शुरू की बड़ी कार्यवाही। बेसमेंट में स्थित दो कोचिंग सेंटर को किया सील।
सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीएल मीटिंग में सभी एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंग क्लासेस की जांच करें, पता लगाएं कि कहीं कोचिंग सेंटर बेसमेंट में तो नहीं चल रहा है। इसके बाद एमपी नगर एसडीएम शर्मा पुलिस के साथ मैदान में उतरे और जांच करने में लग गए।
भोपाल की ऑरोस एकेडमी और कौटिल्य एकेडमी को सील किया गया है। यह दोनों कोचिंग की क्लासेज बेसमेंट में संचालित होती थीं। इसके अलावा बेसमेंट में पानी भरा मिला, गंदगी भी मिली, आग लगने या पानी भरने की स्थिति में कोई वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्धि नहीं था। साथ ही अग्निशमन यंत्र भी मौजूद नहीं थे। बेसमेंट में आने और जाने का रास्ता भी सिर्फ एक है।
प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जल भराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि 16 नगर निगम कमिश्नर्स को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपें।
https://www.youtube.com/watch?v=vd6I9Ae1jhM
भोपाल कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
कोचिंग सेंटर को सील करने का कारण
सीएम ने दिए थे निर्देश
अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि 16 नगर निगम कमिश्नर्स को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपें।
https://www.youtube.com/watch?v=vd6I9Ae1jhM
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari