हर गुरुवार होगी गर्भवती महिलाओं की जांच, स्वास्थ्य विभाग का डोर-टू-डोर जांच अभियान
Vikram Jain | Apr 03, 2025, 22:35 IST
सांकेतिक फोटो
दमोह में स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल के लिए एलएमपी ट्रैकिंग डे योजना शुरू की है। इसके तहत हर गुरुवार को आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की पहचान करेंगी और पंजीकरण किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मातृ-शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके तहत ‘एलएमपी ट्रैकिंग डे’ योजना को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की पहचान करना और उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत हर गुरुवार को आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करेंगी और उनकी देखभाल सुनिश्चित करेंगी।
दमोह जिले में मातृ-शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। हाल ही में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान हुए शिविरों में 400 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं पाई गईं, जो सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थीं। ये गर्भवती महिलाएं हिंडोरिया और हटा में आयोजित शिविरों में मिलीं। इनमें से कई दूसरी बार मां बनने वाली थीं, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एलएमपी ट्रैकिंग डे योजना शुरू की है। जिसके तहत आशा कार्यकर्ता और एएनएम हर गुरुवार को घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की पहचान करेंगी।
ये खबर भी पढ़ें...
RSS के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई अरविंद जोशी का निधन, सीएम मोहन ने दी श्रद्धांजलि
गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड नहीं होने की जानकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के पास पहुंची, तो उन्होंने सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन और नोडल अधिकारी डॉ. विक्रांत सिंह चौहान से इस मामले में चर्चा की। इसके बाद ‘एलएमपी ट्रैकिंग डे’ योजना की शुरुआत की गई।
अब हर गुरुवार को आशा कार्यकर्ता और एएनएम गर्भवती महिलाओं की पहचान करने के लिए डोर-टू-डोर जांच अभियान चलाएंगी। इस दौरान महिलाओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाएगा और जिनका टेस्ट पॉजिटिव आएगा, उनका पंजीकरण तत्काल किया जाएगा। इसके बाद, उनकी पूरी जांच की जाएगी ताकि कोई जटिलता न हो। अब गांव-गांव में यह ट्रैकिंग होगी, जिससे महिलाओं को समय पर मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। एलएमपी (Last Menstrual Period) यानी अंतिम मासिक धर्म की तारीख से गर्भावस्था की गणना की जाती है।
ये खबर भी पढ़ें...
राजा भोज के जमाने की 14 प्राचीन बावड़ियों का होगा उन्नयन, भोपाल नगर निगम ने तैयार किया प्लान
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का कहना है कि गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखना बेहद जरूरी है। इससे जटिलताएं आने से पहले ही इलाज किया जा सकेगा। इस योजना से स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं की पूरी जानकारी मिलेगी और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल की जा सकेगी।
इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गर्भवती महिला अनदेखी न हो। इस तरह की पहचान से प्रशासन को महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति का सही आंकलन करने में मदद मिलेगी, और साथ ही समय पर इलाज की व्यवस्था भी की जा सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांडः HC ने पुलिस को दिया रिपोर्ट सौंपने का आदेश, पंजीयन अधिकारी पर गिरेगी गाज
✅ दमोह जिले में गर्भवती महिलाओं की पहचान के लिए एलएमपी ट्रैकिंग डे योजना शुरू की गई है।
✅ हर गुरुवार को आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करेंगी।
✅ इस योजना का उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्युदर को कम करना है।
✅ 400 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं हाल ही में शिविरों में पाई गईं, जिनका रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग में नहीं था।
✅ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखना जरूरी बताया, ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें...
MP वालों को दे रहे महंगी, लेकिन दूसरे राज्यों को कम रेट में बेच रहे बिजली
दमोह न्यूज | Damoh News | दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर
दमोह स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें...
RSS के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई अरविंद जोशी का निधन, सीएम मोहन ने दी श्रद्धांजलि
एलएमपी ट्रैकिंग डे योजना की शुरुआत
हर गुरुवार होगी गर्भवती महिलाओं की जांच
ये खबर भी पढ़ें...
राजा भोज के जमाने की 14 प्राचीन बावड़ियों का होगा उन्नयन, भोपाल नगर निगम ने तैयार किया प्लान
गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखना बेहद जरूरी
महिलाओं की पहचान और पंजीकरण
ये खबर भी पढ़ें...
न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांडः HC ने पुलिस को दिया रिपोर्ट सौंपने का आदेश, पंजीयन अधिकारी पर गिरेगी गाज
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ हर गुरुवार को आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करेंगी।
✅ इस योजना का उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्युदर को कम करना है।
✅ 400 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं हाल ही में शिविरों में पाई गईं, जिनका रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग में नहीं था।
✅ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखना जरूरी बताया, ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें...
MP वालों को दे रहे महंगी, लेकिन दूसरे राज्यों को कम रेट में बेच रहे बिजली
दमोह न्यूज | Damoh News | दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari