ओरछा रामराजा मंदिर खजाना केस 9 साल बाद भी अधूरा, पूर्व क्लर्क की FIR रद्द

Aman Vaishnav | Published:
Share
ओरछा रामराजा मंदिर खजाना केस
ओरछा रामराजा मंदिर खजाना केस

ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में कैश और गहनों की हेराफेरी की जांच 9 साल बाद भी अधूरी रही। इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व क्लर्क के खिलाफ FIR रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा कि जांच में 9 साल की देरी न्याय के अधिकार का उल्लंघन है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में कैश और गहनों की हेराफेरी का मामला है।
  • यह गड़बड़ी 2017 में सामने आई थी।
  • मंदिर के तत्कालीन क्लर्क मुन्नालाल तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।
  • 9 साल में भी जांच पूरी नहीं हो पाई।
  • जबलपुर हाईकोर्ट ने अब यह FIR रद्द कर दी है।
ओरछा का रामराजा सरकार मंदिर बुंदेलखंड का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। इसे कई लोग छोटी अयोध्या भी कहते हैं। इस मंदिर के खजाने में बड़ी रकम और गहने दान में आते हैं। साल 2017 में इन्हीं दान राशि और गहनों में गड़बड़ी की बात सामने आई थी।

जांच में पता चला था कि मंदिर के नकद बही-खातों, गहनों और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी हुई है। मंदिर की चल-अचल संपत्तियों में भी अनियमितता मिली थी। इसके बाद एक संयुक्त जांच समिति बनाई गई थी।

रामराजा मंदिर ओरछा कीसमिति की रिपोर्ट के आधार पर 10 सितंबर 2017 को FIR दर्ज की गई थी। यह FIR कई धाराओं के तहत हुई। इसमें मंदिर क्लर्क मुन्नालाल तिवारी का नाम सामने आया था।

raja-ram-mandir-orchha1-madhya-pradesh-attr-hero-850141
raja-ram-mandir-orchha1-madhya-pradesh-attr-hero-850141


9 साल की जांच अधूरी

2017 से 2026 तक, यानी पूरे 9 साल बाद भी यह जांच पूरी नहीं हो सकी। इस बीच कई अधिकारी बदले गए। कई जांच अधिकारी रिटायर भी हो गए। साथ ही दस्तावेज जुटाने में भी देरी होती रही।

जबलपुर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने इसी देरी को गंभीरता से लिया। न्यायमूर्ति हिमांशू जोशी ने 15 जून को यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कठिनाई या अधिकारियों के तबादले जांच में इतनी देरी का बहाना नहीं हो सकते।

कोर्ट ने यह भी कहा कि आपराधिक कानून किसी नागरिक के सिर पर हमेशा लटकती तलवार नहीं बन सकता। संविधान के तहत हर नागरिक को त्वरित और निष्पक्ष न्याय का अधिकार है। 9 साल तक मामला लंबित रखना इस अधिकार का उल्लंघन है।

4b624475-86b
4b624475-86b


हाईकोर्ट का फैसला

इस फैसले के बाद ओरछा थाने में दर्ज FIR को रद्द कर दिया गया। यह राहत सिर्फ मुन्नालाल तिवारी से जुड़ी कार्यवाही पर लागू है। पूरा मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

याचिकाकर्ता मुन्नालाल तिवारी का कहना था कि वह सिर्फ लिपिकीय यानी क्लर्क का काम करते थे। ओरछा रामराजा सरकारके बड़े वित्तीय फैसले तहसीलदार और वरिष्ठ राजस्व अधिकारी लेते थे। कोर्ट में यह भी कहा गया कि उनके खिलाफ गबन या धोखाधड़ी का कोई सीधा सबूत नहीं मिला।

98cd79d0-f76
98cd79d0-f76


निवाड़ी जिले के गठन से पहले का मामला

यह पूरा मामला निवाड़ी जिला बनने से पहले का है। तब यह क्षेत्र अविभाजित टीकमगढ़ जिले में आता था। तत्कालीन कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश पर तब के SDM आदित्य सिंह ने जांच की थी। उन्होंने 16 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तैयार की थी।

इस जांच में तत्कालीन तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। प्रमुख राजस्व आयुक्त और उप राजस्व आयुक्त ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी हुए थे। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और जांच रिपोर्ट भी आगे नहीं भेजी गई। इसके उलट गुलाब सिंह का तबादला हो गया। वहीं मुन्नालाल तिवारी की सेवा समाप्त कर दी गई थी।

f1d3d2f7-665
f1d3d2f7-665


एसपी करेंगे अपील

निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एकलपीठ का आदेश है। पुलिस इसके खिलाफ डिविजन बैंच में अपील करेगी।

राय सिंह नरवरिया के मुताबिक मामला बेहद गंभीर है। विवेचना में कई प्रशासनिक बाधाएं आई थीं। निवाड़ी जिला बनने से पहले की यह FIR है, इसलिए रिकॉर्ड जुटाने में भी समय लगा। संबंधित विभागों से बार-बार पत्राचार के बाद भी जरूरी दस्तावेज नहीं मिल पाए। यही वजह जांच लंबी खिंचने की रही।

5b5edd07-e97
5b5edd07-e97


क्लर्क का पक्ष

दूसरी ओर ओरछा का रामराजा मंदिरके पूर्व क्लर्क मुन्नालाल तिवारी का कहना है कि मंदिर के आसपास अतिक्रमण करने वालों ने उनके खिलाफ साजिश रची थी। उनका दावा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने इसे अपने संयम का नतीजा बताया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

राम मंदिर में 60 किलो चांदी की ईंटों का हिसाब नहीं, ज्वैलर्स एसोसिएशन का आरोप

राम मंदिर दान घोटाला: चढ़ावे का पैसा कहां गया?

ओरछा में भगवान राम के लिए बना चतुर्भुज मंदिर पर विष्णु जी की पूजा

ओरछा के रामराजा लोक में घोटाला, पत्थर के नाम पर पहाड़ जैसा करोड़ों का भ्रष्टाचार



Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • ओरछा
  • ओरछा का रामराजा मंदिर
  • रामराजा मंदिर ओरछा
  • ओरछा रामराजा सरकार
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक