संपदा-2 सॉफ्टवेयर में अब ओटीपी की जगह अंगूठा, सेवा प्रदाताओं के लिए नया नियम
Vikram Jain | Apr 15, 2025, 23:05 IST
mp gwalior registration fraud smpada 2 software update
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संपदा-2 सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया में फर्जीवाड़े पर काबू पाया जा सकेगा। अब रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए सेवा प्रदाताओं को अपने अंगूठे से सत्यापन करना होगा। जानें डिटेल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्लॉट की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पंजीयन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री के लिए शुरू किए गए नए सॉफ्टवेयर संपदा-2 में अब और नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। इस नए सॉफ्टवेयर में सेवा प्रदाताओं के लिए एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसके तहत रजिस्ट्री के लिए अंगूठे से सत्यापन होगा। इस प्रक्रिया से रजिस्ट्री में होने वाले फर्जीवाड़े और स्टांप ड्यूटी चोरी को कम किया जा सकेगा।
ग्वालियर में पंजीयन विभाग ने संपदा-2 सॉफ्टवेयर में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसका उद्देश्य रजिस्ट्री के फर्जीवाड़े को रोकना है। पहले की प्रक्रिया में सेवा प्रदाता ओटीपी के माध्यम से स्लॉट बुक कर लेते थे, जिससे वे अपनी पत्नी, रिश्तेदार या दोस्त की आईडी पर काम करते थे। लेकिन अब, नया फीचर लागू होने के बाद, सेवा प्रदाता को अपनी आईडी से रजिस्ट्री के स्लॉट बुक करने के लिए अंगूठा लगाना होगा। उन्हें कार्यालय में बैठना होगा। इस प्रक्रिया से फर्जीवाड़े को बहुत हद तक रोका जा सकेगा।
![thesootr]()
दरअसल, संपदा-1 सॉफ्टवेयर के बंद होने बाद पंजीयन विभाग में संपदा-2 पर काम किया जा रहा है। विभाग के सभी कार्य इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जा रहे हैं। अब इसे अपडेट किया रहा है। सॉफ्टवेयर में अब और नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। नए फीचर को जोड़े जाने से फर्जीवाड़ा कर रहे सेवा प्रदाताओं पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। इससे प्रॉपर्टी ब्रिक्री के फर्जीवाड़े में कमी आएगी। अब कोई दूसरा व्यक्ति धोखाधड़ी कर संपत्ति नहीं बेच सकेगा, क्योंकि आधार से संबंधित व्यक्ति का सत्यापन किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में 95% निजी स्कूलों में टीचर्स बगैर पुलिस वेरिफिकेशन के, अब शिक्षा विभाग करेगा चैकिंग
पंजीयन विभाग ने इस कदम से स्टांप ड्यूटी चोरी पर भी कड़ी निगरानी रखने की योजना बनाई है। पहले, सेवा प्रदाता फर्जी तरीके से दूसरी आईडी का इस्तेमाल कर स्टांप ड्यूटी चोरी करते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगी। बता दें कि स्टांप ड्यूटी चोरी के मामले पंजीयन विभाग में ज्यादा सामने आते हैं। जिससे शासन को नुकसान होता है।
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में कर्मचारी की गुंडागर्दी, विदेश मंत्रालय के अधिकारी को जड़ा थप्पड़, जानें मामला
संपदा-2 सॉफ्टवेयर में अब पक्षकारों को ई-रजिस्ट्री मिल रही है। रजिस्ट्री की कॉपी ई-मेल पर भेजने की सुविधा की गई है। विभाग में फोटो खींचने के बाद उप पंजीयक को सत्यापन करना होता है। उप पंजीयक द्वारा क्लिक किए जाने बाद रजिस्ट्री मिल जाती है। साथ ही अब पक्षकारों को साथ में गवाह नहीं लाना पड़ रहा है। सिर्फ क्रेता-विक्रेता ही कार्यालय में आ रहे है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में बिछेगा सड़कों का जाल, 10 हजार किलोमीटर लंबी रोड बनेंगी, 474 पुल होंगे तैयार, जानें लागत
जिला पंजीयक अशोक शर्मा ने कहा कि सेवा प्रदाता को लेकर संपदा-2 सॉफ्टवेयर में नया फीचर जोड़ा जा रहा है। अब ओटीपी की जगह अंगूठे से स्लॉट बुक होगा। सेवा प्रदाताओं को कार्यालय में बैठकर ही रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे फर्जी रजिस्ट्री के मामलों में कमी आएगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। (ग्वालियर न्यूज)
✅ ग्वालियर में पंजीयन विभाग ने संपदा-2 सॉफ्टवेयर में नए फीचर जोड़े हैं।
✅ रजिस्ट्री के लिए अब सेवा प्रदाताओं को अंगूठे से सत्यापन करना होगा।
✅ स्टांप ड्यूटी चोरी रोकने के लिए सेवा प्रदाताओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
✅ ई-रजिस्ट्री की सुविधा से अब गवाहों की जरूरत नहीं होगी।
✅ इस पहल से रजिस्ट्री प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगी। (Gwalior News)
ये खबर भी पढ़ें...
चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे
संपदा-2 सॉफ्टवेयर से फर्जीवाड़े पर नकेल
thesootr
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नया फीचर
ये खबर भी पढ़ें...
MP में 95% निजी स्कूलों में टीचर्स बगैर पुलिस वेरिफिकेशन के, अब शिक्षा विभाग करेगा चैकिंग
स्टांप ड्यूटी चोरी पर भी कड़ी निगरानी
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में कर्मचारी की गुंडागर्दी, विदेश मंत्रालय के अधिकारी को जड़ा थप्पड़, जानें मामला
ई-रजिस्ट्री की सुविधा
ये खबर भी पढ़ें...
MP में बिछेगा सड़कों का जाल, 10 हजार किलोमीटर लंबी रोड बनेंगी, 474 पुल होंगे तैयार, जानें लागत
ओटीपी की जगह अंगूठे से बुक होगा स्लॉट
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ रजिस्ट्री के लिए अब सेवा प्रदाताओं को अंगूठे से सत्यापन करना होगा।
✅ स्टांप ड्यूटी चोरी रोकने के लिए सेवा प्रदाताओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
✅ ई-रजिस्ट्री की सुविधा से अब गवाहों की जरूरत नहीं होगी।
✅ इस पहल से रजिस्ट्री प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगी। (Gwalior News)
ये खबर भी पढ़ें...
चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj