आदिवासी छात्र के लिए यूपीएससी कोचिंग के बदले नियम, टेस्ट से पहले दिल्ली नहीं भेजेगी सरकार

Aman Vaishnav | Mar 30, 2026, 11:48 IST
Share
mp government upsc coaching scheme new rules
mp government upsc coaching scheme new rules

मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी युवाओं के लिए UPSC कोचिंग योजना में बदलाव करने की तैयारी में है। अब युवाओं को दिल्ली भेजने से पहले विभागीय स्तर पर एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार (मोहन सरकार) UPSC कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पहले जो आदिवासी ग्रेजुएट सीधे दिल्ली भेजे जाते थे, अब उन्हें पहले विभागीय स्तर पर एंट्रेंस टेस्ट (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) देना होगा।

इस टेस्ट में जो कटऑफ तय किया जाएगा, उसके आधार पर ही सरकार उन युवाओं को दिल्ली भेजेगी, जो सिलेक्ट होंगे। इसके बाद सिर्फ वही सिलेक्टेड युवा होंगे जिनका कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी।

वित्तीय सहायता नियमों में बदलाव

इसके साथ ही आय सीमा और कोचिंग के लिए एक बार ही वित्तीय सहायता देने के नियमों में भी बदलाव किया जा सकता है। जो कि फिलहाल प्रस्तावित है।

अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने इस बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। साथ ही पिछले सप्ताह इसे सरकार को को भेज दिया है।

एंट्रेंस टेस्ट कौन कराएगा?

एंट्रेंस टेस्ट एमपी ऑनलाइन, राज्य ओपन स्कूल या किसी और सरकारी एजेंसी के जरिए कराया जा सकता है। इस तरह की व्यवस्था पहले से ही तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में लागू है।

2012-13 में शुरु हुई थी कोचिंग

दरअसल 2012-13 में आदिवासी युवाओं के लिए यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग ) कोचिंग योजना शुरू की गई थी, लेकिन वो ज्यादा सफल नहीं हो पाई। 2017 में उस समय की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने इसकी समीक्षा कराई थी। इसमें ये सामने आया था कि सिलेक्टेड युवाओं का शैक्षणिक स्तर और तैयारी सही नहीं थी। वे बिना किसी सिलेक्शन प्रोसेस के सीधे कोचिंग में प्रवेश ले रहे थे।

अधिकारियों की एक कमेटी बनी

इसके बाद चार अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई थी और रिपोर्ट भी आई थी। हैरानी की बात है कि उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद 2024-25 में उस समय के आयुक्त श्रीमन शुक्ला ने फिर से समीक्षा की थी। साथ ही कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में काम शुरू किया था। फिलहाल अब वर्तमान आयुक्त तरुण राठी ने इस योजना को संशोधित करके सरकार को भेज दिया है।

स्कीम में इतना पैसा मिलता है

2012-13 में शुरू हुई इस स्कीम में हर साल औसतन 50 बच्चे दिल्ली कोचिंग के लिए भेजे जाते थे, लेकिन उनमें से सिर्फ 12 बच्चे ही यूपीएससी प्री और मेन्स तक पहुंच पाए।

इस योजना में कोचिंग फीस के अलावा हर छात्र-छात्रा पर महीने में 12 हजार रुपए खाने के खर्च होते हैं। साथ ही, किताबों के लिए हर साल 15 हजार रुपए अलग से दिए जाते हैं।

इसके अलावा, विदेश में पढ़ाई के लिए भी एक स्कीम है, जो 2004-05 से चल रही है। इसमें आदिवासी बच्चों को अगर पीएचडी या रिसर्च के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला मिलता है, तो उन्हें एक साल में 40 हजार डॉलर (करीब 38 लाख रुपए) मिलते हैं।

साथ ही, रहने और खाने के लिए सालाना 10 हजार डॉलर दिए जाते हैं। एक बार आने-जाने का हवाई जहाज का टिकट भी मिलता है। पिछले तीन साल में सिर्फ 12 बच्चे ही विदेश जा पाए। इसलिए इस स्कीम की भी समीक्षा की जाएगी और इसे ज्यादा प्रचारित भी किया जाएगा।

इन बदलाव की तैयारी

  • आय सीमा को छह लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा ताकि ज्यादा बच्चों को कोचिंग मिल सके।
  • अभी तक कोचिंग जाने वाले हर बच्चे को दो लाख रुपए तक या कोचिंग की फीस मिलती है। अब इसे एक साल की बजाय दो साल तक दिया जाएगा। दूसरे साल का खर्च सिर्फ उन्हीं बच्चों को मिलेगा जो पहले प्रयास में यूपीएससी प्री या प्री-मेन्स पास कर लेते हैं।
  • अब केवल दिल्ली की शीर्ष 5-6 कोचिंग संस्थानों में ही छात्रों को भेजा जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: नहीं जाना होगा कोटा इंदौर, आदिवासी छात्रों के लिए बालाघाट में फ्री JEE NEET कोचिंग

आदिवासी छात्रा ने सपना पूरा करने लगाई गुहार, सीएम बोले करेंगे मदद

नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप में एमपी का बुरा हाल, 10 साल में केवल दो आदिवासी छात्रों को मिली विदेशी छात्रवृत्ति

मध्यप्रदेश न्यूज: UPSC Result में MP के छोटे जिलों ने दी बड़े शहरों को टक्कर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मोहन सरकार
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • अनुसूचित जनजाति
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
  • आदिवासी छात्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा