रशियन गर्ल ने अश्लील डांस करने से इनकार किया तो छीना पासपोर्ट

Vikram Jain | Published:
Share
MP Gwalior Case of snatching passport from Russian girl
MP Gwalior Case of snatching passport from Russian girl

ग्वालियर में एक रशियन गर्ल 18 दिनों से फंसी हुई थी, इसके बाद वह एसपी ऑफिस पहुंची और उसने हैरान कर देने वाली आपबीती रो-रोकर सुनाई। जानें पूरा मामला

रूस से भारत आई रशियन गर्ल यूलिया एक एजेंट की बातों में आकर बुरी तरह फंस गई थी, अब ग्वालियर पुलिस ने इस रशियन गर्ल की बड़ी मदद की है। युवती ने पुलिस को हैरान कर देने वाली आपबीती रोकर सुनाई है। उसने बताया कि उसे दिल्‍ली के एजेंट दीपू कुमार ने जॉब देने के लिए ग्वालियर बुलाया था, एजेंट ने पासपोर्ट छीनकर उसे एक होटल एंड बार में भेज दिया। यहां उससे गलत डिमांड की गई थी। जिसे उसने मना कर दिया। अब विदेशी युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि रशियन गर्ल यूलिया को होटल में नौकरी देने के लिए बुलाया गया था। वह 24 अक्टूबर को दिल्ली पहुंची थी। एजेंट ने उसे ग्वालियर के सिटी सेंटर के एक बार एंड क्लब में डांस के लिए भेज दिया था। इस दौरान उसका पासपोर्ट रख लिया गया गया था। युवती पर बार में अश्लील डांस करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। जिसे उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई कि पासपोर्ट वापस नहीं किया जाएगा। उसने रूस वापस जाने के लिए पासपोर्ट बार-बार मांगा, लेकिन बार संचालक और एजेंट ने पासपोर्ट नहीं लौटाया। जिसके बाद परेशान होकर भटकते रही।

पुलिस ने वापस दिलाया पासपोर्ट

सीएसपी थाना यूनिवर्सिटी ग्वालियर हिना खान ने बताया कि रूस निवासी युवती यूलिया ग्वालियर में आकर फंसी हुई थी। इस युवती को काम के लिए कांट्रेक्ट पर बुलाने वाले व्यक्ति ने उसका पासपोर्ट छीन लिया था। और लौटाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद यूलिया ने यूनिवर्सिटी थाना पुलिस से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। अब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार संचालक को पकड़ा है। साथ ही युवती का पासपोर्ट वापस किया गया है। दिल्ली के एजेंट से पासपोर्ट लेकर युवती को सौंपा है। साथ ही दूतावास को मामले में जानकारी दी गई है।

रशियन गर्ल ने रो-रोकर सुनाई व्यथा

सीएसपी हिना खान ने बताया कि करीब 18 दिनों तक ग्वालियर और दिल्ली में भटकने के बाद यूलिया एक व्यक्ति की मदद से ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंची और SP धर्मवीर सिंह यादव को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए बार संचालक को पकड़ा और यूनिवर्सिटी थाने लाया।

रशियन गर्ल ने रो-रोकर डीएसपी हिना खान को आपबीती सुनाई। लेकिन वह रशियन भाषा में अपनी परेशानी बता रही थी। ऐसी स्थिति में पुलिस ने रशियन लैंग्वेज बोलने और समझने वाले लैंग्‍वेज एक्‍सपर्ट को बुलाया। जिसके बाद मीडिएटर की मदद से डीएसपी ने उससे बात की। फिलहाल पुलिस ने एजेंट दीपू के कब्जे से दिल्ली से पासपोर्ट मंगाकर यूलिया को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Gwalior News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर पुलिस
  • Passport
  • पासपोर्ट
  • Russian Girl
  • रशियन गर्ल
  • ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह
  • ग्वालियर में रशियन गर्ल का पासपोर्ट छीना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर