दमोह फर्जी डॉक्टर केस के बाद टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद, भोपाल-ग्वालियर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

Rohit Sahu | Apr 12, 2025, 09:34 IST
Share
mp news damoh
mp news damoh

दमोह के फर्जी हार्ट डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम के ऑपरेशन से सात मरीजों की मौत का मामला उजागर होते ही स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में हरकत में आकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दमोह के फर्जी हार्ट डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम के ऑपरेशन से सात मरीजों की मौत का मामला उजागर होने के बाद अब प्रशासन की नींद से जागा है। स्वास्थ्य विभाग ने अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्रवाई की हैं। प्रदेशभर में 174 अस्पताल ऐसे पाए गए हैं, जो बिना किसी वैध पंजीयन के कार्यरत हैं। राजधानी भोपाल में ऐसे 15 अस्पताल चिह्नित किए गए हैं, जहां बिना रजिस्ट्रेशन के इलाज चल रहा था।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr


भोपाल में चार स्किन क्लीनिक सील

भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार चार स्किन क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन और विशेषज्ञ डॉक्टरों के चलाए जा रहे थे। यहां बीडीएस और होम्योपैथी डिग्रीधारी हेयर ट्रांसप्लांट कर रहे थे, जो नियमों के विरुद्ध है। इनमें से कुछ क्लीनिकों में संचालकों के पास केवल बीएचएमएस डिग्री थी और दस्तावेज भी अधूरे पाए गए।

इन क्लीनिकों पर हुई कार्रवाई

तथास्तु डेंटल क्लीनिक, होशंगाबाद रोड

स्किन स्माइल क्लीनिक, ई-2 अरेरा कॉलोनी

कॉस्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लीनिक

एस्थेटिक वर्ल्ड, ई-4 अरेरा कॉलोनी

अब लगातार होगी कार्रवाई

भोपाल सीएमएचओ कार्यालय ने सभी क्लीनिकों को नोटिस जारी कर पुलिस, नगर निगम, औषधि प्रशासन और पीसीबी को सूचित कर दिया है। क्लीनिकों से दवाइयां जब्त की गई हैं और अब विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी ने सभी जिलों के सीएमएचओ को चेतावनी पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि यदि अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

ग्वालियर में 60 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन रद्द

दमोह के बाद ग्वालियर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं। इनमें से अधिकतर संस्थान बिना नियमों का पालन किए कार्यरत थे। इन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द

1-सहज शिक्षा लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित आदर्श अस्पताल
2-अवध माधव शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा संचालित अंबिका मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
3-अनमोल अस्पताल
4-आराध्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
5-प्रयास शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित बालाजी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
6-स्टार शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित भारत अस्पताल
7-बुंदेलखंड अस्पताल
8-चंबल अस्पताल और जीवन विज्ञान
9-चांदक अस्पताल और अनुसंधान संस्थान
10-चिरंजीवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
11-जी.डी. हॉस्पिटल
12-गैलेक्सी हॉस्पिटल रन वाय जीवन प्रकाश समिति
13-गोविंद हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
14-ग्वालियर सिटी हॉस्पिटल
15-ग्वालियर हॉस्पिटल
16-ग्वालियर हॉस्पिटल रन वाय श्री भंवर सिंह किरार शिक्षा एवं प्रसार समिति
17- हंसराज मेमोरियल हॉस्पिटल
18-जय महा लक्ष्मी होस्पीटल
19-जेम्स हॉस्पिटल
20- के.एम.हॉस्पिटल
21-कल्पना बाजपेई मेमोरियल हॉस्पिटल रन वाय गार्गी

यह भी पढ़ें: दमोह कांड: डॉ. जॉन केम आए सामने, बताई नकली नरेंद्र जॉन केम के फर्जीवाड़े की पूरी कहानी

भोपाल में बिना रजिस्ट्रेशन के 15 अस्पतालों की सूची

सूर्यांश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भानपुर

मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शिव नगर

मेडिसिटी हॉस्पिटल, शाहजहानाबाद

पॉलीवाल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ISBT

डॉ. मलिक्स मिड सिटी हॉस्पिटल, गिन्नोरी रोड

कैपिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, करोंद

जीवीएम आशीर्वाद हॉस्पिटल, बेरासिया रोड

पुखराज मल्टीसिटी हॉस्पिटल, कोहेफिजा

टेस्ट्स हॉस्पिटल, टीटी नगर

गुरुदत्त यूरो हॉस्पिटल, फतेहगढ़

अनुपम हॉस्पिटल, अकरबपुर कोलार

महावीर हॉस्पिटल, कोलार रोड

संकल्प नेत्रालय, एमपी नगर

भोपाल न्यूरो साइकियाट्रिक सेंटर, कोहेफिजा

भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर, इब्राहीमपुर रोड

यह भी पढ़ें: दमोह के फर्जी डॉक्टर ने जबलपुर में भी किया है मरीजों की जान से खिलवाड़

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal
  • damoh
  • मध्य प्रदेश
  • अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल
  • फर्जी डॉक्टर
  • gwalior hospital news
  • Gwalior hospital seal
  • डॉ. नरेंद्र यादव दमोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा