मैं आईएएस का रिश्तेदार हूं, नौकरी पक्की समझो.. रिटायर्ड IAS कंसोटिया के नाम पर ठगी

Sanjay Dhiman | Mar 01, 2026, 17:43 IST
Share
Young man cheated in the name of retired IAS Kansotiya
Photograph: (the sootr)

राजगढ़ जिले में बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने खुद को रिटायर्ड IAS का करीबी बताया और नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।

News in Short

  • राजगढ़ में बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी: आरोपी ने लाखों रुपए वसूले।
  • आरोपी कृष्ण मोहन वर्मा ने खुद को रिटायर्ड IAS का करीबी बताया: नौकरी दिलवाने का वादा किया।
  • युवाओं ने आरोपी से नौकरी नहीं मिलने पर पैसे लौटाने की मांग की: आरोपी ने धमकी दी।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की: ठगी की कुल 6 लाख रुपए की रिपोर्ट।
  • कई युवाओं से वसूले गए पैसे: वन, पशुपालन और डेयरी विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा।

News in Detail

RAJGARH. राजगढ़ जिले में बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवाओं का आरोप है कि कृष्ण मोहन वर्मा उर्फ बंटी नाम के एक युवक ने वन विभाग, पशुपालन विभाग और डेयरी विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। आरोपी युवक खुद को रिटायर्ड IAS अधिकारी जेएन कंसोटिया का करीबी बताकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। मामला अब पुलिस के पास है और जांच की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

भोपाल मेट्रो GM को झूठा हलफनामा पड़ा भारी, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज

झांसा देने वाला आरोपी कौन है?

आरोपी कृष्ण मोहन वर्मा, राजगढ़ में कलेक्टर रहे रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया का करीबी होने का दावा करता था। आरोपी ने कई युवाओं को नौकरी दिलवाने का वादा किया। इस झांसे में आकर युवाओं ने लाखों रुपए आरोपी को दे दिए। जब युवाओं को नौकरी नहीं मिली और वे पैसे वापस मांगने पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी और पैसे लौटाने से मना कर दिया।

ठगी का पूरा गणित

अब तक इस ठगी के कुल छह लाख रुपए की राशि वसूलने की बात सामने आई है। इसमें राजगढ़, नरसिंहगढ़, आसपास के गांवों और राजस्थान के इकलेरा गांव से भी लोग शामिल हैं। सभी से पशुपालन, डेयरी और वन विभाग में नौकरी दिलवाने का वादा किया गया था।

नौकरी के नाम पर वसूले गए पैसे

डेयरी विभाग में नौकरी: बृजेश, जितेंद्र नेवारे, अक्षय पुष्पाद और समित मेवाड़ा जैसे युवाओं से डेयरी विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर कुल 24 लाख रुपए लिए गए।

पशुपालन विभाग: आयुष बड़ोदिया और रामबाबू सुतार से पशुपालन विभाग में नौकरी दिलवाने का वादा कर तीन लाख रुपए लिए गए।

वन विभाग में नौकरी: सुनील नागर, भरत सौजनिया, विजय तंवर, पवन मांझी जैसे सात युवाओं से वन विभाग में नौकरी का वादा कर कुल 24 लाख 40 हजार रुपए लिए गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और अब तक कई आवेदकों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारी मंजू मखेनिया ने कहा कि आरोपी कृष्ण मोहन वर्मा के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें आई हैं और पूरी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

Iran-Israel War: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा

एमपी में सुसाइड के आंकड़े डराने वाले, चार साल में हजारों मौत, नशा, कर्ज और मोबाइल सबसे बड़े कारण

क्या कहा आरोपी ने?

जब आरोपियों से राशि की मांग की गई तो आरोपी ने युवाओं को भोपाल सचिवालय तक लेकर जाने का दावा किया, जिससे युवाओं को यकीन हो गया कि आरोपी की कुछ पहुंच है। लेकिन जब नौकरी नहीं मिली तो युवाओं ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने न तो नौकरी दी और न ही पैसे लौटाए।

Tags:
  • वन विभाग
  • राजगढ़
  • पशुपालन विभाग में नौकरी
  • नौकरी
  • ठगी
  • सचिवालय
  • आईएएस जेएन कंसोटिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती