एमपी के सरकारी कॉलेजों में खुलेंगी हैप्पीनेस सेल, छात्र सीखेंगे खुश रहने की कला

Anjali Dwivedi | Apr 19, 2026, 14:12 IST
Share
mp happiness cells govt colleges
mp happiness cells govt colleges

मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में छात्रों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए हैप्पीनेस सेल खुलेंगे। इसके लिए 300 प्रोफेसरों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

News In Short

  • एमपी के सरकारी कॉलेजों में अब खुश रहने की कला सिखाई जाएगी।
  • इसके लिए 300 से अधिक मास्टर ट्रेनर्स ट्रेंड किए गए हैं।
  • पढ़ाई का दबाव, मानसिक स्वास्थ्य और सुसाइडल टेंडेंसी को कम करना मुख्य लक्ष्य है।
  • कॉलेजों में हर हफ्ते स्पेशल सेशन होंगे और हर गुरुवार ऑनलाइन सपोर्ट दिया जाएगा।
  • 2016 में हैप्पीनेस डिपार्टमेंट बनाने वाला एमपी देश का पहला राज्य था, जो अब इस पहल को छात्रों तक ले जा रहा है।

News In Detail

मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अब छात्र सिर्फ मैथ, हिस्ट्री या साइंस के टफ फॉर्मूले ही नहीं सुलझाएंगे। अब वे जीवन के सबसे जरूरी विषय खुश रहने की कला का पाठ भी पढ़ेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के आनंद विभाग ने एक खास प्रस्ताव दिया है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में हैप्पीनेस सेल (Happiness Cell) खोले जाएंगे। यह कदम छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

तनाव और सुसाइड जैसे विचारों पर होगा प्रहार

कैंपस की लाइफ जितनी सुनहरी दिखती है, हकीकत में छात्र उतने ही दबाव में होते हैं। ये हैप्पीनेस सेल्स कॉलेजों के उस असली कोर्स से निपटेंगे जो किताबों में नहीं होता। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच बढ़ते मानसिक तनाव, टूटती दोस्ती, असफलताओं का डर और आत्मघाती विचारों के काले साये को खत्म करना है। आंकड़ों के मुताबिक, ये मानसिक समस्याएं हर साल कई होनहार युवाओं की जिंदगी छीन लेती हैं, जिसे रोकने के लिए यह एक क्रांतिकारी कदम है।

300 से ज्यादा प्रोफेसर बन चुके हैं खुशी के गुरु

इस मिशन को जमीन पर उतारने के लिए पिछले तीन महीनों में विशेष तैयारी की गई है। इसके तहत राज्य के कई कोनों से आए 300 से अधिक प्रोफेसरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये प्रोफेसर मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेज में वीकली सेशन आयोजित करेंगे। इन सेशनों में छात्रों को सिखाया जाएगा कि असली खुशी क्या है और इसे जीवन में कैसे हासिल किया जाए।

राज्य आनंद संस्थान के डॉयरेक्टर प्रवीण गंगराडे के मुताबिक, हैप्पीनेस सेल का लक्ष्य छात्रों को यह सिखाना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आंतरिक शांति और खुशी क्या है? हमारा उद्देश्य एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो मुश्किलों में सिर्फ बचे ही नहीं, बल्कि मुस्कुराते हुए उनका सामना करे।

क्या होगा खुशी के सिलेबस में?

इन हैप्पीनेस सेल्स में छात्रों को जीवन के नियम, तालमेल के साथ रहना और दबाव से निपटने जैसे विषयों पर कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा, छात्रों के रिश्तों, उनकी असफलताओं और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जब तक कॉलेजों में ये सेल पूरी तरह स्थापित नहीं हो जाते, तब तक प्रशिक्षित फैकल्टी हर गुरुवार को एक घंटे का ऑनलाइन हैंडहोल्डिंग सपोर्ट भी प्रदान करेगी।

खुशहाली नापने के लिए होगा सर्वे

सिर्फ क्लास ही नहीं, सरकार अब राज्य के लोगों की खुशहाली का पैमाना भी नापने जा रही है। इसके लिए एक हैप्पीनेस सर्वे की योजना पाइपलाइन में है। इसके लिए प्रश्नावली (Questionnaire) तैयार की जा रही है और सर्वे करने वाले लोगों की ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही इसे जमीन पर उतारा जाएगा।

एमपी देश का पहला राज्य जिसने बनाया आनंद विभाग

गौरतलब है कि जुलाई 2016 में मध्य प्रदेश तब राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था, जब यह देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने अलग से आनंद विभाग की स्थापना की। यह विभाग अल्पविराम जैसे वर्कशॉप आयोजित करता है, जो आत्म-चिंतन और आंतरिक शांति को बढ़ावा देते हैं।

इसके अलावा विभाग के अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में आनंद शिविर, आनंद क्लब, आनंद उत्सव और आनंद सभा शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को मानसिक रूप (healthy lifestyle) से मजबूत और खुशहाल बनाना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब राम राजा के दर्शन और आसान, भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द

मेहंदीपुर बालाजी में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू : भक्तों में रोमांच... सुविधाओं-अनुभव को लेकर यह बोले यात्री

ग्वालियर में सिस्टम की आंखों पर बंधी पट्टी, कागजों पर बाल विवाह बंद, हकीकत में 354 नाबालिग बनीं मां

एमपी न्यूज: 8 साल की मासूम बनी दुल्हन, 9 साल का दुल्हा लाया बारात

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मानसिक स्वास्थ्य
  • आनंद विभाग
  • सरकारी कर्मचारियों
  • मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेज
  • healthy lifestyle
  • हैप्पीनेस सेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा