मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा
Sanjay Gupta | Mar 25, 2026, 17:38 IST
Photograph: (the sootr)
मप्र ग्रामीण बैंक में अपनी जगह जगह सॉल्वर को बैठाकर नौकरी पाने वाले 14 संदिग्ध बैंक अधिकारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इन सभी की जमानत याचिका खारिज हो गई।
INDORE. मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल वन व अन्य पदों के लिए आईबीपीएस द्वारा भर्ती परीक्षा ली गई थी। यह परीक्षा साल 2020-22 के दौरान हुई थी। अब इस परीक्षा में चयनित 19 बैंक अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सीबीआई ने इसमें से 14 संदिग्ध उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने अपनी जगह सॉल्वर को बैठाकर यह परीक्षा पास की थी। इनकी नौकरी के चार साल बाद यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। अब सभी जेल में हैं। सीबीआई इंदौर कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
सीबीआई ने इस मामले में शिकायतों के बाद 31 दिसंबर 2025 में केस दर्ज किया था। इसमें दो आरोपी बिहार के और बाकी राजस्थान के है। इन सभी पर पहले 120बी, 419, 420 की धारा के केस हुआ। इसमें सात साल तक की सजा थी। इसलिए पहले गिरफ्तारी नहीं की। लेकिन 6 फरवरी 2026 को इनके बायोमेट्रिक डाटा जांचे गए और यह सभी फर्जी पाए गए। यह साबित हुआ कि इनकी जगह सॉल्वर परीक्षा में बैठे थे। इसके बाद इसमें आईपीसी धारा 467, 468. 471 की धारा में भी केस हुआ। इसके बाद आरोपियोें को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
इसमें सीबीआई ने मुनेश मीणा, भावनी सिंह मीणा, रवि मीणा, शिवकेश मीणा, आशीष मीणा, कुमार निखिल, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह लाल, सुरेशचंद्र सेनी, विमलेश मीणा, रूपलाल मीणा को आरोपी बनाया। साथ ही अज्ञात लोकसेवक को भी आरोपी बनाया। लेकिन इसमें अभी तक लोकसेवक की पहचान नहीं हुई है।
सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि इन याचिकाकर्ताओं ने फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल की है। इससे सही उम्मीदवार का हक मारा है। अपनी जगह सॉल्वर को बैठाया था। अभी अज्ञात साल्वर की तलाश जारी है। ऐसे में इन्हें जमानत मिलने पर यह जांच प्रभावित हो सकती है और सॉल्वर भी बच सकते हैं। इन तर्कों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश रूपम बेदी ने जमानत आवेदन खारिज कर दिया।
यह खबरें भी पढ़ें...
मेदांता ग्रुप के एमडी कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान इंदौर में गैर-इरादतन हत्या के केस से बाल-बाल बचे
इंदौर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी की सुस्ती, अफवाह ने पेट्रोल-डीजल पर फैलाया पैनिक, सुबह 70 टैंकर पहुंचे
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नगर निगम की मनमानी पर लगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण का नोटिस निरस्त
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप: एक करोड़ और फॉर्च्यूनर कार की मांग
सीबीआई ने दिसंबर में की थी एफआईआर
यह सभी आरोपी है
अज्ञात सॉल्वर की तलाश जारी
यह खबरें भी पढ़ें...
मेदांता ग्रुप के एमडी कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान इंदौर में गैर-इरादतन हत्या के केस से बाल-बाल बचे
इंदौर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी की सुस्ती, अफवाह ने पेट्रोल-डीजल पर फैलाया पैनिक, सुबह 70 टैंकर पहुंचे
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नगर निगम की मनमानी पर लगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण का नोटिस निरस्त
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप: एक करोड़ और फॉर्च्यूनर कार की मांग
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman