MP में बीच सड़क पर तीन तलाक , यह मांग पूरी नहीं होने पर शौहर ने की मारपीट , न्याय के लिए भटक रही है महिला

Vikram Jain | Jun 19, 2024, 16:59 IST
Share
MP Gwalior triple talaq case dowry harassment and assault
MP Gwalior triple talaq case dowry harassment and assault

देश में भले ही तीन तलाक को लेकर कानून बन गया हो लेकिन अभी भी कई लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। ताजा मामला ग्वालियर से आया है जहां एक पति ने बीच सड़क पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया और उसे बेटे और पत्नी को छोड़कर चला गया। जानें आगे क्या हुआ।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने बीच सड़क पर पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर उससे संबंध खत्म कर लिया। यही नहीं, पति ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। अब मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है।

पहले महिला रोती-बिलखती हुई अपने बच्चे को लेकर थाने पहुंची थी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पति पर पैसे के लिए तलाक दिए जाने का आरोप लगाया। लेकिन शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई। अब मामले में महिला की शिकायत पर एडिशनल एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला


पूरा मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के एमएस स्कूल के पास स्थित गुरु नानक नगर का है। यहां रहने वाली 26 वर्षीय सनोवर उर्फ सना खान की शादी 29 मई 2021 को आबिद खान से हुई थी। आबिद और सनोवर का एक बेटा हैं। 16 अप्रैल 2023 को पति आबिद, सास अंजुम, ननद नेहा खान, निशा खान एवं नन्दोई काशिफ खान मायके से दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे।

दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने की मारपीट


सनोवर उर्फ सना खान से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग की। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति और अन्य सुसराल वालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया था। जिसकी शिकायत मैंने संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस परामर्श केंद्र पर पुलिस ने समझौता कराया था। इसके बाद में और मेरे पति आबिद किराए का कमरा लेकर साथ में रहने लगे थे।

लोडिंग ऑटो खरीदने के लिए मांगे पैसे


पीड़िता ने बताया कि समझौता होने के बाद करीब 1 साल तक पति उसके साथ अच्छी तरह से रहा, इस बीच 28 मार्च 2024 को ससुराल पक्ष के लोग मेरे घर पर आ पहुंचे। पति को दहेज में दो लाख रुपए लाने के लिए फिर से कहने लगे। जिस पर मेरे पति आबिद ने मुझे चेतावनी दी कि मुझे मायके से एक दिन में पैसे लेकर आने होंगे क्योंकि उसे छोटा हाथी ( लोडिंग ऑटो) खरीदना है।

मारपीट कर घर के निकाला


दूसरे दिन 29 मार्च 2024 को सास, ननद और नन्दोई मेरे घर आ पहुंचे और पति के साथ मिलकर मायके से पैसे लाने के लिए दवाब बनाने लगे। जब मैंने इस बार भी पैसे लाने से इनकार किया तो मेरे पति ने मुझे उसी हालत में मारपीट करते हुए तीन बार तलाक तलाक बोल कर मेरे बेटे के साथ घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह थाने पहुंची और शिकायत की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

ये खबर भी पढ़ें... RSS के पूर्व प्रचारकों की जनहित पार्टी को धमकाने पर पार्षद जीतू यादव और उनके साथियों की शिकायत

न्याय नहीं मिला, तो जान दे दूंगी


पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, इसके बाद पति, सास, ननद और नंदोई दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटते थे। पीड़िता के मुताबिक उनका कहना था कि जिस पत्नी को तू साथ रखे हुए है, वह मायके से पैसे लेकर नहीं आ रही है। इसके बाद पति भी अपने घर वालों की बातों में आ गया और उसने सड़क पर ही मुझे तीन बार तलाक बोलकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस भी मामले में सुनवाई नहीं कर रहा। महिला ने बताया कि थाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही, अगर सुनवाई नहीं हुई, तो वह बच्चों समेत खुदकुशी कर लेगी।

ये खबर भी पढ़ें... छह महीने नहीं होगी निगम मंडलों में ताजपोशी, कैबिनेट विस्तार भी फिलहाल आगे बढ़ा

मामले में एएसपी का बयान


मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जनसुनवाई में एक महिला आई थी। उसने शिकायत कर बताया कि उसके पति ने उसे सड़क पर तलाक दे दिया है। जब पूछताछ की, तो सामने आया कि उसका और उसके पति का विवाद चल रहा है। पूर्व में मामले में महिला द्वारा महिला थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला थाने में पति-पत्नी की चार से पांच बार काउंसलिंग भी कराई गई थी। महिला थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।

ये खबर भी पढ़ें...सोम डिस्टलरीज पर गिरेगी गाज, सीएम नाराज, आबकारी अपर आयुक्त अतुलकर, ALO मेहदेले सहित कई अफसर सस्पेंड

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में फरार काकू की अग्रिम जमानत खारिज, मुरलीधरन जेल में ही रहेगा

ग्वालियर में तीन तलाक मामला, तीन तलाक और मारपीट, बीच सड़क पर तीन तलाक दिया, ग्वालियर न्यूज, ग्वालियर पुलिस

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • ग्वालियर पुलिस
  • ग्वालियर में तीन तलाक मामला
  • तीन तलाक और मारपीट
  • बीच सड़क पर तीन तलाक दिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच