दहेज के लिए महिला से हैवानियत , मारपीट के बाद गर्म चिमटे से दागा , सास-ससुर और पति पर केस

Vikram Jain | Aug 14, 2024, 20:06 IST
Share
MP Gwalior case of assault on dowry woman
MP Gwalior case of assault on dowry woman

एमपी के ग्वालियर में दहेज को लेकर महिला के साथ बर्बरता की गई। पति समेत ससुराल वालों ने पहले महिला को जमकर पीटा फिर गर्म चिमटे से दाग दिया। मामले में पुलिस ने सास, ससुर और पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विवाहिता के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पति और ससुराल वालों ने बहू को कमरे में बंद करके उसके साथ जमकर मारपीट की साथ ही पति ने उसे गर्म चिमटे से दाग दिया। मामले में पीड़ित महिला ने सास, ससुर और पति के खिलाफ शिकायत करते हुए केस दर्ज कराया है। पूरा मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार

प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिलते ही भाई पहुंचा तो उसे बहन घायल अवस्था में मिली। भाई ने उसके शरीर पर चिमटों से जलाने के के घाव देखे। इसके बाद पीड़ित महिला अपने भाई के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और जनसुनवाई में एसपी धर्मवीर सिंह भदौरिया से शिकायत की न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसपी ने संबंधित थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

महिला को सुनाई आपबीति

पीड़ित रेनू यादव ने एसपी से अपनी शिकायत में बताया कि साल 2019 में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले अरविंद यादव से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सास ससुर और पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। जब इसका विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। लेकिन वह यह सब कुछ सहती रही। उसके ससुर सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

मारपीट के बाद गर्म चिमटे से दागा

रेनू ने आगे बताया कि उसके ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए कर्ज ले रखा है जिसे चुकाने के उस पर मायके से पैसों का लाने दबाव बनाया गया। ससुराल वालों ने 9 अगस्त को दहेज में मायके से 5 लाख रुपए लाने की मांग रखी। जव ऐसा करने से मना किया और विरोध जताया तो पति अरविंद ने कमरे में बंद करके मारपीट की। इतना ही नहीं, उसके शरीर को गर्म चिमटे से दागा गया। जलने के कारण हाथों की खाल निकल गई। इसके बाद बचकर पड़ोसी के घर पहुंची।

महिला ने ये भी बताया कि शादी में उसके पिता ने 5 लाख रुपए कैश, गोल्ड चेन, बाइक समेत गृहस्थी का सारा सामान दिया था। उसका पति कुछ महीने काम करता है। फिर जो पैसे मिलते है उसे जुए और शराब में उड़ा देता है। महिला ने आरोप लगाया कि कई बार पति और ससुर उसके साथ कई बार मारपीट की है। लेकिन बदनामी होने के डर से चुपचाप सबकुछ सहती रही।

मामले में भाई संजय का कहना है कि पहले भी रेनू के ससुराल वालों को समझाया गया था। पंचायत भी बैठी थी। बहनोई अरविंद पहले कारखाने में काम करता था। लेकिन अब कुछ काम नहीं करता।

जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे आरोपी

मामले में सीएसपी किरण अहिरवार का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति अरविंद, ससुर प्रताप सिंह और सास कैलाशीबाई के खिलाफ दहेज और मारपीट का केस दर्ज कर किया है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना का मामला
  • महिला को गर्म चिमटे से दावा
  • दहेज के लिए मारपीट का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई