एमपी में अफसरों की सवारी पर हर महीने खर्च हो रहे करोड़ों, सरकार जल्द लाएगी नया आदेश

Aman Vaishnav | May 12, 2026, 11:57 IST
Share
mp govt new guidelines reduce fuel consumption
mp govt new guidelines reduce fuel consumption

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार ईंधन की खपत कम करने की तैयारी में है। प्रदेश के कई अफसरों के पास मौजूद लग्जरी वाहनों के खर्च पर रोक लगेगी। इसके लिए वित्त विभाग जल्द ही नई गाइडलाइन जारी करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। इस अपील के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई है।

राज्य का वित्त विभाग जल्द ही पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने के लिए नए निर्देश जारी करने वाला है। इसके साथ ही, विभाग ई-वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 600 से अधिक लग्जरी वाहन किराए पर चलाए जा रहे हैं। इन वाहनों पर हर महीने लगभग 25 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। ऐसे में सरकार का यह कदम फ्यूल की खपत में कमी लाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जितना हो सके, वर्चुअल मीटिंग्स करें, कार पूलिंग को बढ़ावा दें और ई-व्हीकल्स का ज्यादा इस्तेमाल करें। अब मध्य प्रदेश सरकार भी इस दिशा में कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार अब ईंधन बचाने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

किराए पर वाहन लेने के नियम

जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग ने अपने अधिकारियों के लिए किराए पर वाहन लेने के कुछ साफ नियम बनाए हैं। इन नियमों के मुताबिक, अधिकारी 18 लाख रुपए से ज्यादा कीमत वाली गाड़ी किराए पर नहीं ले सकते हैं।

इसके बावजूद कई विभागों के अधिकारी 35 लाख रुपए तक की महंगी इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री, नगरीय विकास विभाग के उप संचालक, पंचायत विभाग के संयुक्त आयुक्त, आरटीओ और तहसीलदार भी शामिल हैं।

दो से तीन वाहनों का इस्तेमाल कर रहे अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला कलेक्टरों के पास पहले से ही सरकारी वाहन होते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई कलेक्टर महंगी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी भी अलग से किराए पर ले रहे हैं। इन गाड़ियों का किराया हर महीने 50 हजार रुपए से ज्यादा हो रहा है। इसी तरह मंत्रालय में ऐसे सचिव और प्रमुख सचिव भी हैं, जिनके पास कई विभागों या निगम-मंडलों का जिम्मा है, और वे भी दो से तीन गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एमपी में रोजाना पेट्रोल-डीजल की खपत

मध्यप्रदेश में अभी सात हजार 147 रिटेल पेट्रोल पंप चल रहे हैं। इन पंपों से हर दिन लगभग आठ हजार किलोलीटर पेट्रोल और 16 हजार किलोलीटर डीजल की खपत हो रही है। बढ़ती खपत और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए अब सरकार ईंधन बचाने पर ध्यान दे रही है।

नियमों की हो रही अनदेखी

नियमों के अनुसार 5400 ग्रेड पे वाले अधिकारी सात से 10 लाख रुपए तक की गाड़ी खरीद या किराए पर ले सकते हैं। वहीं मेट्रिक-17 स्तर तक के अधिकारी 18 लाख रुपए तक की गाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर भी कई मामलों में ये अधिकारी नियमों से ज्यादा महंगी गाड़ियां चला रहे हैं।

वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव क्या बोले?

वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी ने कहा कि टेक्निकली किसी भी अधिकारी को दो सरकारी वाहन नहीं दिए जा सकते। किराए पर गाड़ी लेने के लिए भी कुछ साफ नियम हैं। उन्होंने ये भी बताया कि ई-वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए पहले से ही व्यवस्था है। अब पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जल्द ही नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

एक साल सोना न खरीदें भारतीय तो क्या होगा ? पीएम मोदी की अपील के बाद चर्चा

युद्ध का असर: पीएम मोदी ने कहा पेट्रोल-डीजल बचाएं, भारत में नहीं हैं तेल के बड़े कुएं

एमपी में डिजिटल शिक्षा की स्थिति बदहाल, इंटरनेट तो छोड़ो...कई स्कूलों में बिजली तक नहीं

सिर्फ कागज दिखाने से नहीं चलेगा काम! MP सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान के बदले नियम

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • वित्त विभाग
  • पेट्रोल-डीजल
  • पश्चिम एशिया
  • मनीष रस्तोगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच