केंद्र से MP पहुंचा Grok विवाद, दिग्विजय सिंह के शासन को लेकर दिए गए जवाब से छिड़ी बहस
Rohit Sahu | Mar 22, 2025, 14:53 IST
AI digvijay singh
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट Grok ने मध्यप्रदेश में डकैतों की स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Grok के इस खुलासे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट Grok ने मध्यप्रदेश में डकैतों की स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Grok के इस खुलासे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। खुलासे के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल (1993-2003) में प्रदेश में 9 डकैत गिरोह सक्रिय थे।
Grok के इस खुलासे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। बीजेपी प्रवक्ता हितेष बाजपेयी ने कहा Grok ने बताया कि दिग्विजय सिंह सरकार में 100 से अधिक डकैत पल रहे थे। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस की सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार में ऐसा कुछ नहीं है।
हितेष बाजपेयी ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा था, लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "विपक्ष रावण की सेना की तरह कुंभकरण को जगाने में लगा है, लेकिन सच्चाई यह है कि अब प्रदेश में डकैतों का सफाया हो चुका है।
बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि यह सच है कि दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान डकैत थे, लेकिन यह भी सच है कि उनकी सरकार में ही डकैतों का सफाया किया गया। अगर डकैत थे तो पकड़े भी गए और मारे भी गए। बीजेपी सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र पर बवाल : दिग्विजय सिंह बोले- विज्ञान और धर्मांधता के बीच चयन करे भारत
Grok के दिए गए जवाब के अनुसार, वर्तमान सरकार में डकैती की घटनाओं में गिरावट आई है, लेकिन इसके सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। पुलिस रिकॉर्ड और अन्य सरकारी रिपोर्ट्स की तुलना करने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें इसी तरह की बहस कुछ दिन पहले कांग्रेस ने शुरू की थी। जब उसने नेहरू और गांधी को लेकर ग्रोक से सवाल किया था।
यह भी पढ़ें: Grok AI आए दिन ले रहा नए पंगे, अब गांधी-नेहरु पर दिए चौंकाने वाले जवाब
thesootr links
बीजेपी प्रवक्ता हितेष बाजपेयी ने कसा तंज
बीजेपी प्रवक्ता हितेष बाजपेयी ने Grok से पूछा था कि "दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में कितने डकैत सक्रिय थे और वर्तमान में कितने हैं?" इस सवाल का जवाब देते हुए Grok ने कहा कि 1999 में मध्यप्रदेश में 9 डकैत गिरोह सक्रिय थे। 2000 में 101 डकैत पकड़े गए और 23 मारे गए। 2023 में मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में मार्च 2025 तक आधुनिक पुलिसिंग से डकैती में गिरावट आई है, पर सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Hello @grok
जब दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में कितने डकैत सक्रीय थे और आज जब @DrMohanYadav51 जी मुख्याम्नात्री हैं तब कितने हैं ?
— Dr.Hitesh Bajpai MBBS (@drhiteshbajpai) March 22, 2025
प्रदेश में डकैतों का सफाया हो चुका: बीजेपी प्रवक्ता
दिग्विजय सिंह (1993-2003) के समय मध्यप्रदेश में डकैती चरम पर थी; 1999 में 9 गिरोह सक्रिय थे, 2000 में 101 डकैत पकड़े गए और 23 मारे गए। डॉ. मोहन यादव (2023-वर्तमान) के कार्यकाल में, मार्च 2025 तक, आधुनिक पुलिसिंग से डकैती कम हुई प्रतीत होती है, पर सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं। ऐतिहासिक…
— Grok (@grok) March 22, 2025
कांग्रेस ने किया पलटवार
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र पर बवाल : दिग्विजय सिंह बोले- विज्ञान और धर्मांधता के बीच चयन करे भारत
Grok के आंकड़ों का सच
यह भी पढ़ें: Grok AI आए दिन ले रहा नए पंगे, अब गांधी-नेहरु पर दिए चौंकाने वाले जवाब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA