Mp Ai Digital Transformation Mohan Yadav Google Officials Meeting - मध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ ...
Google MP Deal: सुशासन से लेकर सिंहस्थ 2028 तक, अब हर जगह दिखेगा गूगल एआई का जलवा
Kaushiki | Published:
Google MP Deal
मध्य प्रदेश सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया के बीच भोपाल में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इंदौर में एक AI सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इससे 10 हजार डेवलपर्स जुड़ेंगे और राज्य में खेती, स्वास्थ्य और सिंहस्थ के लिए एआई टूल्स तैयार होंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्य प्रदेश सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया के बीच बड़ी साझेदारी हुई है।
- इंदौर शहर में एक अत्याधुनिक 'एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित किया जाएगा।
- इस नए सेंटर से 10 हजार से ज्यादा एआई डेवलपर्स को जोड़ा जाएगा।
- गूगल की टीम सिंहस्थ 2028 को पूरी तरह हाईटेक बनाने में मदद करेगी।
- खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा में एआई आधारित नए टूल्स इस्तेमाल होंगे।
सरकार और टेक कंपनी गूगल मिलकर राज्य की सूरत बदलने का काम करेंगे। इस बड़ी प्लानिंग के तहत इंदौर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस खोला जाएगा। इसके लिए दोनों पक्ष बहुत जल्द एक ऑफिशियल एमओयू साइन करेंगे।
ये नया टेक सेंटर एआई रिसर्च (Google MP Deal) और स्किल डेवलपमेंट का मुख्य केंद्र बनेगा। इससे मध्यप्रदेश के युवाओं को टेक्निकल फील्ड में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद गंभीर दिखाई दे रही है।
10 हजार डेवलपर्स बनाएंगे AI बेस्ड टूल्स
ये एक्सपर्ट्स देश और ग्लोबल जरूरतों के हिसाब से नए सॉफ्टवेयर बनाएंगे। इस पार्टनरशिप से मध्य प्रदेश में हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। युवाओं को बड़ी कंपनियों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये कदम राज्य को तकनीक में आगे ले जाएगा। गूगल की टीम लोकल लेवल पर आ रही दिक्कतों को दूर करने में जुटेगी। इससे सरकारी कामकाज का तरीका भी काफी आधुनिक और तेज हो जाएगा।
MP CM Yadav holds meeting with Google Cloud India officials, discusses AI support for governance, simhastha 2028
सिंहस्थ से खेती तक, हर जगह दिखेगा AI का जादू
गूगल एक विशेष वॉइस और मल्टीलिंगुअल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोबाइल ऐप तैयार करेगा। ये ऐप यात्रियों को भीड़, ट्रैफिक और इमरजेंसी सेवाओं की लाइव जानकारी देगा। इससे प्रशासन को बड़ी भीड़ को संभालने में बहुत आसानी होगी।
इसके साथ ही खेती के क्षेत्र में जेमिनी एआई किसानों की सीधी मदद करेगा। यह किसानों को मौसम, फसलों के दाम और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा। किसान अपने मोबाइल से ही कृषि विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे।
Google Cloud MP AI Deal: इंदौर में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सिंहस्थ-2028 होगा हाईटेक | Google Cloud Mp Ai Deal Bhopal Mohan Yadav Ai Center Of Excellence Indore Simhastha 2028 Artificial
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में आएंगे बड़े बदलाव
शिक्षा के क्षेत्र में वर्चुअल ट्यूटर की मदद ली जाएगी। यह टूल पांच लाख से ज्यादा छात्रों को अपनी भाषा में पढ़ने की सुविधा देगा। इससे करीब एक लाख सरकारी शिक्षकों को पढ़ाने में भी बड़ी मदद मिलेगी।
पुलिसिंग और जन-सुरक्षा के क्षेत्र में भी एआई का बड़ा इस्तेमाल होगा। अपराधियों के व्यवहार को समझने के लिए डिजिटल फॉरेंसिक्स का यूज किया जाएगा। सरकारी विभागों में शिकायत निपटारे की अरेंजमेंट को ऑटोमैटिक बनाया जाएगा।
वनों की सुरक्षा और जंगली जानवरों को बचाने के लिए कंप्यूटर विजन लगेगा। ये सिस्टम इंसानों और जानवरों के बीच होने वाले टकराव को रोकेगा। खतरा होने पर यह तुरंत वन विभाग की टीम को अलर्ट भेजेगा।
CM मोहन की आज गूगल के साथ हाईलेवल मीटिंग, AI और स्मार्ट गवर्नेंस पर होगा बड़ा मंथन | स्वतंत्र समय - Hindi News Paper from Madhya Pradesh
बैठक में शामिल हुए बड़े दिग्गज
सरकारी टीम (मध्यप्रदेश सरकार) से मुख्य सचिव अनुराग जैन और एसीएस नीरज मंडलोई शामिल हुए। प्रमुख सचिव एम. सेल्वेन्द्रन ने भी तकनीकी पहलुओं पर अपनी बात रखी। सरकार की तरफ से विकास योजनाओं की एक सूची पेश की गई।
गूगल की तरफ से पब्लिक सेक्टर के निदेशक आशीष वाट्टल मौजूद रहे। सिंगापुर से आए रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ मदन ओबेरॉय ने भी हिस्सा लिया। हेल्थकेयर एआई और क्लाउड एक्सपर्ट्स ने अपने विचार साझा किए।
ये खबरें भी पढ़ें...
IIIT और IIM रायपुर में शुरू होंगे AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी के नए कोर्स
AI डीपफेक पर भारत सरकार सख्त, अब 2 घंटे में हटेगा गंदा कंटेंट
Google AI Course 2026: बिना एक भी पैसे खर्च किए फ्री में सीखें प्रॉम्प्ट डिजाइन और वर्टेक्स एआई
Google Storage Update: गूगल ने बदली अपनी स्टोरेज पॉलिसी, बिना वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा पूरा स्पेस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari