मध्य प्रदेश में होली पर अब 2 दिन की छुट्टी, सरकार ने जारी किया नया आदेश
Sanjay Dhiman | Mar 01, 2026, 19:51 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में होली के उपलक्ष्य में दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने 3 और 4 मार्च 2026 को छुट्टी की घोषणा की है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने होली के पावन पर्व पर छुट्टियों के कैलेंडर में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश में होली का त्योहार एक नहीं, बल्कि दो दिनों तक आधिकारिक तौर पर मनाया जाएगा।
![92f80cbd-9e8]()
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने वल्लभ भवन, भोपाल से एक संशोधित अधिसूचना जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार, पहले से घोषित 3 मार्च 2026 (मंगलवार) की छुट्टी के साथ-साथ अब 4 मार्च 2026 (बुधवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यानी अब पूरे प्रदेश में लगातार दो दिनों तक रंगों का उत्सव मनाया जाएगा।
यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार जारी किया गया है। अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में साफ कहा गया है कि 'निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881' के तहत यह फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद अब बैंकों और सरकारी दफ्तरों में भी 4 मार्च को भी अवकाश रहेगा।
दरअसल, सरकार ने 29 दिसंबर 2025 को साल 2026 के लिए छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें केवल 3 मार्च को होली की छुट्टी दी गई थी। लेकिन अब जनभावनाओं और त्योहार की महत्ता को देखते हुए सरकार ने अपनी पुरानी अधिसूचना क्रमांक एफ 03-01/2025/1/4 में संशोधन कर दिया है।
'निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881' के तहत यह फैसला लिया गया है। कानूनी भाषा में कहें तो धारा 25 के तहत सरकार को यह अधिकार है कि वह किसी भी दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सके। 4 मार्च को बुधवार पड़ रहा है, और अब यह दिन भी सरकारी रिकॉर्ड में 'General Holiday' के तौर पर दर्ज हो गया है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो अपने घर जाकर परिवार के साथ होली मनाना चाहते थे।
राजनीतिक हलकों में इसे सरकार का एक "जनहितैषी" कदम माना जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में सुबह से ही यह आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि "अब दो दिन आराम से गुलाल उड़ेगा!"
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज
एमपी में सुसाइड के आंकड़े डराने वाले, चार साल में हजारों मौत, नशा, कर्ज और मोबाइल सबसे बड़े कारण
एमपी विधानसभा में सबके लिए मुफ्त इलाज की गूंज: 15 लाख तक स्वास्थ्य गारंटी का निजी विधेयक पेश
एमपी हाउसिंग बोर्ड में उड़ी नियमों की धज्जियां, वकील को अधिक भुगतान, जांच के घेरे में अधिकारी
92f80cbd-9e8
क्या है नया सरकारी आदेश?
अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य ने जारी किए निर्देश
जानिए क्यों बदला गया छुट्टियों का पुराना गणित?
निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट में दिया आदेश
सियासी गलियारों में चर्चा और जनता की खुशी
सरकारी दफ्तरों और बैंकों पर क्या होगा असर?
- 3 मार्च (मंगलवार) को पहले से ही छुट्टी तय थी।
- 4 मार्च (बुधवार) को अब नया अवकाश घोषित हुआ है।
- शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिला लें तो यह एक 'लॉन्ग वीकेंड' जैसा बन गया है।
- बैंकों के लेन-देन अब सीधे गुरुवार, 5 मार्च से शुरू होंगे।
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज
एमपी में सुसाइड के आंकड़े डराने वाले, चार साल में हजारों मौत, नशा, कर्ज और मोबाइल सबसे बड़े कारण
एमपी विधानसभा में सबके लिए मुफ्त इलाज की गूंज: 15 लाख तक स्वास्थ्य गारंटी का निजी विधेयक पेश
एमपी हाउसिंग बोर्ड में उड़ी नियमों की धज्जियां, वकील को अधिक भुगतान, जांच के घेरे में अधिकारी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava