एमपी ने तेंदुओं में भी मारी बाजी, प्रदेश में सबसे अधिक 3907 तेंदुआ

Sandeep Kumar | Feb 29, 2024, 15:27 IST
Share
PIC
बाघ के बाद तेंदुआ में भी एमपी आगे

देश में तेंदुओं की आबादी लगभग 13,874 के करीब है । जिसमें मध्यप्रदेश में सबसे अधिक तेंदुओं की संख्या 3907 रिकार्ड दर्ज की गई है। यानी बाघ और तेंदुओं में भी मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है ।

NEW DELHI. बाघों की संख्या में पहले स्थान पर रहने के बाद, अब मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) ने तेंदुओं की संख्या में भी पहला स्थान मिला है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ( Bhupendra Yadav ) ने को नई दिल्ली में भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी किया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तेंदुओं की आबादी 13,874 है, जो 2018 में 12852 हुआ करती थी, यानी 2018 से लेकर 2024 के बीच में करीब 1022 तेंदुओं का इजाफा हुआ है । रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में तेंदुओं की 3907 है, इसके बाद क्रमश दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र ( Maharashtra ) 1985, तीसरे नंबर पर कर्नाटक ( Karnataka ) 1,879 है।

ये खबर भी पढ़िए...बाबा रामदेव लुभावने वादों में मप्र सरकार भी उलझी, 500 करोड़ के निवेश के नाम पर आठ साल से दबाए बैठे हैं पीथमपुर में 100 करोड़ की जमीन

तेंदुओं को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि तेंदुए की स्थिति रिपोर्ट स्पष्ट रूप से संरक्षण प्रयासों को प्रदर्शित करती है। रिपोर्ट में वन विभाग के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए संरक्षित क्षेत्रों से परे संरक्षण प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया है। प्रोजेक्ट टाइगर का समावेशी दृष्टिकोण पारिस्थितिकी तंत्र के अंतर्संबंध और विविध प्रजातियों के संरक्षण पर जोर देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) के मार्गदर्शन में, यह संरक्षण यात्रा एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के लोकाचार का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण मिशन में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों को बधाई।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC बना रहा नया मोबाइल एप, अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा, मोबाइल पर उम्मीदवारों को मिल जाएगी भती परीक्षा की जानकारी

तेंदुओं की संख्या पर क्या बोले अश्विनी कुमार चौबे ?

वहीं केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ( Ashwini Kumar Choubey ) ने कहा तेंदुए की स्थिति रिपोर्ट मानव-तेंदुए के सह-अस्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वसुधैव कुटुंबकम दर्शन का उदाहरण देती है। जैव विविधता में गिरावट के बीच वन्यजीवों के प्रति सामुदायिक सहिष्णुता एक वैश्विक मॉडल के रूप में कार्य करती है।

ये खबर भी पढ़िए...Dindori में पिकअप पलटी, 14 की मौत 21 घायल, सीएम मोहन ने जताया दुख

टाइगर स्टेट भी कहा जाता है एमपी को ?

29 जुलाई, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर एमपी को मिला टाइगर स्टेट का दर्जा मिला था। इस दौरान मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि देश में सर्वाधिक 785 बाघ मध्य प्रदेश में हैं, जिनकी वजह से प्रदेश को पुन: टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है।

ये खबर भी पढ़िए...विश्व हिंदू परिषद में मालवा प्रांत के अध्यक्ष बने मुकेश जैन, प्रांत संगठन मंत्री पर आए भार्गव

Tags:
  • MP
  • Bhupendra Yadav
  • Ashwini Kumar Choubey
  • भारत में तेंदुओं की आबादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती